गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम | Gujarat Digital Seva Setu Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

 गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम को राज्य सरकार के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता को नहीं होती है। जिस कारण आम जनता इन योजनाओं का लाभ लेने में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, जिसकी जानकारी सरकार को भी नहीं होती है। गुजरात सरकार द्वारा नवम्बर 2016 में गांव में रहने वाले लोगों की परेशानियों को सुनकर उनका समाधान करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका नाम ‘सेवा सेतु कार्यक्रम गुजरातरखा गया है। इस कार्यक्रम कोअलग-अलग चरणों में चलाया जा रहा है।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण –5 का शुभारंभ 14 नवम्बर 2019 को किया गया था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी जी द्वारा दाहोद जिले के वनबंधु क्षेत्र अंतेला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। अब तक इस कार्यक्रम के चार चरण हो चुके हैं।गुजरात सरकार द्वारा जनता को स्थानीय स्तर पर कल्याणकारी सेवा कार्यक्रमो का लाभ देने के लिए सेवा सेतु कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शुरू किए गए इस कार्यक्रम के पाँचवें चरण में वन दे गवर्नेंस का पारदर्शी और भ्रष्टाचार रूपी दृष्टिकोण को साकार किया जाएगा और राज्य के नागरिकों के साथ सीधे जुड़ी हुई 57 सेवाओं का समावेश किया जाएगा।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण– 5 का उद्देश्य | Gujarat Digital Seva Setu Yojana 2024 : Objectives

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर इस कार्यक्रम के तहत एक तहसील में पाँच गावों का क्लस्टर बनाया जाएगा और अलग-अलग 13 अधिकारी शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बिना किसी शुल्क के कार्य स्थल पर ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में आधार कार्ड से सम्बंधित आवेदन, राशनकार्ड, आय प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री अमृतं – मा और मा वात्सल्य कार्ड के आवेदन, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग के प्रमाणपत्र, विधवा और वृद्ध निराधार सहायता से संबंधित सहायता की जाएगी इस योजना के साथ ही मुख्यमंत्री अप्रेंटिस योजना के आवेदन भी सेवा सेतु कार्यक्रम स्थल पर स्वीकार किए जा सकेंगे।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण– 5 की विशेषताएं  | Gujarat Digital Seva Setu Yojana 2024 : Features

  • डोर टू डोर सुविधा : इस कार्यक्रम में जनता को सरकारी दफ्तर में जाने की जरुरत नहीं होगी। बल्कि सरकार के प्रतिनिधि जनता के घर जायेंगे और जनता की समस्याएं पूछकर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
  • संपर्क में कमी होने पर सेतु का काम : सेवा सेतु कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण और शहरी लोगों को योजनाओं की सही जानकारी और सुविधा प्रदान की जाए।
  • समस्याओं का समाधान : सरकारी प्रतिनिधि द्वारा जनता के घर जाकर उनकी समस्याओं को लिया जाएगा उसके बाद जनता की समस्या को सम्बंधित विभाग में भेज दिया जाएगा। अगले 118 दिनों के अंदर जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
  • मुफ्त सेवागुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत इस योजना द्वारा जनता को निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 के तहत दी जाने वाली सुविधाएं | Gujarat Digital Seva Setu Yojana 2024 : Features

 इस योजना के तहत दी जानेवाली सुविधाएं निम्नलिखित है : –

  •  आधार कार्ड जारी करना
  • आय प्रमाणपत्र जारी करना
  • जाती प्रमाणपत्र जारी करना
  • राशन कार्ड और वोटर आईडी जारी करना
  • वित्तीय बैकग्राउंड सम्बंधित दस्तावेज
  • जमीन और सम्पत्ति की सर्वे रिपोर्ट
  • मा वात्सल्य कार्ड जारी करना
  • मुख्यमंत्री अमृतम कार्ड के लिए आवेदन
  • विधवाओ के लिए सहायता दस्तावेज
  • जननी सुरक्षा योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन
  • समेकित बाल विकास योजना के लिए आवेदन
  • जननी शिशु सुरक्षा के लिए कार्यक्रम
  • जमीन और सम्पत्ति की सर्वे रिपोर्ट

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 का प्रोजेक्ट | Gujarat Digital Seva Setu Yojana 2024 : Project

  • आम सभा : गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम में राज्य के अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान निकाला जाएगा तथा योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
  • नागरिक सेवा : यदि सेवा सेतु के सदस्य द्वारा समय पर कैम्प नही लगाया जाता, तो प्रतिनिधियों द्वारा जारी किए गए विशेष हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल कर के जनता अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
  • गर्भवती महिलाओं का विशेष देखभाल : गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टेलिफ़ोनिक और ओटोमोटेड वेब आधारित सेवा उपलब्ध गई है।
  • बच्चो का देखभाल : गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम के द्वारा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की देखभाल करना और बच्चो का कुपोषण की जाँच आदि करना भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत आते हैं
  • मेरी कहानी मेरी ज़ुबानीगुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट की टीम के द्वारा लोगो के मुंह से सुनी समस्याओं को उजागर किया जाता है और उसे प्रतिनिधियों द्वारा कहानी के तौर पर प्रेरणादायी बनाकर सुनाया जाता हैं।

गुजरात सेवा सेतु कार्यक्रम चरण 5 को आयोजित करने का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कैंप लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के द्वारा ग्रामीण और शहरी लोग अपनी समस्याएं प्रतिनिधियों को बता कर राज्य सरकार द्वारा समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Gujarat Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment