झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, ऑनलाइन आवेदन | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

झारखंड सरकार ने लड़कियों की सहायता के लिए बहुत सारी योजनाएं तैयार की है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने ‘झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना’ नामक एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें अच्छी शिक्षा, अच्छा रहन सहन और अच्छा भविष्य मिल सके।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत जनवरी 2019 में की गई। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास जी द्वारा की गई और इस योजना को मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना या लाडली योजना भी कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली लड़कियों को आर्थिक तौर पर सहायता प्रदान करने के लिए की गई है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का उद्देश्य | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Objectives

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।  इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कोशिश कर रही है और राज्य सरकार के द्वारा समय-समय पर कन्याओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लाभ | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Benefits

  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहतबच्चियों के जन्म के बाद से ही प्रोत्साहन राशि मिलने आरंभ हो जाएगी।
  • इस योजना के तहत बच्चियों के जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक उन्हें प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • लड़कियों के जन्म से लेकर 2 वर्ष की आयु तक ₹5000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • पहली क्लास में प्रवेश करने पर ₹5000 की सहायता राशि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाती है।
  • छठी कक्षा में प्रवेश करने पर भी ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
  • आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण होने पर ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
  • जो कन्याएं 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होती है उन्हें भी ₹5000 की सहायता राशि झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अंतर्गत दी जाती है।
  • 18 वर्ष की उम्र तक प्रोत्साहन राशि ₹30000 कर दी जाती है।
  • यदि बेटी की शादी 18 वर्ष से 20 वर्ष तक नहीं हुई है तो उस बेटी को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • इस तरह कुल मिलाकर ₹40000 की प्रोत्साहन राशि झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के अंतर्गत दे दी जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इस्तेमाल लड़कियों की शिक्षा, खानपान तथा सामाजिक सुरक्षा के लिए किया जाता है।
  • इस योजना से लोगों की सोच में भी बदलाव आएगा और लड़कियों को भी आगे बढ़ने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत पात्रता | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Eligibility

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलेगा।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए परिवार का नाम आर्थिक तथा सामाजिक जनगणना 2011 में शामिल होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा, जिनपरिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
  • जिन गरीब परिवारों में अन्याय है केवल उन्हीं को इस योजना के तहत आवेदन करने की अनुमति है।
  • अंतोदय राशन कार्ड होल्डर परिवार को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • जिन परिवारों की वार्षिक आमदनी 72000 से कम है, केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • बेटी के नाम का अकाउंट नंबर होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिन परिवारों की बच्चियों का नाम झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत रजिस्टर्ड होगा।
  • बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, तभी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का इस्तेमाल केवल कन्या के लिए ही करना अनिवार्य है।
  • जो बच्चियां इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते उन्हें इस योजना के तहत लाभ नहीं पहुंचाया जाएगा, अर्थात लड़कियों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी करने अनिवार्य है।
  • यदि किसी भी कारण से लड़की की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि देनी बंद कर दी जाती है। परिवार के अन्य सदस्य योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।
  • यदि किसी कन्या की शादी 18 वर्ष से पहले ही हो जाती है तो ऐसे में भी इस योजना से मिलने वाले लाभ बंद कर दिए जाते हैं।

 झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Required Documents

  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • एज प्रूफ
  • बेटी की बैंक अकाउंट डिटेल्स एवं नंबर
  • सभी कक्षाओं के पास करने की प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार की आमदनी से संबंधित दस्तावेज
  • बीपीएल कार्ड/ अंतोदय कार्ड
  • मोबाइल नंबर

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत आवेदन पत्र | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Registration letter

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी तक कोई ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है, इसलिए सभी आवेदकों को अभी कुछ देर इंतजार करना पड़ेगा। अभी आवेदन करने के लिए केवल ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस सुविधा के अनुसार किस तरह से आवेदन करना है, इसकी जानकारी निम्नलिखित प्रकार है:

  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे किनाम, आधार संख्या, एड्रेस, बेटी का नाम, जन्म तारीख आदी भरने होंगे।
  • यह सारी डिटेल्स भरने के बाद कुछ आवश्यक दस्तावेज एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करने होंगे।
  • सारे दस्तावेज अटैच करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म संबंधित अधिकारियों के पास जमा करवाना होगा।
  • एकबार जब एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवा दिया जाएगा, तो इसके बाद संबंधित अधिकारी सारी डिटेल को वेरीफाई करेंगे।

झारखंड मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत अप्रूवल | Jharkhand Mukhyamantri Sukanya Yojana 2024 : Approval

एक बार जब सारी डिटेल्स वेरीफाई कर ली जाती है, तो उसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा अप्रूवल दे दिया जाता है। अप्रूवल मिलने के बाद पोस्ट ऑफिस में जाकर कन्या के नाम पर एक अकाउंट ओपन करवाना होता है। इस अकाउंट में ही सहायता राशि योजना के अंतर्गत ट्रांसफर की जाती है। इस सहायता राशि का इस्तेमाल केवल कन्या के लिए ही किया जाता है।

लड़कों की तरह लड़कियां भी शिक्षा में आगे बढ़ पाए और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर पाए इसीलिए इस योजना को शुरू किया गया है। राज्य सरकार का मानना है कि यदि राज्य की लड़कियां पढ़ी लिखी होंगी तो वह बेहतर भविष्य का निर्माण कर पाएंगे और राज्य की आर्थिक स्थिति में भी अपना योगदान दे  पाएंगी। इसी उपलक्ष्य में राज्य सरकार निरंतर कोशिश कर रही है। बहुत सारे परिवारों ने अपनी  बच्चियों का नाम इस योजना में रजिस्टर करवाया है और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जो परिवार अभी भी इस योजना से वंचित हैं, उन्हें भी अवश्य योजना के तहत आवेदन करना चाहिए तथा बच्चियों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए।

Jharkhand Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment