मध्य प्रदेश राशन कार्ड योजना 2024 | मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 ऑनलाइन आवेदन | MP Ration Card Online Application 2024 | MP Ration Card Kaise Banaye | MP Ration Card in Hindi 2024

राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, ऑफलाइन वितरित होगा अनाज, त्योहार से पहले मिलेगा ‘राशन गिफ्ट हैंपर’ चीनी-सरसों तेल होंगे उपलब्ध

Contents hide

 

मध्य प्रदेश सरकार ने राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जो भी लोग नए राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं या फिर अपना पुराना राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए देना चाहते हैं; वह इस योजना के तहत यह दोनों काम करवा सकते हैं। सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा को 3 भागों में विभाजित किया गया है; जिसके अनुसार ही लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके पहले भाग में एपीएल राशन कार्ड, दूसरे भाग में बीपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है और तीसरे भाग में अंतोदय राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस राशन कार्ड के माध्यम से उपभोक्ता कई सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ तो उठा ही सकते हैं तथा जो भी नई नई योजनाएं सरकार के द्वारा लाई जाती हैं उनका फायदा उठाने में भी सक्षम हो पाते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों की भलाई के लिए ही इस सुविधा को अब ऑनलाइन कर दिया है जबकि पहले यह सुविधा ऑफलाइन ही दी जाती थी। ऑनलाइन सेवाएं हो जाने की वजह से अब लोगों को काफी हद तक फायदा पहुंच रहा है क्योंकि वह घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाते हैं, जिससे समय की बचत होती है और काम भी जल्दी पूरा हो जाता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 के प्रकार | MP Ration Card TYPE 2024

मध्य प्रदेश राशन कार्ड को तीन भागों में विभाजित किया गया है, यह तीन भाग इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि किन-किन परिवारों को मध्य प्रदेश राशन कार्ड का लाभ पहुंचाया जाएगा।

पहला भाग – एपीएल राशन कार्ड | MP APL Ration Card 2024

एपीएल राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर होते हैं। गरीबी रेखा से ऊपर उन परिवारों को गिना जाता है जिनकी वार्षिक आमदनी ₹10000 से ज्यादा होती है। एपीएल राशन कार्ड के लिए वह परिवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश शहरी पथ व्यवसायी उत्थान योजना

 दूसरा भाग – बीपीएल राशन कार्ड 2024 | MP BPL Ration Card 2024

बीपीएल राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे होते हैं। गरीबी रेखा से  नीचे उन परिवारों को गिना जाता है,  जिन परिवारों की वार्षिक आमदनी ₹10000 से कम होती है।  गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार अपने लिए बीपीएल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

तीसरा भागअंतोदय राशन कार्ड | MP AAY Ration Card 2024

अंतोदय राशन कार्ड सरकार द्वारा उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो परिवार बहुत ही ज्यादा गरीब होते हैं और गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों से भी उनकी आमदनी बहुत ज्यादा कम होती है। वह परिवार इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और अंत्योदय राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड योजना का उद्देश्य | Madhya Pradesh Ration 2024 : Objectives

राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा करने का कारण यही है कि सरकारी कार्यालयों में जाकर कई बार इतने चक्कर लगाने पड़ जाते हैं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ जाता है कि लोगों के समय की बर्बादी हो जाती है और उन्हें समय पर राशन कार्ड भी नहीं मिल पाता इन समस्याओं से निजात दिलवाने के लिए ही सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा का आरंभ किया गया है। अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते हैं और बिना समय गवाएं राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े और वह घर पर ही राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाए, यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

मध्य प्रदेश ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर ऋण योजना

 

मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2025 के लाभ | MP Ration Card 2024 : Benefits

  • राशन कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, इसी के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि नागरिक किस स्टेट से संबंध रखता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से लोग राशन की दुकान से खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, चीनी, गेहूं केरोसिन, दाल आदिरियायती दरों पर खरीद सकते हैं।
  • इस दस्तावेज को इस्तेमाल करके जन्म प्रमाण पत्रप्राप्त करने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
  • निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमालएक दस्तावेज के रूप में किया जा सकता है।
  • स्कूल में दाखिला लेने के लिए भीराशन कार्ड को दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पेंशन योजना के लिए भी दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है और आवेदन के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें | MP Ration Card 2024: Guidelines

  • मध्य प्रदेश राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो मध्य प्रदेश के मूल निवासीहो।
  • परिवार की वार्षिक आमदनी से संबंधित दस्तावेज जमा करवाना भी आवश्यक होता है।
  • परिवार की पांच समग्र आईडी होना भी अति आवश्यक है।

मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना 2024

 

 मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज | MP Ration Card 2024: Required Documents

  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • ऐड्रेस प्रूफ
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया | MP Ration Card Online Application 2024 | MP Ration Card Registration 2024

मध्य प्रदेश में राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदकों के लिए ऑनलाइन सुविधा का आरंभ किया गया है अर्थात ऑनलाइन ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:-

  • सबसे पहले आवेदक को समग्र पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के पश्चात होम पेज पर आवेदक को अपनी समग्र आईडी बनानी होगी।
MP Ration Card in hindi
MP Ration Card in hindi
  • सभी परिवार के सदस्यों को इस आईडी में ऐड करना होगा।
  • इसके पश्चात नएराशन कार्ड को बनाने के लिए बीपीएल परिवार को पंजीकरण एवं प्रबंधन प्रणाली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट परबीपीएल परिवारों के लिएसमग्र बीपीएल परिवार हेतु ऑनलाइन आवेदन करेंका एक लिंक दिखाई देगा इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
MP BPL Ration Card 2021
MP BPL Ration Card 2021
  • इस पेज पर आवेदक को कुछ पूर्ण जानकारी जैसे कि समग्र आईडी कैप्चा कोड आदि भरने होंगे।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद Goके बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आवेदक को जिले का नाम निकाय क्षेत्र गांव तथा मोहल्लाआदि जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • यहां पर आवेदक को राशन कार्ड के प्रकार के बॉक्स में सही का निशान लगाना होगा, जिससे वह परिवार संबंधित है; उदाहरण के लिए एपीएल परिवार को एपीएल के बॉक्स में सही का निशान लगाना होगा।
  • इसके बाद एक नया फॉर्म खुल जाएगा इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे कि नाम पता आधार संख्या आदि भरने के बाद आवेदन करेंके बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 लॉगइन प्रक्रिया | MP Ration Card 2024 : Login Process

  • एक बार आवेदन हो जाने के पश्चात आवेदक का अकाउंट पोर्टल पर बन जाता है।इस अकाउंट को लॉगइन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-
  • सबसे पहले आवेदक को मध्य प्रदेश स्टेट फूड सिक्योरिटी पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
MP Ration card login process
MP Ration card login process
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात स्क्रीन पर होम पेज दिखाई देगा।
  • इस होम पेज पर आवेदक को लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन पर क्लिक करने के पश्चात एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज में यूजर को अपना नाम पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद लॉगइन के बटन पर क्लिक करते ही आवेदक का अकाउंट लॉगिन हो जाएगा।

एमपी किसान अनुदान योजना 2024

 

परिवार की बीपीएल स्थिति जानने के लिए प्रक्रिया | Check BPL Ration Card Status in MP

जो लाभार्थी अपने परिवार की बीपीएल स्थिति को जानना चाहते हैं उनके लिए भी पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जोकि निम्नलिखित प्रकार है:-

  • सबसे पहले आवेदन को समग्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, समग्र पोर्टल केवल उन्हीं के लिए है जो परिवार बीपीएल से संबंधित हैं।
  • समग्र पोर्टल पर जाने के पश्चात होम पेज खुल जाएगा, इस होम पेज पर आवेदक को बीपीएल पोर्टल का एक सेक्शन दिखाई देगा।इस सेक्शन में परिवार की बीपीएल status जाने का एक ऑप्शन भी दिखाई देगा; ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर मांगी गई सारी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार संख्या आदि भरने के बाद सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही आवेदक के सामने परिवार की बीपीएलस्थिति आ जाएगी।

मध्य प्रदेश रोजगार योजना पंजीकरण

 

मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 पात्रता पर्ची | MP Ration Card Eligibility Slip 2024

मध्य प्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची एक प्रकार की लिस्ट होती है, जिसमें राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी दी गई होती है। जो भी लोग मुफ्त राशन कार्ड की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं उनके पास यह पात्रता पर्ची होनी आवश्यक है। इस पात्रता पर्ची को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले आवेदक को समग्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात होम पेज पर आवेदक को ‘खाद्य सामग्री के लिए पात्रता पर्ची डाउनलोड; का एक लिंक दिखाई देगा।आवेदक को इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें परिवार को अपनी समग्र आईडीतथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • यह जानकारी भरने के बाद डाउनलोड करेंगे लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ के रूप में पात्रता पर्ची डाउनलोड हो जाएगी; अपनी सुविधा अनुसार आवेदक इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

वॉर्ड जानने की प्रक्रिया | MP Ration Card ward Checking 2024

  • आवेदक को मध्य प्रदेश स्टेट फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात है खुल जाएगा इस होम पेज में आवेदक को अपना वर्ड कोड जानने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा, इसमें आवेदक को जिले तथा लोकल बॉडी का चयन करना होगा।
  • चयन करने के पश्चात कॉलोनी का नाम एवंकैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करते ही वार्ड से संबंधित सारी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
MP Ration Card ward code
MP Ration Card ward code

वार्ड के अंतर्गत कॉलोनी की सूची जानने की प्रक्रिया | MP Ration Card 2024 : Check Colony 

  • कॉलोनी की सूची देखने के लिएआवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट परजाने के बाद जाने के बाद आवेदक को मध्य प्रदेश स्टेट फूड सिक्योरिटी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आवेदक को वार्ड के अंतर्गत कॉलोनी की सूची देखेंके लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आवेदक को सारी जानकारी जैसे कि जिले लोकल बॉडी, जोन एवं वार्ड का चयन करना होगा।
  • इसके बाद कोड दर्ज करने के पश्चात सर्च के बटन पर क्लिक करते ही बोर्ड के अंतर्गत सारी कॉलोनी की सूची कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
MP Ration Card search colony name
MP Ration Card search colony name

दुकान खोजने की प्रक्रिया | Check Food Security Shop

अपनी उचित मूल्य की दुकान खोजने के लिए आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

  • आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा इस होम पेज पर आवेदक को अपनी उचित मूल्य की दुकान खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल कर सामने आ जाएगा, जिसमें आवेदक को जिले का चुनाव करना होगा।
  • जिले का चुनाव करने के बाद आवेदक कोशो रिपोर्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस बटन पर क्लिक करते ही उचित मूल्य की दुकान से संबंधित सारी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
MP Ration shop list
MP Ration shop list

उचित रियायत की दुकान में परिवार खोजने की प्रक्रिया | Check Family Name in Nearest Food Security Shop

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर आवेदक को उचित मूल्य की दुकान में परिवार खोजें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद शर्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस बटन पर क्लिक करते ही संबंधित जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी।
MP Ration card Family Profile
MP Ration card Family Profile

सदस्यों की सूची जानने की प्रक्रिया | MP Ration Card Check family List

  • परिवार के सदस्यों की सूची देखने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर अपने परिवार सदस्यों की सूची देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आवेदक को समग्र आईडी एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद परिवार के सदस्यों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
MP Ration Card Family Member list
MP Ration Card Family Member list

परिवार की प्रोफाइल देखने के लिए | MP Ration Card 2024 : Family Profile

  • परिवार की प्रोफाइल देखने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर परिवार की प्रोफाइल देखें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आवेदक को अपनी समग्र आईडी एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  • यह जानकारी भरने के बाद लिंक पर क्लिक करते ही संबंधित जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

ऑनलाइन PoS मशीन शिकायत एवं निवारण तथा ट्रैकिंग प्रणाली देखने की प्रक्रिया | MP Ration POS Machine Helpline and Complaints 

  • आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज परऑनलाइन PoS मशीन निवारण एवं ट्रैकिंग प्रणाली के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदक को अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड भरना होगा।
  • यह भरने के बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदन शिकायत निवारण एवं ट्रैकिंग प्रणाली देख सकते हैं।
MP ration POS Machine complaint
MP ration POS Machine complaint

नवीन राशन दुकान आवंटन हेतु | MP Ration shop Renewal 2024

  • इसके लिए आवेदक कोआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर नवीन दुकान आवंटन हेतु ऑनलाइन प्रणाली के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगइन पेज खुल जाएगा, इसमें आवेदक को अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरना होगा।
  • लॉगइन के बटन पर क्लिक करते ही सारी स्थिति सामने आ जाएगी।
MP Ration Shop Renewal
MP Ration Shop Renewal

संपर्क | MP Ration Card Contact Information | MP Ration Card Helpline Number 2024

यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है या फिर कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो अधिकारियों से संपर्क भी किया जा सकता है। संपर्क करने के लिए एड्रेस, फोन नंबर, फैक्स नंबर तथा ईमेल आईडी उपलब्ध करवाई गई है जिसकी जानकारी निम्नलिखित प्रकार है:-

 ईमेल आईडी [email protected]

  एड्रेस सामाजिक न्याय संचालनालय 1250, तुलसी नगर 1250,

भोपाल (मध्य प्रदेश)

 फोन नंबर 0755-2558391

 फैक्स नंबर 2552665

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए जो ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया है इसका फायदा उठाकर लोग बिना समय गवाएं आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे ही राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद राशन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं जो कि एक अच्छा कदम है। करोना काल के चलते ऑनलाइन सुविधा प्राप्त हो जाने से लोगों को काफी हद तक फायदा पहुंचा है और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि घर बैठकर वह आसानी से आवेदन करने योग्य हो जाते हैं।

MP Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

1 thought on “मध्य प्रदेश राशन कार्ड योजना 2024 | मध्य प्रदेश राशन कार्ड 2024 ऑनलाइन आवेदन | MP Ration Card Online Application 2024 | MP Ration Card Kaise Banaye | MP Ration Card in Hindi 2024”

Leave a Comment