महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना 2024 | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024, Registration, Eligibility, Benefits

 नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉक पर। दोस्तों आज हम एक नई योजना के विषय में बात करेंगे जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई है। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में स्मार्ट राशन कार्ड की योजना का निर्माण किया है।

Contents hide

आज हमारे ब्लाक के माध्यम से आप सभी को हम महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना के विषय में ही बताएंगे कि आखिर क्यों महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में स्मार्ट राशन कार्ड योजना को बनाने का निर्णय लिया। किन-किन लोगों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। इन समस्त बातों की जानकारी आज आपको हमारे ब्लॉक के माध्यम से प्राप्त होने वाली है इसलिए पूरी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप सभी हमारे ब्लॉग को अंत तक पढ़िए।

स्मार्ट राशन कार्ड क्या होता है | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024

जिस तरह से हमारे पास आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर कार्ड छोटे साइज में है। ठीक वैसे ही राशन कार्ड भी छोटे साइज में मिलता है, उसे ही स्मार्ट राशन कार्ड कहा जाता है। इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए व्यक्ति के पास पैन कार्ड का होना बहुत जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति के पास पैन कार्ड नहीं है तो वह स्मार्ट राशन कार्ड को नहीं प्राप्त कर सकता।

आइए जानते हैं महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना के विषय में | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Objectives

  • राशन कार्ड हमारे जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना जरूरी आधार कार्ड,पैन कार्ड एवं वोटर कार्ड है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से हमें सरकार की ओर से कुछ चीजें सब्सिडी रेट पर प्राप्त होती है जैसे केरोसिन ऑयल, चावल, गेहूं,चीनी आटा इत्यादि।
  • केंद्र सरकार ने सभी भारतीयों को स्मार्ट राशन कार्ड देने का वादा किया है।केंद्र के बातों को ध्यान में रखकर ही सभी राज्य के सरकार अपने-अपने राज्य के लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड प्रदान कर रहे हैं।
  • महाराष्ट्र में भी महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र के हर नागरिक को स्मार्ट राशन कार्ड देने का निर्णय लिया है इसीलिए उन्होंने महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना का निर्माण किया है।
  • महाराष्ट्र राज्य के सभी लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त हो इसलिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक स्मार्ट राशन कार्ड का वेबसाइट भी बनाया गया है। वेबसाइट पर जाकर महाराष्ट्र राज्य के लोग स्मार्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • महाराष्ट्र राज्य ने जिस पोर्टल को बनाया है उस पोर्टल में जाकर व्यक्ति नए राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकता है एवं पुराना राशन कार्ड जिनके पास है वह स्मार्ट राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

स्मार्ट राशन कार्ड से महाराष्ट्र के लोगों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होगा | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Benefits

  • सबसे महत्वपूर्ण बात जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है वह नए राशन कार्ड के लिए जब आवेदन करेंगे तो उन्हें अब स्मार्ट राशन कार्ड ही प्राप्त होगा।
  • जो गरीबी रेखा के नीचे के व्यक्ति हैं उन्हें इस स्मार्ट राशन कार्ड से बहुत अधिक लाभ प्राप्त होगा।
  • स्मार्ट राशन कार्ड के माध्यम से लोगों को सरकारी योजना से जुड़े सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
  • केंद्र सरकार का एक ही लक्ष्य है कि संपूर्ण भारत को डिजिटल बनाना और डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को निर्धारित करके ही समस्त राज्य के लोग अपने-अपने राज्यों में लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड प्रदान कर रहे हैं।
  • यह राशन कार्ड व्यक्ति के ऊपर नजर रखता है। राशन कार्ड धारक ने राशन लिया है या नहीं इस बात का पता स्मार्ट राशन कार्ड के माध्यम से पता चल जाएगा।
  • स्मार्ट राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक किया हुआ रहेगा। इसलिए जब जब व्यक्ति राशन सेंटर से जा कर राशन लेगा तो उसका नाम वहां दर्ज हो जाएगा कि किस व्यक्ति ने किस महीने में राशन लिया है।
  • स्मार्ट राशन कार्ड के माध्यम से राशन को लेकर जो भ्रष्टाचारी होती है उस पर रोक लगेगी।

 महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Objectives

  • महाराष्ट्र सरकार के स्मार्ट राशन कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य है महाराष्ट्र राज्य के सभी लोगों को स्मार्ट राशन कार्ड प्राप्त हो।
  • महाराष्ट्र राज्य के सभी लोगों को समय पर राशन प्राप्त हो।
  • भ्रष्टाचार और घूसखोरी करने वाले व्यक्ति से राज्य के लोगों को छुटकारा प्राप्त हो।
  • हर व्यक्ति को स्मार्ट राशन कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त हो और वह बेफिक्र अपनी जिंदगी जिए यही महाराष्ट्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
  • सूचना के अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है कि स्मार्ट कार्ड पर अब क्यूआर कोड होगा यह क्यूआर कोड बाजार में होने वाले भ्रष्टाचारी को रोकने में मदद करेगा।

 महाराष्ट्र में राशन कार्ड के कितने प्रकार हैं | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Types

दोस्तों महाराष्ट्र में राशन कार्ड 3 तरह के पाए जाते है-

  • एपीएल राशन कार्ड- जो लोग गरीबी रेखा के ऊपर के लोग हैं उन्हें एपीएल राशन कार्ड सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है। एपीएल राशन कार्ड के लोगों को केरोसिन, गेहूं, चावल इत्यादि प्राप्त होता है।
  • अंतोदय राशन कार्ड- अंतोदय राशन कार्ड अन्न योजना के अंतर्गत आने वाला एक राशन कार्ड का नाम है। इस राशन के माध्यम से उन लोगों को राशन प्राप्त होता है जो अन्न योजना के तहत अपना नाम नामांकन करवाते हैं। अंतोदय राशन कार्ड धारक को महीने में 35 किलो से अधिक राशन प्राप्त होते है।

जैसे 22 किलो गेहूं, 20 केजी चावल प्राप्त होते हैं। यह चीजें उन्हें ₹1 ₹2 प्रति किलो के हिसाब से प्राप्त होते हैं।

  • बीपीएल राशन कार्ड- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को बीपीएल राशन कार्ड प्राप्त होता है। बीपीएल कार्ड धारक को चावल, गेहूं ,चीनी, आटा, दाल इत्यादि राशि में प्राप्त होता है।

महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना के लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Required Documents

  • जो भी व्यक्ति स्मार्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन करेंगे उनके पास पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि होना बहुत जरूरी है।
  • व्यक्ति महाराष्ट्र के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • परिवार के जितने भी सदस्य स्मार्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन करेंगे। उन सभी लोगों के पास उनका अपना आधार कार्ड होना चाहिए।
  • हर एक व्यक्ति का दो दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना चाहिए।
  • घर के मुखिया जो होंगे उनका मोबाइल नंबर।

महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Registration

  • महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड के आवेदन के लिए व्यक्ति को महाराष्ट्र सरकार ने जो पोर्टल बनाया है उस पोर्टल पर जाना होगा।
  • महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड का पोर्टल है-
  • पोर्टल पर जाकर व्यक्ति को दाई ओर डाउनलोड का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • डाउनलोड के ऑप्शन पर व्यक्ति को क्लिक करना होगा और क्लिक करते ही नए राशन कार्ड का फॉर्म निकल कर आ जाएगा।
  • आपको फार्म को डाउनलोड कर लेना है और फॉर्म में जो भी जानकारी आप से मांगी गई है उन सभी जानकारी को भर देना है।
  • फॉर्म को भरने के बाद जो भी दस्तावेज आप से मांगे गए हैं उन सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ आपको अटैच कर देना है।
  • अब आपको फॉर्म और दस्तावेजों को अपने क्षेत्र के सार्वजनिक प्रणाली विभाग के ऑफिस में जमा कर देना है।
  • इस तरह से आपका आवेदन ऑफिस के लोगों द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा और जांच-पड़ताल के बाद आपको कुछ ही महीनों के अंदर स्मार्ट राशन कार्ड प्रदान कर दिया जाएगा।

महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | Maharashtra Smart Ration Card Yojana 2024 : Check Online Status

  • यदि आप महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो आपको उसके लिए Link पर जाना पड़ेगा।
  • जैसे आप वेबसाइट पर जाएंगे वहां आपको dropdown-menu पर एक ऑप्शन दिखाई देगा जहां लिखा होगा Know Your Ration Card
  • इस ऑप्शन पर जाकर आप व्यू रिपोर्ट पर क्लिक करेंगे तो आपको आपके राशन कार्ड का स्टेटस दिख जाएगा।

नोट- दोस्तों यदि आपका राशन कार्ड की सूची में नाम नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में आपको महाराष्ट्र राज्य के खाद्य विभाग में जाकर अपने राशन कार्ड की वर्तमान स्थिति को जानना होगा।

दोस्तों आज हमने जाना महाराष्ट्र स्मार्ट राशन कार्ड योजना के विषय में जो महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य के लोगों के हित के लिए बनाया गया है। स्मार्ट कार्ड के जरिए लोगों को अनेक लाभ प्राप्त होगा पहला लाभ यह की उनके कार्ड से केवल वही राशन उठा पाएंगे। कोई तीसरा व्यक्ति उसमें हस्तक्षेप नहीं कर पाएगा।

यदि आपको आज का हमारा ब्लॉग पसंद आया है तो इससे अवश्य लाइक कमेंट एवं शेयर करें।

महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment