महाराष्ट्र शिव भोजन योजना 2024 | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024, Benefits, Registration

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। आशा करते हैं कि आप सभी अच्छे होंगे और स्वस्थ होंगे। दोस्तों आज हम आप सब से जिस विषय में बातचीत करेंगे वह विषय महाराष्ट्र के एक योजना से जुड़ी हुई है।

आइए दोस्तों विस्तार से जानते हैं महाराष्ट्र शिव भोजन योजना के विषय में कि आखिर क्यों महाराष्ट्र सरकार द्वारा शिव भोजन योजना का शुभारंभ किया गया। किन-किन लोगों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।

क्या है यह महाराष्ट्र शिव भोजन योजना | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024

  • दोस्तों हम सभी जानते हैं कि पिछले एक डेढ़ साल से संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में बहुत सारे परिवार बेघर हुए हैं।बहुत परिवार ऐसे हैं जो भुखमरी के शिकार भी हुए हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य महाराष्ट्र में शिव भोजन योजना का शुभारंभ इसलिए किया है ताकि वह अपने राज्य में कम कीमत पर लोगों को खाना प्रदान कर सके।
  • जी हां दोस्तों यदि अब महाराष्ट्र में रहते हैं और आप महाराष्ट्र में रहकर शिव भोजन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल ₹10 खर्च करके आप अपना पेट भर सकते हैं।
  • महाराष्ट्र सरकार शिव भोजन योजना के माध्यम से ₹10 में हर व्यक्ति को पेट भरने लायक खाना इस योजना के माध्यम से प्रदान करेगी।

महाराष्ट्र शिव भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024 : Objectives

  • महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है और शिवसेना की सरकार ने अपने राज्य महाराष्ट्र में शिव भोजन योजना का शुभारंभ वर्ष 2020 के जनवरी महीने से ही शुरू कर दिया था।
  • महाराष्ट्र के हर व्यक्ति का पेट भरे यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • इस योजना के तहत एक निर्धारित समय तय किया गया है जो 12:00 से 2:00 है।
  • दोपहर के 12:00 से 2:00 तक महाराष्ट्र के 50 जिलों में 1 फुड वेंडर जाएगा।
  • वेंडर के कैश काउंटर पर ₹10 देकर व्यक्ति दोपहर के थाली में दाल चावल सब्जी रोटी पापड़ चटनी जैसे स्वादिष्ट भोजन को प्राप्त कर पाएगा और खा पाएगा।
  • कहा जाता है कि महाराष्ट्र सरकार से पहले इस योजना की शुरुआत मुंबई के ही 1 जिले में प्रभारी मंत्री असलम शेख ने एक हॉस्पिटल में कैंटीन से इस योजना की शुरुआत की थी।
  • जब यह योजना सफल हुआ तब महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना को पूरे महाराष्ट्र राज्य में लागू करने का फैसला किया और योजना का नाम शिव भोजन रख दिया।
  • योजना के शुरुआती दौर में शिव भोजन योजना की थाली ₹5 प्रति प्लेट रखी गई थी। लेकिन खाने के क्वालिटी के हिसाब से प्लेट की कीमत ₹10 होनी चाहिए थी जिसे बाद में परिवर्तित करके ₹10 प्रति प्लेट थाली की कीमत रखी गई।
  • शिव भोजन योजना के तहत 7 करोड से भी अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है।
  • शहरों में इस थाली की कीमत ₹35 प्रति प्लेट रखी गई हैं।इसका कारण यह है कि शहर में रोजगार करने वाले व्यक्ति भी शामिल होते हैं और जो व्यक्ति रोजगार करते हैं वह ₹35 आराम से दे सकते हैं।
  • लेकिन वहीं अगर बात करें ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की तो वह आर्थिक रूप से इतने ज्यादा सशक्त नहीं होते इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिव भोजन योजना के तहत जो थाली की कीमत रखी गई है वह ₹10 ही है। 

वर्तमान समय में शिव भोजन थाली महाराष्ट्र के किन-किन स्थानों पर मिलती है | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024 : Latest Update

  • आंकड़ों के अनुसार पता चला है कि महाराष्ट्र राज्य में शिव भोजन योजना के तहत जो थाली प्राप्त हो रही है वह महाराष्ट्र राज्य के 130 सेंटर पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • वर्तमान समय में लोगों की मांग पर शिव भोजन थाली योजना का जो समय है वह दोपहर के 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक कर दी गई है जो पहले समय सीमा थी 12:00 से 2:00 वह अभी परिवर्तित हो चुकी हैं।

रोजाना कितनी थालियां शिव भोजन योजना के तहत लोगों को परोसी जाती है | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024 : Eligibility

  • रोजाना लाखों-करोड़ों लोगों को शिव भोजन योजना के तहत थालियां परोसी जाती हैं।
  • शिव भोजन योजना के तहत जिन जिन व्यक्तियों को लाभ मिलता है वह हैं विद्यार्थी, गरीब मजदूर, रिक्शा वाले, टोटो वाले वह लोग जो घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाते हैं और खाना बनाने का समय नहीं मिल पाता।

शिव भोजन थाली योजना के लिए आवेदन कैसे किया जाता है | Maharashtra Shiv Bhojan Yojana 2024 : Registration

  • शिव भोजन थाली योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को महाराष्ट्र सरकार के शिव भोजन थाली योजना ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा।
  • ऐप को डाउनलोड करने के बाद आवेदक कर्ता के समक्ष एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें सभी जानकारी को भरकर ऑनलाइन ही फॉर्म को जमा कर देना है।
  • फॉर्म को जमा करते ही शिव भोजन थाली योजना का जितना भी सेंटर है उसके बारे में पता चल जाएगा।
  • यदि किसी व्यक्ति के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है। तो वह अपने आसपास के किसी व्यक्ति से यह काम करवा सकता है और अपना नाम शिव भोजन थाली योजना ऐप में रजिस्टर करवा सकता है।
महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं

 

Spread the love

Leave a Comment