बिहार किसान सम्मान निधि योजना | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024, Registration, Form Download, Online Status Check

नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आप सभी का स्वागत हैं। आज हम बात करेंगे बिहार राज्य के किसान सम्मान निधि के विषय पर। क्या है बिहार किसान सम्मान निधि योजना। इसके ऊपर चर्चा करेंगे साथ ही पूरी जानकारी के साथ यह भी जानेंगे कि इसके लिए आवेदन कैसे करेंगे एवं क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे। इन समस्त बातों की जानकारी हमारे ब्लॉग पर आज आपको मिलने वाली है इसलिए अंत तक हमारे ब्लॉक पर बनी रहे।

क्या है बिहार किसान सम्मान निधि योजना | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 | Sarkari Yojana

दोस्तों किसान सम्मान निधि योजना नाम से पता चल रहा है कि इस योजना को किसानों के हित के लिए बनाया गया है। सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात यह हैं कि इस योजना के लिए केवल वह व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं जो बिहार के स्थाई निवासी हैं। इस योजना को लॉन्च बिहार सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना से बिहार के किसानों को विभिन्न तरीके का लाभ प्राप्त होगा। बिहार सम्मान निधि योजना का एक ही मुख्य लक्ष्य है किसानों का हित।

दोस्तों हमारे देश के किसान हमारे देश के अन्नदाता है। यदि वह ना हो तो हम सब भूखे मर जाएंगे। आज हमारे देश के किसान दिन रात मेहनत करते हैं। खेतों में फसल उगाते हैं, अनाज पैदा करके वह हमारा पेट भरते हैं। इसलिए बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया कि क्यों ना किसानों के हित के लिए भी एक अच्छी योजना को बनाया जाए। इसीलिए उन्होंने बिहार किसान सम्मान निधि योजना का निर्माण किया।

यदि बिहार का कोई किसान कृषि से संबंधित किसी परेशानी से जूझ रहा है ऐसी परिस्थिति में यह योजना किसानों की मदद करेगी।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना की कैटेगरी | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana : Category

बिहार किसान सम्मान निधि योजना की भिन्न-भिन्न कैटेगरी है जो कुछ इस प्रकार है-

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना
  • बीज अनुदान योजना
  • जैविक खेती के लिए अनुदान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार की ओर से छोटे-छोटे किसानों को 1 वर्ष में तीन इंस्टॉलमेंट के माध्यम से ₹6000 की राशि प्रदान की जाएगी।
  • हर इंस्टॉलमेंट में किसानों को ₹2000 दिए जाएंगे। लेकिन एक शर्त यह होगी सरकार की कि जिस किसान को यह राशि प्राप्त होगी उस किसान के नाम पर ही खेती होगी तभी उन्हें राशि मिलेगी अन्यथा नहीं।

बीज अनुदान योजना | Bij Anudan Yojana 2024

  • बीज अनुदान योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को कम पैसे में अच्छे प्रकार के बीज मुहैया कराया जाता है।
  • सरकार की एक शर्त भी होते हैं कि सरकार जो बीज किसानों को प्रदान कर रही है। उस बीज का प्रयोग किसान केवल अपने खेती में फसल उगाने के लिए ही करेंगे।
  • यदि सरकार के द्वारा दिए गए बीज का प्रयोग किसान किसी अन्य स्थान पर प्रयोग करेंगे ऐसी परिस्थिति में उन पर कार्रवाई भी हो सकती हैं।

कृषि इनपुट अनुदान योजना | Krishi Input Anudan Yojana 2024

  • कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सरकार की ओर से किसानों को जो राशि प्राप्त होगी उसके लिए किसानों का अपना बैंक खाता होना अति आवश्यक है।
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत यदि किसी किसान का फसल बाढ़ एवं प्राकृतिक आंधियों के वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी परिस्थिति में सरकार की ओर से प्रति हेक्टर के अनुसार ₹6800 की राशि किसानों को दी जाती है।

जैविक खेती के लिए अनुदान योजना | Jaivik Kheti Yojana 2024

  • जैविक खेती अनुदान योजना के तहत सरकार किसानों को अनुदान मुहैया करवाएगी। जिसके अंतर्गत कृषि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम हो ताकि भूमि की पैदावार शक्ति बनी रहे।
  • इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ₹11500 की राशि प्रदान की जाएगी।

बिहार किसान सम्मान निधि योजना के तहत बिहार के कुछ जिले जो इस योजना के तहत आने वाले हैं उनके नाम हैं-

  • पटना
  • मुजफ्फरपुर
  • गया
  • भागलपुर
  • बक्सर
  • समस्तीपुर
  • वैशाली
  • औरंगाबाद इत्यादि।

मुख्य दस्तावेज जो बिहार किसान सम्मान निधि ऑनलाइन आवेदन के लिए काम आएगी | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : Required Documents

  • बिहार राज्य के निवासी है कि नहीं उसका स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आपके पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि है कि नहीं उसका प्रमाण
  • आवेदक को फॉर्म पर केवल प्रामाणिक विवरण देना है अन्यथा फॉर्म कैंसिल हो सकता है
  • आधार कार्ड
  • किसान का अपना बैंक खाता
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • किसान का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार किसान सम्मान निधि योजना 2024 मैं आपका फॉर्म किस प्रकार कैंसिल होगा-

  • यदि आपने अपना नाम हिंदी में लिखा है
  • किसान का नाम किसान के बैंक अकाउंट के नाम से मैच होना चाहिए
  • यदि किसान अपने बैंक अकाउंट की जानकारी गलत देते हैं
  • यदि किसान गलत आईएफसी कोड देते हैं
  • यदि किसान गलती से अपने गांव का नाम गलत लिखते हैं

बिहार किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण कैसे करवाएं | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : Registration

  • सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार के कृषि विभाग के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • सरकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद तीन आप्शन दिखाई देगा।
  • तीन ऑप्शन में एक ऑप्शन होगा रजिस्ट्रेशन का आपको रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • दूसरा ऑप्शन पर आपको अपना आधार नंबर और अपना नाम लिखना है।
  • अब आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर देना है जिस पर ओटीपी जाएगा।
  • प्राप्त किए गए ओटीपी को आपको वहां लिखना है।
  • ओटीपी देने के बाद अब आपके सामने फाइनल रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको समस्त जानकारी जैसे आपका नाम, आपका पता, आपका मोबाइल नंबर, आपका आधार कार्ड नंबर इन सभी जानकारियों को अच्छे से भर देना है और फार्म को सबमिट कर देना है।

यदि अपने फोन पर कोई जानकारी गलत भरा है तो उसे तुरंत सुधारे | Bihar Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : Form Correction

  • सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • आपके सामने जो होम पेज खुलेगा उसमें आपको संशोधन अर्थात सुधार करने का भी ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको पंजीकरण सुधार ऑप्शन पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या का नंबर डालना है।
  • पंजीकरण संख्या डालने के बाद आपका फॉर्म खुल जाएगा और आपने जो भी गलती की है आप उसे देखकर सुधार सकते हैं और फिर फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

दोस्तों तो यह थी वह तमाम जानकारी जो जुड़ी हुई थी बिहार किसान सम्मान निधि योजना से। इस योजना के क्या लाभ है, क्या उद्देश्य है, कैसे आवेदन करेंगे, कैसे फॉर्म में हुई गलतियों को सुधार करेंगे इन समस्त बातों को बताई गई है।

यदि आपको हमारा आज का ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे अवश्य पढ़ें और इसे शेयर करें।

बिहार सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment