केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस | KVS Admission Process 2024, Admission, Eligibility, Registration

 नमस्कार दोस्तों आप सब का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए जिस स्कूल को वर्ष 1963 में बनाया गया था। आज उसी स्कूल के बारे में हम चर्चा करने वाले हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन को केंद्र सरकार द्वारा क्यों बनाया गया। क्यों यह स्कूल सरकारी कर्मचारियों के बच्चे के लिए है। कैसे इस स्कूल में दाखिला लिया जाए। क्या फीस है इस विद्यालय की, क्यों यह स्कूल बाकी स्कूल से अलग है,क्या-क्या सुख एवं सुविधाएं हैं इस स्कूल की। इन सभी बातों पर आज हम विश्वास से चर्चा करने वाले हैं तो अंत तक हमारे ब्लॉग पर बने रहे।

Contents hide

केंद्रीय विद्यालय संगठन का परिचय | KVS Admission Process 2024

केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 में केंद्रीय सरकार द्वारा भारत वर्ष में की गई थी।

केंद्रीय विद्यालय स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधीन है यानी केंद्रीय विद्यालय का पूरा पाठ्यक्रम सीबीएसई पर आधारित है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की गई थी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना क्यों की गई थी | KVS Admission Process in Hindi 2024

  • दोस्तों आप सभी जानते होंगे कि सरकारी कर्मचारी कभी भी एक निश्चित स्थान पर रहकर कार्य नहीं कर सकते। उन्हें अपने कार्य के लिए समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर भी किया जाता है।ट्रांसफर के दौरान सरकारी कर्मचारी कभी दिल्ली, कभी मद्रास, कभी चेन्नई, कभी मुंबई इत्यादि स्थानों पर जाते है।
  • स्वाभाविक से बात है कि यदि कर्मचारी पुरुष है तो वह अपने परिवार को भी अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में यदि कर्मचारी के बच्चे होते हैं तो उन्हें भी अपना स्कूल बदलना पड़ता है।
  • हर दो या 3 साल में सरकारी कर्मचारियों का बदली होता रहता हैं और प्रत्येक 2 या 3 साल में बच्चों को भी स्कूल बदलना होता है और जब स्कूल बदल जाता है तो पाठ्यक्रम में भी बहुत सारे बदलाव आते हैं। ऐसे में बच्चों के शिक्षा के ऊपर बहुत बुरा असर पड़ता है।
  • इन सभी बातों पर ध्यान देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 1 महीने दिया कि वह भारतवर्ष के हर राज्य में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करेंगे जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी के बच्चे पढ़ाई करेंगे और जब सरकारी अफसरों की बदली होगी और जब वह अपने परिवार के साथ किसी अन्य राज्य में जाएंगे तो उनके बच्चे का भी एक केंद्र विद्यालय से दूसरे केंद्रीय विद्यालय में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
  • ऐसा होने से बच्चों की पढ़ाई में भी किसी भी तरीके का बाधा उत्पन्न नहीं होगा और कर्मचारी आराम से इधर-उधर अपनी बदली और काम में रूचि लेते रहेंगे।

EWS ऑनलाइन पंजीकरण

केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना क्या विदेशों में भी की गई हैं | KVS Admission Process 2024 : Foreign Country’s

जी हां दोस्तों केंद्रीय विद्यालय भारतवर्ष के हर राज्य में है। साथ ही कुछ केंद्रीय विद्यालय विदेश जैसे काठमांडू, मॉस्को, एवं तेहरान में भी है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की मुख्य विशेषताएं क्या है | KVS Admission Process 2024 : Features

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन की सबसे पहली मुख्य विशेषता तो यह है कि भारतवर्ष में जितने भी केंद्रीय विद्यालय हैं उन सभी केंद्रीय विद्यालय में एक ही पाठ्यक्रम चलता है।
  • यदि कोई बच्चा कक्षा 6 में दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता है और किसी कारणवश उसके माता या पिता की नौकरी का ट्रांसफर कोलकाता हो जाता है तो ऐसी परिस्थिति में कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय में भी वही पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। जो बच्चा दिल्ली में पढ़ता था। बच्चे के पढ़ाई में कोई भी रूकावट नहीं पैदा होती है।
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी पुस्तक एनसीईआरटी की होती है। जो बहुत सस्ती होती है एवं एनसीईआरटी की पुस्तकें दो भाषा में आती है। अर्थात यदि कोई बच्चा हिंदी मीडियम को चयन करता है तो सभी पुस्तकें हिंदी में प्राप्त हो जाएंगे। यदि कोई बच्चा इंग्लिश मीडियम का चयन करता है। तो उसे सभी इंग्लिश की किताबें प्राप्त हो जाएंगी।
  • केंद्रीय विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही माध्यम में बच्चों को पढ़ाया जाता है इससे बच्चे आसानी से बात को समझ भी पाते हैं।
  • कक्षा 6 से लेकर 8 तक बच्चों को संस्कृत भी पढ़ाया जाता है जो बहुत ही आसान होता है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन में दाखिला लेने के लिए कैसे आवेदन करें | KVS Admission Process 2024 : Registration

  • दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपने बच्चे का दाखिला करवाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों का प्रयोग कर सकते हैं।
  • दाखिला लेने के लिए बस कुछ योग्यता होनी चाहिए।यदि दाखिला लेने वाले छात्र एवं छात्रा दोनों ही योग्यता को पूरा करते हैं तो वह आसानी से केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • दोस्तों केंद्रीय विद्यालय संगठन का ऑफिशियल वेबसाइट है-
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा एक में दाखिला लेने की प्रक्रिया थोड़ी अलग है और कक्षा 2 से लेकर 12 तक दाखिला लेने की प्रक्रिया अलग है।

दिल्ली सरकार की लाडली योजना

केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा 1 में दाखिला लेने की प्रक्रिया | KVS Admission Process 2024 

  • यदि आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा एक में करवाना चाहते हैं तो आपके पास आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए जो कि प्राधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा ही जारी किया गया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन कक्षा 2 से लेकर 12 में दाखिला लेने की प्रक्रिया | KVS Admission Process 2024 : Class 2 to Class 12

  • यदि आप अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से लेकर 12वीं के बीच करवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास आपके बच्चे का आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए, आप जिस राज्य में रहकर अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं आप उस राज्य के स्थाई निवासी है या नहीं उसका प्रमाण पत्र चाहिए।
  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में बच्चे का आधार कार्ड।
  • यदि बच्चा विकलांग है तो उसके विकलांग होने का प्रमाण पत्र।
  • यदि बच्चा किसी आर्मी के परिवार से है तो उस परिवार का सर्टिफिकेट।
  • यदि बच्चा एससी ,एसटी या पिछ़ड़ी जाति का है तो उसका सर्टिफिकेट।
  • यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं और आप अपने परिवार के किसी बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करना चाहते हैं तो आपके पास आपके सरकारी कर्मचारी होने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन में क्या भर्ती होने के लिए सीट रिजर्व होता है | KVS Admission Process 2024 : Sheet Reservation 

जी हां दोस्तों केंद्रीय विद्यालय संगठन में SC/ST ,विकलांग एवं गरीब छात्र-छात्राओं के लिए सीट रिजर्व होती हैं जिनका उल्लेख कुछ इस प्रकार है-

  • केंद्र सरकार की ओर से 15% तक की छूट एससी छात्रों के लिए होता है।
  • अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 8% तक की छूट होती है।
  • जो बच्चे विकलांग होते हैं ऐसे बच्चों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 3% तक की छूट होती है।
  • गरीब बच्चों के पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से 25% तक की छूट होती है।

दिल्ली राशन कार्ड 2024

केंद्रीय विद्यालय संगठन में एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरें | KVS Admission Process 2024 : Registration Form

  • फॉर्म को भरने के लिए आवेदक कथा को केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा जो है
  • जैसी ही आप इस वेबसाइट पर प्रवेश करेंगे वैसे ही आपको नए एडमिशन के लिए पंजीकरण का लिंक दिख जाएगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • जब आप पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके समक्ष इंस्ट्रक्शन का लिंक आएगा जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
  • फिर आपको पूरी गाइडलाइंस दिखाई देगी जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है।
  • गाइडलाइन में एक बात साफ लिखी हुई है कि आप एक स्कूल में एक ही फॉर्म जमा करें। यदि कई सारे स्कूलों में आप एक ही बच्चे का फॉर्म जमा करते हैं और किसी कारणवश यह बात पता लगती है तो आपके बच्चे का फॉर्म जितने भी स्कूल में है।
  • वह सभी फॉर्म को कैंसिल कर दिया जाएगा और आपके बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में नहीं हो पाएगा।
  • साथ ही आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा जो भारत का होना चाहिए।
  • अब आप पंजीकरण के पेज पर प्रवेश करेंगे।
  • जैसे ही आप पंजीकरण के पेज पर सभी जानकारियों को भर देंगे। वैसे ही रजिस्टर के बटन पर क्लिक करते ही आपके द्वारा दिए गए फोन नंबर पर एक ओटीपी जाएगा जिसे आपको डालना होगा।
  • वेरीफाई बटन पर क्लिक करने पर आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आप के होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन या लॉगिन आईडी प्राप्त हो जाएगा।
  • उस पेज को आपको प्रिंट करवा लेना है क्योंकि यह भविष्य में आप के काम आएगा।
  • अब आपको होम पेज पर जाकर लॉगइन पेज पर लॉग इन करना है जैसे ही आप लॉगइन का पेज खुलेंगे वैसे आपके समक्ष पांच चरण आ जाएंगे जिसे आपको क्रमानुसार भर देना है।
  • पहले चरण में आपसे साधारण जानकारी मांगी जाएगी। जैसे बच्चे का नाम, उसका जन्म तारीख इत्यादि।
  • दूसरे चरण में बच्चे के माता-पिता की जानकारी मांग ली जाएगी।
  • तीसरे चरण में आप कौन से केंद्रीय विद्यालय का चयन करना चाहते हैं, वह पूछा जाएगा। अभी केंद्रीय विद्यालय एक ही जिले में बहुत सारे स्थानों पर है। आपके घर के निकटवर्ती केंद्रीय विद्यालय का उल्लेख आपको इस ऑप्शन पर कर देना है।
  • चौथा चरण में आपसे दस्तावेज मांगे जाएंगे जो पहले से स्कैन किया हुआ होना चाहिए और आपको यहां पर अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको एक डिक्लेरेशन देना है कि आपने जो भी जानकारी यहां पर डाली है। वह सटीक है यदि कोई भी जानकारी भूल होती है तो ऐसी परिस्थिति में आप का फॉर्म कैंसिल कर दिया जाएगा। उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

नोट- दोस्तों वर्ष 2024 का कक्षा 1 से लेकर दस तक का एडमिशन प्रक्रिया खत्म हो चुका है 11 एवं 12 वीं कक्षा के दाखिला को छोड़कर अभी केंद्रीय विद्यालय में कोई भी दाखिला नहीं दिया जा रहा है।

वर्ष 2024 के एडमिशन प्रक्रिया के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय के वेबसाइट पर नजर रखना होगा और जैसे ही आपको सूचना मिलेगी वैसे ही आपको फॉर्म भर देना है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा अनुसार क्या आयु होनी चाहिए आइए जानते हैं | KVS Admission Process 2024 : Eligibility

  • कक्षा 1 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु कम से कम 5 वर्ष से 7 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
  • कक्षा दो में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 से 8 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा तीन में प्रवेश पाने के लिए बच्चे की आयु 7 वर्ष से 9 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा चार में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 8 वर्ष से 10 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा 5 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 9 वर्ष से 11 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा 6 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा 7 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 11 वर्ष से 13 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा आठ में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 12 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • कक्षा 9 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 13 वर्ष से 15 वर्ष होनी चाहिए।
  • कक्षा 10 में प्रवेश करने के लिए बच्चे की आयु 11 वर्ष से 16 वर्ष होनी चाहिए।
  • कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12 वीं में प्रवेश करने के लिए कोई निश्चित आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडमिशन फीस कितनी है | KVS Admission Process 2024 : Admission Fee

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन के एडमिशन फीस के बारे में यदि आप जानेंगे तो आप हसेंगे एवं आप यकीन भी नहीं करेंगे लेकिन यह बात सच है कि आज भी केंद्रीय विद्यालय संगठन में भर्ती होने के लिए सिर्फ ₹25 ही फीस लगती हैं और दोबारा एडमिशन की फीस केंद्रीय विद्यालय में ₹100 हैं।
  • कक्षा 6 से लेकर 12 तक उन लड़कियों का फीस नहीं लगता है जो अपनी माता पिता की एक लौती संतान हैं। इसका लाभ उठाने के लिए छात्रा को अपने माता पिता से एक एफिडेविट बनवाना होता है। जो ₹100 या ₹10 के स्टांप पेपर पर बनता है। जिसमें माता-पिता यह स्वीकार करते हैं कि उनकी केवल एक ही बिटिया संतान हैं और एफिडेविट छात्रा को अपने कक्षा अध्यापक को देना होता है।इसके बाद छात्रा का कोई फीस नहीं लिया जाता है और यह एफिडेविट प्रतिवर्ष देना होता है।
  • यदि दो बहन एक ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रही हैं तो दोनों में से एक का फीस 50 प्रतिशत लगता है।
  • लड़कों के लिए फीस में किसी भी प्रकार का कोई छूट नहीं है।

नोट- दोस्तों यदि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा जो कि अपने माता-पिता की एकलौती संतान है यदि वह कक्षा दसवीं में 60% से अधिक नंबर लाती है। तो उन्हें सरकार की ओर से कक्षा 11 एवं 12 में स्कॉलरशिप दिया जाता है।

दोस्तों आज हमने जाना केंद्रीय विद्यालय संगठन के विषय में यदि आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा है तो इसे औरों के साथ भी शेयर करें।

प्रधानमंत्री सरकारी योजनाएंसरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्स
Spread the love

Leave a Comment