झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना 2024 | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

झारखंड सरकार ने राज्य में बेटियों की शिक्षा को महत्वता देते हुए ‘झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब लोगों की बेटियों को जड़ से लेकर उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने तक की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी ताकि उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी ना आए।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाड़ली योजना का संचालन समाज कल्याण व महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। इस योजना के माध्यम से लड़कियां सामाजिक और आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का उद्देश्य | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 : Objectives

ज्यादातर गरीब परिवार अपनी बच्चियों की शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं देते, उनका यह मानना होता है कि लड़कियां पढ़ लिख कर क्या करेगी, उनकी पढ़ाई पर खर्चा करना तो बेकार है। इसके अतिरिक्त अत्यंत गरीबी की वजह  से भी वह अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाते। इसी समस्या के निवारण के लिए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य यही है कि बच्चियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या पेश ना आए और कम से कम फाइनेंस कंडीशन की वजह से उन्हें पढ़ाई बीच में  ना  रोकनी पड़े।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के लाभ | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 : Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत 5 वर्ष की आयु तक की बच्चों को ₹6000 हर महीने राज्य सरकार द्वारा दिए जाएंगे ताकि वह अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।
  • झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत 6वीं कक्षा में दाखिला लेने परलड़कियों को ₹2000 वितरित किए जाएंगे।
  • जो लड़कियां नौवीं कक्षा में प्रवेश कर लेंगे उन्हें ₹4000 दिए जाएंगे।
  • 11वीं कक्षा में दाखिला लेने वाली लड़कियों को 7500 रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।
  • इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान हर महीने ₹200 स्कॉलरशिप के तौर पर लड़कियों को दिए जाएंगे।
  • जब लड़कियां 21 वर्ष या उससे पहले तक इंटरमीडिएट पास कर लेती है या 18 साल के बाद शादी हो जाती है और उसके बाद में पढ़ाई जारी रख रही है, तो उन लड़कियों को सरकार की तरफ से ₹108600 दिए जाएंगे।
  • बेसहारा तथा कुपोषण की शिकार बच्चियों को विशेष तौर पर इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जो लड़कियां होनहार है और पढ़नाचाहती है, उनके लिए यह एक बहुत ही अच्छी योजना है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ से लड़कियों को तो फायदा होगा ही, लोगों की सोच में भी बदलाव आएगा।
  • झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत लड़कियां बेहतर भविष्यतैयार कर पएंगी।
  • लड़कियां आत्मनिर्भर हो जाएंगी।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत जारी किए गए दिशा निर्देश | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 : Guidelines

  • झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के अंतर्गत झारखंड में रहने वाले मूल निवासियों को आवेदन करने की अनुमति है।
  • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की बेटियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • बीपीएल सूची में आने वाले परिवार योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।
  • 15 नवंबर 2010 के बाद जन्मी लड़कियों को ही इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आमदनी ₹72000 से कम है, केवल वही परिवार अपनी बच्चियों के लिए इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • जुड़वा लड़कियों होने पर दोनों बच्चियों को भी लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • वार्षिक आमदनी से संबंधित दस्तावेज जमा करवाना अति आवश्यक है,तभी आवेदन करने की अनुमति मिलेगी।
  • लड़कियों का जन्म प्रमाण पत्र जमा करवाना भी अनिवार्य है।
  • पोस्ट ऑफिस में लड़की का बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है।
  • यदि बेटी को प्राथमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल में दाखिला नहीं करवाया जाता तो ऐसे में लड़की को लाभ नहीं दिया जाता।
  • इस योजना के तहत बेटी को इंटरमीडिएट तक की रेगुलर शिक्षा दिलाना अनिवार्य है।
  • बेटी की शादी 18 वर्ष होने के बाद ही करनी होगी और उसके बाद ही लड़की को योजना का लाभ मिलेगा।यदि लड़की की शादी पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में एप्लीकेशन रद्द कर दी जाती है।
  • यदि किसी कारण से लड़की की मृत्यु हो जाती है तो योजना का लाभ परिवारिक मेंबरों को नहीं दिया जाता।
  • दो बच्चों के बाद परिवार यदि नियोजन के नियमों का उल्लंघन करता है तो ऐसे में भी इस योजना से मिलने वाले लाभ को रद्द कर दिया जाता है।
  • अनाथ बालिकाओं के जन्म से 5 वर्ष तक आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
  • सामान्य मामलों में जन्म के 1 साल के अंदर अंदर झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत बच्ची का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल सूची में दर्ज नाम
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया | Jharkhand Mukhyamantri Ladli Laxmi Yojana 2024 : Registration Process

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत आवेदन करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया उपलब्ध करवाई गई है। जिसका वर्णन निम्नलिखित प्रकार है:

  • झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के तहत आवेदन करने के लिए बेटी के जन्म के 1 साल के अंदर अंदरपास के आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क करना होगा।
  • इसके बाद वहां से झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद साथ में कुछ जरूरी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इस फॉर्म को संबंधित विभाग के पास जमा करवाना होगा।
  • अधिकारियों द्वारा सारी वेरिफिकेशन करने के बादअप्रूवल दे दिया जाता है।
  • अप्रूवल मिलने के बाद पोस्ट ऑफिस में एक नया बैंक खाता खुलवाया जाता है।
  • इसके बाद अलग-अलग चरणों में राज्य सरकार की तरफ से धनराशि लड़की की बचत बैंक खाते में जमा करवाई जाती है जिसका उपयोग लड़की की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए किया जाता है।
  • इस योजना के तहत अभी तक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है, इसलिए ऑनलाइन सुविधा का कोई भी विवरण हम नहीं दे पाएंगे।

झारखंड मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना है जो कि गरीब परिवारों की कन्याओं के लिए बेहतर साबित होगी क्योंकि होनहार है और आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती  है। बच्चे की पढ़ाई से लेकर उसके खानपान तथा शादी तक होने वाले सारे खर्च के लिए राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे लड़कियों की परिवार की भी मदद हो जाती है।

Jharkhand Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment