महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना 2024 | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

 नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। आज हम बात करेंगे एक ऐसी योजना के विषय में जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया है। इस योजना का नाम है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना।

क्या है यह महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना क्यों महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को बनाया गया? इस योजना के तहत किन को लाभ प्राप्त होगा और कैसे योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा इन सभी बातों पर हम विस्तार से आज ब्लॉग के माध्यम से चर्चा करेंगे। यदि आप भी किसी भी शक्ति योजना के विषय में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़िए।

क्या है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024

  • दोस्तों महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना महाराष्ट्र सरकार की योजना है जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाया गया है।
  • किशोरावस्था हर नारी के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होता है और इस अवस्था में ही लड़कियां युवा उम्र में प्रवेश करती हैं। बाल अवस्था और युवा अवस्था के बीच में जो अवस्था होता है उसे ही किशोरावस्था कहा जाता है।
  • किशोरावस्था के दौरान लड़कियों के मानसिक स्थिति, भावनात्मक स्थिति तथा मनोवैज्ञानिक चीजों में काफी परिवर्तन होता है।
  • सभी किशोरावस्था की लड़कियों को अपने इस अवस्था का ज्ञान हो और इस अवस्था में क्या-क्या कार्य करना चाहिए। इन समस्त बातों की जानकारी प्राप्त हो। यही सरकार का मुख्य उद्देश्य था। इसीलिए महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का निर्माण किया गया ताकि लड़कियों को प्रशिक्षित किया जाए।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत 11 से 18 वर्ष के सभी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत 11 से 18 वर्ष की उम्र के लड़कियों को बेहतर स्वास्थ्य कैसे बनाना है, कैसा संतुलित आहार लड़कियों को खाना है तथा लड़कियां कैसे स्वावलंबी बनेंगी। इन सभी बातों की जानकारी हेतु लडकियों को प्रशिक्षण के माध्यम से बताया जाएगा।
  • लड़कियों को यह प्रशिक्षण सरकार की ओर से दिया जाएगा।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत भारतवर्ष के समस्त राज्यों में लड़कियों को प्रशिक्षित करने के लिए टीचर्स को रखा जाएगा।
  • ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक पंचायत से 20-22 किशोरी बालिकाओं को चयन किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह प्रशिक्षण 3 दिन का होगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान सभी किशोरियों को उनके जीवन के लिए उपयोगी चीजों के विषय में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।कैसे वह अपने शरीर को संतुलित आहार खाकर स्वस्थ रखेंगी, कैसे वह जीवन में स्वाबलंबी बनेगी इत्यादि। विषयों पर किशोरियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण के द्वारा एन एन एम की टीम भी आएगी। जो किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी करेगी और उन्हें आयरन फोलिक एसिड की दवाई प्रदान की जाएगी।
  • यदि कोई लड़की ज्यादा कमजोर होंगे तो उन्हें आयरन की गोलियों के साथ डीवर्मिग दवाई भी दी जाएगी।

क्या है महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024 : Objectives

हर योजनाओं का एक मुख्य उद्देश्य होता है ठीक उसी प्रकार से महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का भी एक मुख्य उद्देश्य है। महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार से है-

  • 11 से 18 साल की उम्र की लड़कियां सक्षम बने यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • लड़कियों को पोषण से संबंधित स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्राप्त होंगी, ताकि वह शक्तिशाली बन सके।
  • किशोरी लड़की अपने पैरों पर खड़ी हो सकते हैं यह भी महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
  • 11 से 18 साल के उम्र कच्ची उम्र होती है। इस अवस्था में लड़कियों की सेहत में बहुत सुधार आता है।
  • हर किशोरी को रोजाना ₹5 का पोषण प्रदान महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।
  • शरीर में आने वाले परिवर्तन तथा उन परिवर्तन से कैसे लड़ा जाए इन सभी विषयों की जानकारी महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के प्रशिक्षण के द्वारा बताई जाती है।
  • किशोर या अपने घरेलू एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में सुधार कर सकें यह इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • समाज में हो रहे मुद्दों तथा जीवन में आने वाले समस्या तथा उनके प्रभाव को बेहतर ढंग से समझे यह सभी बातें भी प्रशिक्षण के दौरान समझाई जाएगी।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना से क्या-क्या लाभ प्राप्त होंगे | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024 : Benefits

  • किशोरियों को पोषण से संबंधित जानकारी प्राप्त होगा।
  • आयरन एवं फोलिक एसिड शरीर के लिए क्यों जरूरी है यह जानकारी प्राप्त होगी।
  • व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
  • पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधित शिक्षण प्राप्त होगा।
  • परिवार कल्याण के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • किशोरी प्रजनन बाल देख रहे इत्यादि विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र सरकार उन सभी किशोरियों पर प्रतिवर्ष ₹100000 तक का खर्च करेगी जो अपनी पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। जो गरीब परिवार से हैं उनके बेहतर भविष्य के लिए सरकार यह खर्चा उठाएगी।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत किशोरियों को आंगनबाड़ी केंद्र से एक स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड में उनके लंबाई का उनके वजन का उनके बॉडी मास इत्यादि सभी चीजों का विवरण रखा जाएगा।
  • किशोरिया जैसे और 6 वर्ष की आयु सीमा पार कर जाएंगे वैसे ही उन्हें स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से प्रेरित किया जाएगा।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत पंजीकरण कैसे करवाएं | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024 : Registration

  • दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए कहीं भी पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।
  • महाराष्ट्र राज्य के प्रत्येक आंगनबाड़ी द्वारा घर-घर जाकर एक सर्वे किया जाएगा और उस सर्वे के दौरान किशोरियों का चयन किया जाएगा।
  • सर्वे के दौरान जिन लड़कियों का चयन किया जाएगा उन्हीं लड़कियों को किशोरी शक्ति योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें किशोरी कार्ड भी दिया जाएगा।

 मौजूदा समय में महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत कहां-कहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024 : Training 

  • आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत मौजूदा समय में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में 11 से 18 उम्र की लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • इस प्रशिक्षण योजना में केवल वही लड़कियां शामिल होती हैं जो गरीबी रेखा से नीचे परिवार की लड़की होती हैं। जो अविवाहित हो वह लड़कियां जो स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुकी हो। ऐसे ही किशोरियों का इस योजना के अंतर्गत चयन किया जाता है और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है।

आवश्यक दस्तावेज जो प्रशिक्षण के द्वारा लगेंगे | Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2024 : Required Documents

  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • गरीबी रेखा से नीचे है तो उसके प्रमाण के रूप में बीपीएल कार्ड।
  • स्कूल की पढ़ाई छोड़ देने का सर्टिफिकेट।
  • जातीय प्रमाण पत्र।

दोस्तों आज हमने जाना महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है किशोरी शक्ति योजना।इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे परिवार के लड़कियों को एक प्रशिक्षण दिया जाएगा जो उनके मनोबल को बढ़ाया गए एवं जीवन में उन्हें सशक्त बनाने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment