मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल प्रदेश | रजिस्ट्रेशन हेल्पलाइन नंबर | कंप्लेंट | HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की सहायता के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना’। इस योजना के अनुसार यदि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इस योजना की घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी द्वारा की गई है। इस योजना की घोषणा करते वक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और वह ऑनलाइन ही अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा पाएंगे।

Contents hide

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना हिमाचल प्रदेश का उद्देश्य | HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024

इस योजना से पहले हिमाचल प्रदेश में रहने वाले नागरिकों को यदि किसी भी प्रकार की समस्या होती थी तो उन्हें इसकी कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए सहायता के लिए खोले गए दफ्तरों में जाना पड़ता था। कई कई घंटों का इंतजार करने के पश्चात उनकी कंप्लेंट दर्ज होती थी और उसके बाद उन्हें निवारण दिया जाता था। लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए ज्यादा समय इंतजार न करना पड़े और उन्हें घर बैठे ही अपनी कंप्लेंट  दर्ज करवा पाए, यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के लाभ | HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Benefits

  • इस योजना के माध्यम से लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।
  • राज्य सरकार द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी किया गया है, जहां पर वह शिकायत दर्ज करवा कर तुरंत निवारण प्राप्त कर पाएंगे।
  • हेल्पलाइन नंबर के जरिए या फिर ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्जकरवा पाएंगे।
  • घर बैठे ही कंप्लेंट दर्ज हो जाने सेनागरिकों के समय की बचत होगी।
  • एक तय सीमा के अंदर अंदर शिकायतकर्ता की समस्या को हल किया जाएगा, जिससे लोगों का भरोसा राज्य सरकार पर और ज्यादा बढ़ेगा।

 मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना से जुड़े अन्य तथ्य | HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Guidelines

  • मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के लिए शुरू की गई है।अन्य राज्य से संबंधित लोग हिमाचल प्रदेश के हेल्पलाइन नंबर से शिकायत दर्ज नहीं करवा सकते।
  • हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।
  • इस योजना के तहत 7 से 14 दिनों के अंदर अंदर लोगों की शिकायतों को हल कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के सही संचालन के लिए 56 विभागों के 6500 अधिकारियों को काम सौंपा गया है और वह लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए तत्पर हैं।
  • जो हेल्पलाइन नंबर इस योजना के तहत दिया गया है वह पूरी तरह से टॉल फ्री है, किसी भी जिले में रहने वाला हिमाचल प्रदेश का नागरिक अपनी शिकायत इस नंबर की सहायता से दर्ज करवा सकता है।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का हेल्पलाइन नंबर | Himachal Pradesh Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Helpline Number

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत जो हेल्पलाइन नंबर दिया गया है, वह एक टॉल फ्री नंबर है। हिमाचल प्रदेश के सभी शहरी या ग्रामीण इलाकों से संबंधित लोग इसी नंबर का इस्तेमाल करके अपनी समस्याएं बता सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर: 1100

ऑफिसर हेल्पलाइन नंबर: 0177-352-5100

एड्रेस: डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी,

गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश, आईटी भवन, मेहली

शिमला- 171013

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत ऑनलाइन कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन | Himachal Pradesh Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Online Complaint Registration

जो नागरिक अपनी शिकायत रजिस्टर करवाना चाहती हैं वह हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ  हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत रजिस्टर करवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से शिकायत रजिस्टर करवाने के लिए उन्हें निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:

  • कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmsankalp.hp.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात वहां पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस होम पेज पर शिकायतकर्ता को शिकायत/ सुझाव दर्ज करें का एक विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प को क्लिक करना होगा।
  • विकल्प को क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर अगला पेज आ जाएगा।
  • इस पेज पर आवेदक को सारे दिशानिर्देशपढ़ने के बाद, सहमत हूं के सामने सही का निशान करना होगा और सबमिट का बटन क्लिक करना होगा।
  • सबमिट बटन को क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • शिकायतकर्ता को अपनी सारी जानकारी एवं कंप्लेंट इंफॉर्मेशन तथा रजिस्ट्रेशन ऑफ कंप्लेंट आदि करनी होंगी।
  • इसके बाद जन शिकायत को दर्ज करने के लिए बटन पर क्लिक करना होगा।बटन पर क्लिक करते ही कंप्लेंट रजिस्टर हो जाएगी।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत रजिस्टर की गई कंप्लेंट का स्टेटस देखना | HP Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Check Online Status

रजिस्टर की गई कंप्लेंट का स्टेटस देखने से पता चल जाता है कि अधिकारियों द्वारा कंप्लेंट को देख लिया गया है और अब वह एक्शन लेंगे। दर्ज की हुई कंप्लेंट की स्थिति को देखने के लिए शिकायतकर्ता को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले शिकायतकर्ता को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एक होम पेज खुल जाएगा, इस होम पेज पर शिकायत/ सुझाव की स्थितिदेखने का एक ऑप्शन दिखाई देगा, ऑप्शन पर क्लिक करते ही अगला पेज खुल जाएगा।
  • अगले पेज पर दर्ज की हुई कंप्लेंट की स्थितिकंप्लेंट नंबर तथा मोबाइल नंबर की सहायता से देखी जा सकती है।
  • कंप्लेंट नंबर या मोबाइल नंबर का चयन करने के बाद एक ओटीपी आएगा, जिसको भरते ही दर्ज की हुई शिकायत की स्थिति सामने आ जाएगी।

ऑफिसर लॉगइन प्रक्रिया | Himachal Pradesh Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana 2024 : Officer Login Process

  • हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के तहत ऑफिस पर लॉगइन करने के लिए आवेदक को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद एकहोम पेज खुल जाएगा, इस होम पेज पर आवेदक को यूजरनेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  • यह इंफॉर्मेशन भरते ही ऑफिसर लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 मुख्यमंत्री सेवा संकल्प ऐप | Himachal Pradesh Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana APP 2024

वेब पोर्टल के अलावा एक android app भी तैयार की गई है जो कि शिकायत दर्ज करने के लिए शुरू की गई है। इस ऐप का इस्तेमाल करके नागरिक किसी भी समय पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर सुझाव दे सकते हैं एवं दिए गए शिकायत और सुझाव को ट्रैक भी कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने  लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए तथा किसी भी प्रकार के सुझाव देने या फिर शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर और हेल्पलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इन दोनों ही तरीकों से शिकायतकर्ता सरकार से मदद की गुहार लगा सकते हैं। यह एक बहुत ही अच्छा माध्यम है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे और वह घर बैठे ही अपने सुझाव तथा कंप्लेंट सरकार से साझा कर पाएंगे तथा समय रहते निवारण प्राप्त कर पाएंगे।

Himachal Pradesh Sarkari Yojanaग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment