बिहार नरेगा जॉब कार्ड 2024 | Mgnrega Job Card Kaise Banaye | Mgnrega Job Card Check List | Registration, Form Download

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे ब्लॉग पर। आज हम बात करेंगे बिहार नरेगा जॉब कार्ड 2024 के विषय पर। बिहार नरेगा जॉब कार्ड के विषय पर बात करने से पहले हम आपको नरेगा के विषय में कुछ जानकारी देंगे कि क्या है नरेगा और क्या उद्देश्य हैं इस जॉब कार्ड का।

Contents hide

नरेगा या मनरेगा | Mgnrega Job Card 2024 | Nrega Job Card 2024

मनरेगा अर्थात महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम। इस योजना की शुरुआत भारत में कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2005 में  किया गया था। जब इस योजना की शुरुआत की गई थी तब इसका आरंभिक नाम नरेगा अर्थात राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम था लेकिन बाद में वर्ष 2009 में इस नाम में परिवर्तित कर इसका नाम रखा गया महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम।

नरेगा या मनरेगा के अंतर्गत क्या मुख्य कार्य होता है | Mgnrega Job Card 2024 : Jobs | Nrega Job Card 2024 : Jobs

  • घर बनाने का कार्य
  • जल को संरक्षित करने का कार्य
  • गौशाला का निर्माण कार्य
  • सिंचाई से संबंधित कार्य
  • गांव के सड़क निर्माण का कार्य
  • बाल को नियंत्रित करने का कार्य
  • भूमि के विकास का कार्य

नरेगा या मनरेगा में कार्य कैसे होता है? | Mgnrega 2024 : Working Process| Nrega 2024 : Working Process

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अर्थात मनरेगा को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के तहत जो भी व्यक्ति आवेदन करते हैं। कार्ड मिलने के बाद उन्हें 100 दिन के रोजगार प्रदान करने की गारंटी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है और उन्हें रोजगार उन्हीं के इलाके के 5 किलोमीटर के अंदर प्रदान किया जाता है।

जो भी व्यक्ति मनरेगा के तहत काम करते हैं उन्हें उनकी मजदूरी का पैसा सीधे सरकार द्वारा उनके बैंक के खाते में जमा करवा दी जाती है।

नरेगा या मनरेगा जॉब कार्ड का लाभ | Mgnrega Job Card 2024 : Benefits

नरेगा या मनरेगा जॉब कार्ड का बहुत सारा लाभ है जो कुछ इस प्रकार है:-

  • मनरेगा या नरेगा योजना के तहत आवेदकों को 100 दिनों की रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी।
  • जॉब कार्ड धारक को उनके निवास स्थल से 5 किलोमीटर की दूरी के दायरे में कार्य दिया जाएगा।
  • 100 दिन के अंतर्गत जॉब कार्ड धारक का जो भी आय होगा। वह सीधे सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में जमा करवा दिया जाएगा।
  • यदि जॉब कार्ड धारक को किसी विशेष समस्या के अंतर्गत पैसे की जरूरत होगी तो अनुमति लेकर उन्हें नगद दी जाएगी।
  • जॉब कार्ड धारक यदि काम के लिए आवेदन करना चाहते हैं।तो आवेदन करने के 15 दिन के अंतर्गत उन्हें कार्य प्रदान किया जा सकता है।
  • यदि सरकार जॉब कार्ड धारक को आवेदन करने के 15 दिन के अंतर्गत रोजगार का अवसर नहीं प्रदान कर पाते हैं तो ऐसी स्थिति में राज्य सरकार की ओर से उस व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

नरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्य | Mgnrega Job Card 2024 : Work

नरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों को चार भागों में बांटा गया है। भाग 1 भाग 2 भाग 3 एवं भाग 4।

आइए जानते हैं कि नरेगा के अंतर्गत कार्यों को जिन चार भागों में बांटा गया है। उन भागों में क्या क्या कार्य होता है।

भाग-1 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नरेगा के भाग नंबर 1 में प्राकृतिक संसाधनों के ऊपर कार्य होता है।जैसे- जल संरक्षण करना, सिंचाई, जल ग्रहण का प्रबंधन करना इत्यादि।

भाग-2 भाग 2 में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाती है। आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को काम दिया जाता है। ताकि वह अपना गुजाड़ा अच्छे से कर सकें।

भाग-3 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भौतिक संसाधन से संबंधित कार्य होता है। बायो फर्टिलाइजर वस्तुओं की संरचना, कृषि से उत्पादित वस्तुओं को स्टोर करके रखना आदि।

भाग-4 भाग 4 में गांव से जुड़े भौतिक संसाधनों पर कार्य किया जाता है। जैसे- कच्चे पक्के सड़कों का निर्माण, किसी पुराने टूटे-फूटे भवन का पुनर्निर्माण, बच्चों के खेलने के लिए खेल का मैदान तैयार करना इत्यादि।

नरेगा मेट | Nrega Met 2024

  • अब आप सोच रहे होंगे कि नरेगा मेट क्या है? दोस्तों नरेगा मेट नरेगा से ही जुड़ा हुआ है। जो भी व्यक्ति नरेगा कार्ड धारक हैं। उन सभी व्यक्तियों को नरेगा मिशन के अंतर्गत कार्य दिलाने का कार्य नरेगा मेट करती है।
  • नरेगा मेट में कौन व्यक्ति कार्य करते हैं यह सवाल आपके मन में उत्पन्न हो रहा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे नरेगा मेट में वही व्यक्ति काम करते हैं।
  • जो 24 घंटे काम कर सकते हैं एवं वह निकटवर्ती नरेगा ऑफिस के आसपास ही रहते हैं।
  • एक तरह से कहा जाए तो नरेगा मेट वह व्यक्ति है। जो नरेगा जॉब धारकों को कार्य उपलब्ध करवाते हैं। उनके कार्य पर निगरानी भी रखते हैं।कौन व्यक्ति कार्य ठीक से कर रहा है नहीं कर रहा है। इन सब का हिसाब किताब भी नरेगा मेट ही रखते हैं।

नरेगा मेट में लोगों का चयन कैसे होता है | Nrega Mate Selection Process 2024

नरेगा मेट में लोगों के चयन के लिए अधिकारियों द्वारा शहरों में विज्ञापन दिया जाता है। आवेदक ग्राम पंचायत में जाकर अपना फार्म जमा करते हैं। नरेगा मेट के लिए जो भी आवेदन करेंगे। वह कम से कम आठवीं पास होने चाहिए। चाहे वह महिला हो या पुरुष दोनों के लिए आठवीं पास योग्यता रखी गई है।

क्या हर राज्य में नरेगा या मनरेगा की सुख सुविधाएं हैं | Bihar Nrega Job Card 2024

यदि आपके मन में भी यही सवाल है तो आपकी जानकारी के लिए हम बता दे कि हां। चूंकि यह केंद्र सरकार की योजना है इसलिए इस जॉब कार्ड की सुविधा हर राज्य के लोगों के लिए है और हर राज्य के नरेगा का नाम उस राज्य के नाम के साथ जुड़ा होता है। जैसे बिहार नरेगा जॉब कार्ड। पश्चिम बंगाल नरेगा जॉब कार्ड। उत्तर प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड इत्यादि।

नोट:- नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको उस राज्य का स्थाई निवासी होना अति आवश्यक है।

बिहार नरेगा जॉब कार्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें | Bihar Nrega Job Card 2024 : Guidelines

  • बिहार नरेगा जॉब कार्ड के लिए केवल व्यक्ति ही आवेदन कर सकते हैं जो बिहार में रहते हैं एवं पेशे से मजदूर हैं।
  • प्रतिवर्ष आवेदकों को अपना जॉब कार्ड अपडेट कराना होगा तभी उन्हें नरेगा योजना के तहत रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

बिहार नरेगा जॉब कार्ड के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज | Bihar Nrega Job Card 2024 : Required Documents

  • व्यक्ति का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि
  • बैंक खाता
  • मजदूर होने का प्रमाण पत्र
  • जाति का प्रमाण पत्र
  • आवेदक का अपना मोबाइल नंबर

 बिहार नरेगा जॉब कार्ड 2024 के लिए आवेदन कैसे करें | Bihar Nrega Job Card 2024 : Registration

बिहार नरेगा जॉब कार्ड 2024 के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं तो सबसे पहले हम बात करेंगे ऑफलाइन प्रक्रिया की।

ऑफलाइन | Bihar Nrega Job Card Offline Registration 2024 

  • यदि आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं और बिहार के रहने वाली मजदूर है तो आपको अपने गांव के ग्राम पंचायत से संपर्क करना पड़ेगा।
  • गांव के पंचायत से संपर्क कर आप अपना नाम रजिस्टर करवा लीजिए।
  • ग्राम पंचायत की ओर से ही वहां मजदूरों के नामों की लिस्ट तैयार होती हैंः
  • आगे का सारा कार्य नरेगा के कार्यालय वेबसाइट पर जाकर ग्राम पंचायत की ओर से मजदूरों के नाम की सूची को अपडेट कर दिया जाता है।
  • ऑफलाइन मोड पर आवेदन करने से सिर्फ आपको प्रणाम ग्राम पंचायत से संपर्क करके देना होता है। बाकी आगे का पूरा कार्य ग्राम पंचायत की ओर से हो जाता है।

ऑनलाइन मोड से कैसे आवेदन करेंगे बिहार नरेगा जॉब कार्ड के लिए | Bihar Nrega Job Card Online Registration 2024

बिहार में रहने वाले श्रमिक जो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं। इसके लिए आपको नरेगा के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना पड़ेगा। बिहार नरेगा जॉब कार्ड पोर्टल पर जाते ही आपको वहां पर जॉब कार्ड लिस्ट का नाम सामने दिखाई देगा। वहीं पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना है और उसके बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

यदि आप बिहार जॉब कार्ड की लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप इस प्रकार देख सकते हैं | Bihar Mgnrega Job Card Check List 2024

Bihar Nrega Job Card List
Bihar Nrega Job Card List
  • यदि आप बिहार में रहते हैं और बिहार नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को देखना चाहते हैं तो आपको बिहार नरेगा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • वेबसाइट पर जाकर आपको रिपोर्ट ऑप्शन पर जाकर जॉब कार्ड को सिलेक्ट करना होगा।
  • जैसे आप सूची का चयन करेंगे वैसे ही आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आप को वर्ष 2024 का लिस्ट दिखाई देगा।
  • अब आपको उस लिस्ट में अपना वर्तमान साल, जिला, ब्लॉक नंबर और पंचायत सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बात आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे या प्रसिद्ध पर क्लिक करेंगे वैसे आपको बिहार राज्य के सभी क्षेत्रों के मजदूरों के नाम दिख जाएगा।
  • मजदूरों के नाम के सूची में आपको अपना नाम भी दिख जाएगा।
  • आपको अपने नाम पर क्लिक करना है जैसी आप क्लिक करेंगे वैसे ही आप के जॉब कार्ड का पेज खुल जाएगा।
  • आप के जॉब कार्ड के पेज पर आपके जॉब कार्ड का नंबर, आपके घर के मुखिया का नाम, आपके पिता का नाम, यदि आप औरत है तो आप के पति का नाम ,रजिस्ट्रेशन करवाने की तिथि के साथ सभी जानकारियां उस पेज पर उपलब्ध होगी।
  • यदि सारी जानकारी सटीक है तो आप उस पेज को डाउनलोड कर लीजिए।
  • यदि आप प्रिंट करवाना चाहते तो उसे प्रिंट भी करवा लीजिए तक के प्रमाण स्वरूप आपका जॉब कार्ड आपके पास रह सके।
  • अब आप अपने मनरेगा जॉब कार्ड को अपने जिले में कहीं भी दिखाकर काम प्राप्त कर सकते हैं।

मनरेगा के श्रमिकों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होगा? | Bihar Nrega Job Card 2024 : Benefits

  • मनरेगा के श्रमिकों को बीमार होने पर सरकार की ओर से 500000 रूपये चिकित्सा के लिए प्राप्त होंगे।
  • यदि किसी मजदूर की मृत्यु हो जाती है मनरेगा के अंतर्गत काम करते वक्त। तो उनके परिवारजनों को ₹20 लाख तक की राशि प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने जीविका को सुधार सकें।
  • मनरेगा के श्रमिक हैं- धोबी, दर्जी,माली, मोची, रिक्शा वाले,कचरा उठाने वाले इत्यादि आते हैं।

मनरेगा योजना को बनाने के पीछे की कहानी | Mgnrega Job Card 2024

आपने पी वी नरसिम्हा राव का नाम तो सुना ही होगा। यह मनरेगा योजना उन्हीं की सोच थी। सन 1991 में पीवी नरसिम्हा द्वारा इस योजना की नींव रखी गई थी। पार्लियामेंट द्वारा भी इस योजना को लागू करने की अनुमति दे दी गई थी। इस योजना के तहत अकुशल श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने की योजना बनाई गई थी। यही कारण है कि नरेगा योजना को विश्व बैंक ने भी ग्रामीण विकास के लिए बहुत ही उचित माना है।

तो दोस्तों आज की समस्त जानकारी जुड़ी हुई थी बिहार नरेगा जॉब कार्ड से। इस ब्लॉग में हमने जाना कि क्या है नरेगा या मनरेगा। मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलता है यह सब बातें हमने आपको बताया। साथ ही आप कैसे आवेदन करेंगे किस तरह आवेदन करने के बाद अपने नाम की सूची देखेंगे और कैसे प्रिंटआउट लेंगे।

फिर 100 दिन के रोजगार को प्राप्त करेंगे यह सभी जानकारी हमने आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से देने का प्रयास किया है।

यदि आपको आज का हमारा लेख पसंद आया तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

बिहार सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं

 

Spread the love

Leave a Comment