महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना 2024 | Maharashtra Labor Smart Card Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आज हम बात करेंगे महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना को क्यों आरंभ किया गया? इन सभी विषयों पर आज हम चर्चा करेंगे।

क्या है यह महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना | Maharashtra Labor Smart Card Yojana 2024

  • दोस्तों महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य महाराष्ट्र में जिस लेबर स्मार्ट कार्ड योजना का निर्माण किया है उस स्मार्ट कार्ड के जरिए महाराष्ट्र राज्य के उन श्रमिकों को लाभ प्राप्त होगा जो घर का, बड़े-बड़े बिल्डिंग का निर्माण करते हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार ने लेबर स्मार्ट कार्ड के जरिए अपने राज्य के उन श्रमिकों को कुछ सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है जो मजदूर है।
  • मजदूर लोग कड़ी धूप में बहुत मेहनत करते हैं। फिर भी कभी-कभी उन्हें अपना मेहनताना बहुत देर से प्राप्त होती है या कभी-कभी प्राप्ति नहीं हो पाती है।
  • यदि मजदूर को उनके हिस्से का मजदूरी नहीं मिलेगा तो उनका घर परिवार कैसे चलेगा। जरा सोचिए यदि मजदूरों के पास यदि कामकाज नहीं होगा तो उनके घर परिवार के लोग भूखे रहेंगे ऐसी परिस्थिति में उनके घर परिवार को कौन देखेगा?
  • इन्हीं सब गंभीर विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिकों के लिए मजदूर कार्ड योजना का निर्माण किया है। जिसका नाम महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र मजदूर स्मार्ट कार्ड योजना रखा है।

महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ क्या है | Maharashtra Worker Smart Card Yojana 2024 : Benefits

  • महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले सभी मजदूरों को महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।
  • महाराष्ट्र में काम करने वाले सभी मजदूरों के परिवार को आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होगा स्मार्ट कार्ड के जरिए।
  • बच्चों के पढ़ाई लिखाई के लिए सरकार की ओर से वित्तीय रूप से मदद भी प्राप्त होगी।
  • यदि मजदूरों की तबीयत खराब होती है और उन्हें चिकित्सा की आवश्यकता होती है तो उनके चिकित्सा के लिए भी सरकार खर्च उठाएगी।
  • इसके अतिरिक्त कोई भी गंभीर समस्या मजदूरों एवं मजदूरों के परिवार को होती है तो मजदूर लोग अपने लेबर स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सरकार से मूलभूत सुख सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि कोई मजदूर काम करता है और काम करने के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है किसी कारणवश तो उसके परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक रूप से सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि अब तक महाराष्ट्र राज्य में ढाई लाख से भी अधिक श्रमिकों को लेबर स्मार्ट कार्ड प्राप्त हुआ है।
  • महाराष्ट्र सरकार मजदूरों को स्मार्ट कार्ड के जरिए उन्हें सरकार की ओर से 30 से भी अधिक योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी।
  • स्मार्ट कार्ड से महाराष्ट्र के मजदूरों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने श्रम कल्याण विभाग की योजना भी बनाई है। जो हर जिले में अपनी-अपनी कंपनियां खुलेगी।
  • जो भी मजदूर लेबर स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करेंगे और कार्ड को प्राप्त करेंगे उन सभी मजदूरों का स्मार्ट कार्ड उनके लिए एक और पहचान कार्ड के रूप में कार्य करेगा।

मुख्य दस्तावेज | Maharashtra Worker Smart Card Yojana 2024 : Required Documents

  • पहचान पत्र के रुपए आधार कार्ड।
  • बैंक अकाउंट नंबर।
  • यदि 90 दिन के काम करने का कोई प्रमाण पत्र है तो वह प्रमाण पत्र।
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज का फोटो ग्राफ।

कैसे महाराष्ट्र के श्रमिक स्मार्ट लेबर कार्ड के लिए आवेदन करेंगे | Maharashtra Labor Smart Card Yojana 2024 : Registration

  • यदि महाराष्ट्र में रहने वाला कोई श्रमिक स्मार्ट लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता है तो उन्हें ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना पड़ेगा।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए व्यक्ति को महाराष्ट्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना पड़ेगा जो है
  • इस पोर्टल पर जाते ही व्यक्ति को ऑनलाइन पंजीकरण करने का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • पंजीकरण करने से पहले वेबसाइट पर सभी गाइडलाइंस लिखें होंगे उन्हें अच्छे से पढ़ ले।
  • गाइडलाइंस को पढ़ने के बाद अब पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके समक्ष एक फॉर्म फुल कर आ जाएगा उस फॉर्म पर जो भी जानकारी आप से मांगी जाएगी आप वहां पर लिख दीजिए।
  • फिर आपसे सभी दस्तावेज मांगे जाएंगे उन सभी दस्तावेजों को आप स्कैन करके अपलोड कर दीजिए।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें | Maharashtra Labour Smart Card Yojana 2024 : Offline Registration

  • महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए यदि आप ऑफलाइन माध्यम का सहारा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको महाराष्ट्र लेबर कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए आप निम्नलिखित पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। Link जो है
  • ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करते ही आपके समक्ष महाराष्ट्र लेबर कार्ड का ऑफलाइन फॉर्म निकल कर आ जाएगा। जिसे आपको डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लेना है।
  • अब आपको फार्म को अच्छी तरीके से भरकर सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर इसे लेबर ऑफिस में जमा करना होगा।

दोस्तों आज हमने आपको बताया महाराष्ट्र सरकार के एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना के विषय में जिसका नाम है महाराष्ट्र लेबर स्मार्ट कार्ड योजना जो महाराष्ट्र राज्य के श्रमिकों के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत श्रमिकों को आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होगी। साथ ही जिन मजदूरों के पास स्मार्ट कार्ड होगा। उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा।

महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment