महा जॉब्स पोर्टल | Maha Jobs Portal 2024, Registration, Eligibility, Benefits

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। क्या आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं? लेकिन आपको कोई परिणाम नहीं मिल रहा है। क्या महाराष्ट्र में रहते हैं। यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं और आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन आपको कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है। तो अब आपको और परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य में एक जॉब पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसका नाम रखा है महा जॉब्स पोर्टल।

जी हां दोस्तों महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य महाराष्ट्र के बेरोजगार लोगों के लिए एक जॉब पोर्टल को लॉन्च किया है। जिससे कि महाराष्ट्र राज्य के बेरोजगार लोग खुद को आत्मनिर्भर बना सके महाराष्ट्र राज्य से बेरोजगार लोगों की संख्या कम हो सके। इस ब्लॉग के माध्यम से आपको महा जॉब्स पोर्टल के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने वाली है। इसलिए अंत तक ब्लॉग को पढ़ें।

क्या है यह महा जॉब्स पोर्टल | Maha Jobs Portal 2024

  • दोस्तों बेरोजगारी जिस तरह से संपूर्ण भारत में विकसित हो रहा है। यह संख्या दिन प्रतिदिन और भी बढ़ती जा रही है कोरोना जैसी महामारी के कारण।
  • महाराष्ट्र राज्य में भी बाकी राज्यों की तरह ही शिक्षित युवा एवं युवती है जो शिक्षित तो है और रोजगार की तलाश भी कर रहे हैं। लेकिन उन्हें उनके योग्यता अनुसार कोई अच्छी नौकरी नहीं प्राप्त हो रही है।
  • ऐसी मुश्किल परिस्थिति का निवारण निकालने के लिए ही महाराष्ट्र राज्य के सरकार ने बेरोजगारी जैसी समस्याओं को कुछ हद तक कम करने के लिए एक जॉब पोर्टल को लांच किया।
  • जो भी युवा एवं युवती शिक्षित है एवं नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वह इस पोर्टल के माध्यम से अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं एवं आवश्यकता अनुसार जॉब के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

 महाराष्ट्र सरकार के जॉब्स पोर्टल से राज्य के लोगों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होगा | Maha Jobs Portal 2024 : Benefits

  • महाराष्ट्र के लोगों को जॉब पोर्टल से सबसे पहला लाभ तो यह प्राप्त होगा कि उन्हें नौकरी के तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
  • महाराष्ट्र जॉब्स पोर्टल में बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपना नाम रजिस्टर करवाएगी जो लोगों को नौकरी प्रदान करेगी।
  • इस जॉब पोर्टल के माध्यम से लाख-लाख लोगों को एक उम्मीद प्राप्त होगी।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को किसी भी तरीके का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  • हर व्यक्ति इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं जो शिक्षित बेरोजगार हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से बड़े-बड़े उद्योगपतियों को एवं नौकरी के लिए इधर उधर भटकने वाले उम्मीदवारों दोनों को ही लाभ प्राप्त होगा।

महाराष्ट्र जॉब पोर्टल में आवेदन करने हेतु क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए | Maha Jobs Portal 2024 : Eligibility

  • जो भी व्यक्ति आवेदन करेंगे व स्थाई रूप से महाराष्ट्र राज्य के निवासी होने चाहिए।
  • व्यक्ति की आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए कम से कम एक डिग्री होनी चाहिए जैसे 10वीं पास, 12वीं पास आईटीआई, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि सभी डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की होनी चाहिए।
  • जरूरी नहीं कि इस पोर्टल में नौकरी पाने के लिए आपको एक्सपीरियंस्ड होना ही होगा यदि आप एक्सपीरियंस्ड नहीं भी है तो भी आप इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य दस्तावेज | Maha Jobs Portal 2024 : Required Documents

  • महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं कि नहीं उसका प्रमाण पत्र।
  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर कार्ड,पैन कार्ड इत्यादि।
  • 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन इत्यादि शैक्षणिक योग्यता का दस्तावेज।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • खुद का मोबाइल नंबर

 महा जॉब पोर्टल के लिए आवेदन कैसे करें | Maha Jobs Portal 2024 : Registration Process

  • महा जॉब पोर्टल में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का सहारा लेना होगा।
  • महा जॉब पोर्टल का ऑनलाइन पोर्टल है
  • इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति को जॉब सीकर रजिस्ट्रेशन नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुल कर सामने आएगा।
  • उस पेज पर जो भी जानकारी मांगी जाएगी आपको समस्त जानकारी को सही सही लिखकर भर देना है।
  • अंत में आपको उस फॉर्म को ऑनलाइन ही सबमिट कर देना है।
  • आवेदक करता को उनके मेल आईडी पर यूजर नेम और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
  • उस यूजर नेम और पासवर्ड का प्रयोग करके आवेदक को फिर से उसी वेबसाइट पर लॉग इन करना है और अपना प्रोफाइल बना लेना है।
  • अपना प्रोफाइल बनाने से तात्पर्य अपने से संबंधित सभी जानकारी को आपको प्रोफाइल में ऐड करना है। जैसे आपका पूरा नाम क्या है? आप कहां रहते हैं? आपका पता आपने कहां तक पढ़ाई की? कौन से स्कूल एवं कॉलेज से अपने पढ़ाई किया आप कौन-कौन सी भाषा को जानते हैं इत्यादि।

आइए जानते हैं कि महा जॉब्स पोर्टल पर आप नौकरी की तलाश कैसे करेंगे | Search Jobs in Maha Jobs Portal 2024

महा जॉब पोर्टल पर जाने के बाद आपको लॉगइन करना है और आपको एक सर्च बटन का ऑप्शन दिखेगा। वहां पर जाकर आपको भिन्न-भिन्न कैटेगरी के नौकरी का नाम दिखाई देगा। उसमें से अपने पसंदीदा नाम को चयन करना है और वहां पर जाकर अप्लाई कर देना है।

क्या जॉब एप्लीकेशन को ट्रैक किया जा सकता है महा जॉब पोर्टल पर | Check Status in Maha Jobs Portal 2024

जी हां दोस्तों यदि आपने महा जॉब पोर्टल पर किसी नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है। तो आप अपने आवेदन को ट्रैक भी कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको महा जॉब पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर लॉग इन करना होगा और अप्लाई जॉब नाम के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको अपने आवेदन के एप्लीकेशन की ट्रैकिंग डीटेल्स दिख जाएगी।

नोट:- दोस्तों यदि आप चाहो तो महाराष्ट्र सरकार के महा जॉब एप्लीकेशन को अपने एंड्रॉयड फोन पर भी डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद ऐप के माध्यम से ही आप जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं।अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं एवं वह सभी कार्य कर सकते हैं जो महा जॉब्स वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

इसके लिए आपको बस एक छोटा सा कार्य करना होगा अपने एंड्रॉयड फोन के प्ले स्टोर पर जाकर महा जॉब टाइप करना है और आपको एप्लीकेशन मिल जाएगा जिसे अपने फोन पर इंस्टॉल कर लेना है।

महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment