महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना 2024 | Maharashtra Mukhyamantri Krishi Pump Yojana 2024, Registration, Eligibility, Benefits

 नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आशा करते हैं कि आप सभी अच्छे से हैं। आज हम बात करने वाले महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?इस योजना के जरिए किन-किन लोगों को लाभ प्राप्त होगा, कैसे इस योजना के लिए व्यक्ति आवेदन करेंगे इन सभी बातों की जानकारी हम आज ब्लॉक के माध्यम से आप सभी को देने वाले है। इसलिए यदि आप महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो अंत तक हमारे ब्लॉग को पढ़िए और जानकारी हासिल कीजिए।

क्या है यह महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना | Maharashtra Mukhyamantri Krishi Pump Yojana 2024

  • दोस्तों नाम से ही पता चल रहा है कि यह योजना कृषकों के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के किसानों को सिंचाई क्षेत्र में मूलभूत सुख सुविधाएं प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र सरकार मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का निर्माण किया है।
  • इस योजना के तहत यदि कोई किसान अपनी खेती की सिंचाई के लिए सूर्य की रोशनी से चलने वाले पंप को खरीदना चाहते हैं तो वह खरीद सकते हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सभी कृषकों को जो सोलर पंप खरीदेंगे उन्हें पंप खरीदने पर सब्सिडी प्राप्त होगा।
  • डीजल एवं इलेक्ट्रॉनिक पंप से सिंचाई करने पर किसानों को बहुत ज्यादा बिजली का बिल भरना पड़ता है।
  • ऐसे में यदि कृषक डीजल पंप का त्याग कर सोलर पंप का इस्तेमाल करते हैं।तो उन्हें ना सिर्फ बिजली के बिल से छुटकारा मिलेगा बल्कि उन्हें बहुत ज्यादा राहत भी मिलेगा।

 महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना का मुख्य उद्देश्य क्या क्या है | Mukhyamantri Krishi Pump Yojana Maharashtra 2024 : Objectives

  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत महाराष्ट्र के सभी किसानों को डीजल एवं इलेक्ट्रॉनिक पंप के खर्चों से हमेशा के लिए छुटकारा प्राप्त होगा।
  • दूसरी ओर सोलर पंप खरीदने पर सरकार की ओर से उन्हें सब्सिडी भी प्राप्त होगी।
  • सोलर पंप को चलाने के लिए किसी भी बिजली का सहारा नहीं लेना होगा क्योंकि यह सूर्य की रोशनी से चलेगा।
  • सोलर पंप की कीमत इलेक्ट्रॉनिक पंप से कम है। इसी कारण से सरकार सोलर पंप पर सभी कृषकों को सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान करने पर कृषक उत्साहित होंगे और सोलर पंप को खरीदेंगे।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना मुख्य लाभ | Mukhyamantri Krishi Pump Yojana Maharashtra 2024 : Benefits

  • किसानों को सिंचाई करने के लिए अब किसी इलेक्ट्रॉनिक एवं डीजल पंप पर आश्रित नहीं रहना होगा।
  • डीजल एवं इलेक्ट्रॉनिक पंप से बहुत ज्यादा बिल आता था। ऐसे में यदि कृषक सोलर पंप खरीदते हैं तो उन्हें कभी भी बिजली का बिल नहीं देना पड़ेगा सोलर पंप को चलाने के लिए।
  • महाराष्ट्र सरकार सोलर पंप खरीदने पर अपनी ओर से 95% सब्सिडी प्रदान करेगी और बाकी 5% कृषकों को अपनी तरफ से भुगतान देना पड़ेगा।
  • सोलर पंप से कृषक बेफिक्र होकर सिंचाई करेंगे एवं कृषकों के आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
  • मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार को भी लाभ प्राप्त होगा क्योंकि जो बिजली डिजल एवं इलेक्ट्रॉनिक पंपों पर पर आता था उस खर्चे से मुक्ति मिलेगी।

मुख्य दस्तावेज जो महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना के लिए जरूरी है | Mukhyamantri Krishi Pump Yojana Maharashtra 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  • किसान महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी है कि नहीं उसका प्रमाण पत्र।
  • किसानों के पास अपनी खेती है कि नहीं उसके खेती के कागजात
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • जातिय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए आवेदन कैसे करें | Maharashtra Mukhyamantri Krishi Pump Yojana 2024 : Registration

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के लिए आवेदन करने हेतु व्यक्ति को ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना होगा।
  • ऑनलाइन मतदान का सहारा लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। Link जो है
  • ऊपर दिए हुए वेबसाइट पर जाते ही व्यक्ति को बेनेफिशरी सर्विस नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करती है आपके समक्ष एक फार्म खुल कर आ जाएगा। जिसे आवेदक को भरना है और भरने के बाद समस्त डॉक्यूमेंट को स्कैन कर ऑनलाइन ही सबमिट कर देना है।
  • जैसे ही व्यक्ति फॉर्म को सबमिट करेगा उसके सामने एक बेनेफिशरी आईडी आ जाएगा।
  • बेनेफिशरी आईडी का इस्तेमाल व्यक्ति अपने स्टेटस को चेक करने के लिए प्रयोग कर सकता है।

कुछ महत्वपूर्ण सूचना जो महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना से जुड़ी हुई है | Maharashtra Mukhyamantri Krishi Pump Yojana 2024 : Guidelines

  • जो व्यक्ति महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी है केवल वही व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • किसानों के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना का लाभ नहीं उठा सकता है।
  • जिन किसानों के पास बिजली का कनेक्शन है वे किसान इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • जिन किसानों की भूमि 5 एकड़ तक की है उन्हें 3hp एवं जिन किसानों की भूमि 5 एकड़ से अधिक है उन्हें 5hp वाले सोलर पंप उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • जिन जिन किसानों को सोलर पंप प्राप्त होगा इस योजना के तहत उन्हें तीन भागों में बांटा गया है जैसे- सामान्य एवं अन्य कैटेगरी के किसान, अनुसूचित जाति के किसान एवं अनुसूचित जनजातियों के किसान।
  • सामान्य एवं अन्य सभी कैटेगरी के किसानों को 3एचपी या 5 एचपी सोलर पंप लगवाने के लिए सरकार की ओर से 90% सब्सिडी प्रदान की जाएगी एवं बाकी का 10% किसानों को स्वयं ही भुगतान देना होगा।
  • अनुसूचित जाति के किसानों को 3hp या 5 पेज पर पंप लगवाने पर सरकार की ओर से 95 प्रतिशत का सब्सिडी दिया जाएगा और बाकी का 5% भुगतान किसानों को स्वयं ही करना होगा।
  • अनुसूचित जनजातियों के किसान यदि अपनी खेती के सिंचाई के लिए 3hp या 5hp पंप लगवाते हैं तो उन्हें भी सरकार की ओर से 95% का सब्सिडी दिया जाएगा और बाकी का 5% सब्सिडी उन्हें स्वयं देना होगा।

दोस्तों यदि आप सभी को हमारा आज का ब्लॉग पसंद आया है। तो इसे अवश्य ही शेयर करें ताकि महाराष्ट्र में रहने वाले सभी किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment