नमस्कार दोस्तों आज हम आपको आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम के बारे में जानकारी विस्तार में प्रस्तुत करने जा रहे है अगर आपको भी या आपके बच्चे को भी भारतीय सेना को जॉइन करने का सपना है तो आप इस स्कीम के जरिये भी आर्मी ज्वाइन कर सकते हो, सर्वप्रथम आपको यह जानना जरूरी है की आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी योजना क्या है, और आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है, आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी योजना का नाम सुनकर आपने कुछ कुछ अंदाजा तो लगा ही लिया होगा की यह योजना आर्मी से रिलेटेड स्कीम है, तो चलिए आज हम आपको आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी योजना के बारे में बतायेगे । आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी योजना की नीव स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया और भारतीय सेना के आपसी सहयोग से राखी गई है । इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी खिलाड़ियो से है जिनकी उम्र 08 से 16 साल के बीच की है, और उन्हें भारतीय सेना की अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधा के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा सकती है, ताकि ये आगे देश के लिए मैडल जीत सके और अपना भविष्य सुधार सके। साथ ही साथ 17.5 साल के आयु पार करने पर उन खिलाडियों को सेना में भर्ती होने का मौका भी मिलता है। आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम के तहत हमारे खिलाड़ियों के लिए सेना में जाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॅरिअर बनाने का सुनहरा अवसर होता है।
इस योजना के तहत यदि आपका बच्चा भी खेल कूद में प्रदर्शन करता है तो भारतीय सेना द्वारा हर ६ महीने में यह रैली निकाली जाती है, इस रैली में बच्चो को खेल में भाग लेना होता है और जो भी बच्चा पास हो जाता है उसका सेलेक्शन आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में हो जाता है । यह भर्ती बॉय स्पोर्ट कंपनी के नाम से लगभग पूरे भारत में निकली है। जिसमें पूरे भारत के बच्चे भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में जाति और राज्य के अनुसार नहीं बुलाया जाता है। इसमें वह बच्चा भी भर्ती में भाग ले सकता है जिसके पास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र हो।
Organization Name | Indian Army |
Scheme Name | Boys Sports Company (BSC) |
Online/Offline Mode | Direct Entry (No Registration) |
Rally Venue | All Over India |
Job Location | All Over India |
Authority Certificate | All Authority Sports Certificate |
Sport Level | State/National Level |
No. of Sports | 18 |
Covid-19 Advisory – सभी उम्मीदवारो को मास्क और दस्ताने लेकर जाना जरूरी है और एक COVID-19 मुक्त / स्पर्शोन्मुख प्रमाणपत्र और नो रिस्क सर्टिफिकेट को भी अपने साथ रखे, जब वे रैली के लिए रिपोर्ट करेंगे (परिशिष्ट ए और बी में संलग्न नमूना प्रारूप के अनुसार)। रैली रिपोर्टिंग दिन से 48 घंटे के भीतर स्पर्शोन्मुख प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए था। यदि उम्मीदवारों के पास उक्त प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 के लिए आयु सीमा | Age Limit for army boys sports company 2024
बच्चे की उम्र 08 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए, राष्ट्रीय ख्याति के खिलाड़ियों / असाधारण प्रतिभाशाली लड़कों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।
राज्य और स्टेट लेबल के लिए आयु सीमा – 08 to 14 Year
अंतरास्ट्रीय लेबल के लिए आयु सीमा – 15 to 16 Year
शारीरिक मानदंड | Physical Standard
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम में भाग लेने वाले बच्चों का सर्वप्रथम खेलकूद से संबंधित फिजिकल ट्रायल लिया जाता है, और खेल से संबंधित गतिविधियां देखी जाती है। आर्मी बॉयज के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बहुत आवश्यक है, और बच्चे की उम्र के साथ-साथ उनका वजन और ऊंचाई भी नीचे दिए गए मानक के अनुसार होनी चाहिए।
Age at entry level | Height | Weight |
08 yrs | 134cm | 29kg |
09 yrs | 139cm | 31kg |
10 yrs | 143cm | 34kg |
11 yrs | 150cm | 37kg |
12 yrs | 153cm | 40kg |
13 yrs | 155cm | 42kg |
14 yrs | 160cm | 47kg |
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- खेल प्रमाण पत्र की मूल और सत्यापित प्रतियां
- आयु प्रमाण पत्र और सत्यापित प्रतियां
- कक्षा उत्तीर्ण / उपस्थित होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल से स्थानांतरण प्रमाणपत्र
- 10 * पासपोर्ट साइज फोटो
- शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू नहीं होना चाहिए
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम के अनुसार बच्चो को मिलने वाली सुविधाएं
- मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा
- मुफ्त आवास और बोर्डिंग
- भारतीय खेल प्राधिकरण के कोचों के अधीन पर्यवेक्षण प्रशिक्षण
- दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने और 17.5 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद सेना में नामांकन।
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 में सम्मलित खेल | Sport List for Army Boys Sports Company Scheme 2024
तीरंदाजी | हैंडबॉल |
एथलेटिक्स | हॉकी |
बास्केटबॉल | कयाकिंग और कैनोइंग |
मुक्केबाजी | शूटिंग |
डाइविंग | तैराकी |
घुड़सवारी | रोइंग |
तलवारबाजी | वॉलीबॉल |
फुटबॉल | कुश्ती |
जिमनास्टिक्स | भारोत्तोलन |
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 में मिलने वाली सुविधाएं | Benefits of Army Boys Sports Company Scheme 2024
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम के तहत प्रत्येक चयनित प्रशिक्षु को रहने और खाने पीने, शैक्षिक व्यय, स्पोर्ट्स किट का खर्च, बीमा, मेडिकल कवर, प्रतियोगिता में भाग लेने के अवसर और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अनुभवी कोच से मार्गदर्शन शामिल है।
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 भर्ती स्थलों की लिस्ट | Centre List of ARMY Boys Sports Company 2024:
1 | 1 EME Centre, Secunderabad |
2 | 14 GTC, Subathu (Shimla Hills) |
3 | 1 STC, Jabalpur |
4 | 11 GRRC, Lucknow |
5 | 2 STC, Panaji Goa |
6 | 3 EME, Centre Bhopal |
7 | 39 GTC, Varanasi Cantt |
8 | 58 GTC, Happy Valley, Shillong |
9 | Army AD Corps Centre, Gopalpur |
10 | AEC Centre, Pachmarhi |
11 | AMC Centre, Lucknow |
12 | AOC Centre, Secunderabad |
13 | APS Centre, Kamptee |
14 | Armoured Corps Centre and School, Ahmednagar |
15 | Artillery Centre, Nasik Road Camp |
16 | Artillery Centre, Hyderabad |
17 | ASC (North), Bangalore |
18 | ASC (South), Bangalore |
19 | Assam Regimental Centre, Shillong |
20 | Brigade of the Guards Regimental Centre, Kamptee |
21 | Bombay Engineering Group Centre, Kirkee |
22 | Bengal Engineering Group Centre, Roorkee |
23 | Madras Engineering Group, Bangalore |
24 | Corp of Military Police Centre, Bangalore |
25 | Intelligence Corps School & Centre, Pune |
26 | Garhwal Rifles Regimental Centre, Lansdowne |
27 | Grenadiers Regimental Centre, Jabalpur |
28 | Dogra Regimental Centre, Faizabad |
29 | JAK LI Regimental Centre, Srinagar |
30 | JAK RIF Regimental Centre, Jabalpur |
31 | JAT Regimental Centre, Barielly |
32 | Kumaon Regimental Centre, Ranikhet |
33 | Ladakh Scouts Regimental Centre, Leh |
34 | MADRAS Regimental Centre, Wellington (NILGIRI) |
35 | MAHAR Regimental Centre, Saugor (MP) |
36 | MARATHA LI Regimental Centre, Belgaum |
37 | PUNJAB Regimental Centre, Ramgarh |
38 | RAJPUT Regt Centre, Fatehgarh |
39 | RAJPUTANA Rifles Regimental Centre, Delhi Cantt |
40 | SIKH LI Regimental Centre, Fatehgarh |
41 | SIKH Regimental Centre, Ramgarh |
42 | Mechanised Infantry Regimental Centre, Ahmednagar |
43 | PARA Regimental Centre, Bangalore |
44 | President’s Body Guard |
45 | Remount Vetinary Corps Centre & School, Meerut Cantt |
46 | Pioneer Corps Centre, Bangalore |
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया | Registration Process for Army Boys Sports Company Scheme 2024
आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी स्कीम 2024 के लिए अब आर्मी कैंप में हर 6 महीने में ओपन रैली निकली जाती है, अगर आपके बच्चे को खेल और आर्मी ज्वाइन करने में इंटरेस्ट है तो आप इन रैलियों के माध्यम से सीधे पार्टिसिपेट भी कर सकते हैं.
PM Yojana | Graduation Course | Sarkari Yojana | India Top Exam | Excel Tutorial |
Delhi me kab hoti h reli sir aur Last Dete kab ki h
HAME KESE MALUM CHALEGA KI RALLY KAB HE
Sir hyderabad artillery centre boys sports company ki bharthi kab h 2022 me