ओडीशा मधु बाबू पेंशन योजना | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है और ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना योजना। मधु बाबू पेंशन योजना योजना को बनाने के पीछे ओडिशा राज्य सरकार का क्या उद्देश्य है। क्या लक्ष्य है एवं किन-किन लोगों को ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना योजना का लाभ प्राप्त होगा। इन सभी विषयों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे यदि आप भी ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

ओडीशा मधु बाबू पेंशन योजना का परिचय | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024

  • दोस्तों ओडिशा राज्य सरकार द्वारा मधु बाबू पेंशन योजना की स्थापना सबसे पहले जनवरी 2008 में की गई थी।
  • मधु बाबू पेंशन योजना को बनाने का मुख्य उद्देश्य ओडिशा राज्य सरकार का यही था कि ओडिशा राज्य के बेसहारा वृद्धों को एवं विकलांग बुजुर्गों को आर्थिक रूप से सरकार की ओर से सहायता प्राप्त हो।
  • वैसे वर्ष 2008 में जिस पेंशन योजना की घोषणा ओडिशा राज्य सरकार ने की थी वह दो भागों में बटा हुआ था।
  • पहले भाग का नाम था ओल्ड एज पेंशन रूल जो कि वर्ष 1989 में बना था और दूसरा भाग विकलांग पेंशन रूल जो कि वर्ष 1985 में बना था।
  • वर्तमान में इन दोनों पेंशन योजनाओं को मिलाकर ओडिशा राज्य सरकार ने नया नाम दिया जिसका नाम रखा उन्होंने मधु बाबू पेंशन योजना।
  • ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का पूर्ण रुप से संचालन- सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Objectives

  • दोस्तों ओडिशा मधुबाबू पेंशन योजना का एक ही मुख्य उद्देश्य ओडिशा राज्य के असहाय बुजुर्गों को,विकलांग लोगों को, विधवा महिलाओं को एवं किन्नर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • ओडिशा राज्य सरकार वृद्ध व्यक्ति, विधवा महिलाओं, विकलांग व्यक्ति इत्यादि लोगों को प्रति महीने पेंशन के रूप में कुछ राशि प्रदान कर उनकी मदद करेगी।

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का मुख्य लाभ क्या है | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Benefits

  • ओडिशा राज्य में जितने भी बेसहारा वृद्ध व्यक्ति है। जिनका अपना कोई परिवार नहीं है। जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। ऐसे वृद्ध लोगों को ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के तहत वित्तीय रूप से सरकार की ओर से सहायता प्राप्त होगी।
  • डिसेबिलिटी यानी विकलांग पेंशन योजना के तहत उड़ीसा मधुबाबू पेंशन योजना में विकलांग वृद्ध व्यक्तियों को भी आर्थिक रूप से सहायता प्राप्त होगा।
  • वीडो अर्थात विधवा पेंशन योजना के माध्यम से भी ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के तहत विधवा वृद्ध महिलाओं को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से पेंशन प्राप्त होगा।
  • ओडिशा मधुबाबू पेंशन योजना के तहत ओडिशा राज्य में पेंशन प्राप्त होने वाले लोगों को तीन भागों में बांटा गया है।एक जो विधवा महिलाएं हैं एवं वृद्ध है और जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है ऐसे लोगों को। दूसरा जो वृद्ध व्यक्ति हैं जिनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है एवं तीसरे नंबर पर किन्नर वृद्ध लोगों को रखा गया है।
  • इसके अतिरिक्त ओडिशा राज्य में यदि कोई कुष्ठ रोग से पीड़ित वृद्ध व्यक्ति हैं। तो ऐसे लोगों को भी ओडिशा मधुबाबू पेंशन योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।
  • ओडिशा राज्य में यदि कोई वृद्ध व्यक्ति एचआईवी या एड्स रोग से पीढ़ित हैं तो उन्हें भी ओडिशा मधुबाबू पेंशन योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के तहत कितनी राशि प्रदान की जाएगी | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Amount

  • यदि आवेदक कर्ता की उम्र 60 वर्ष से 80 वर्ष के मध्य हैं।तो उन्हें प्रति महीने ₹500 प्रदान किया जाएगा ओडिशा राज्य सरकार की ओर से।
  • वहीं यदि आवेदक की उम्र 80 साल से अधिक होगी तो उन्हें ओडिशा राज्य सरकार की ओर से ₹700 प्रति महीने दिए जाएंगे।

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना से जुड़ी कुछ खास बातें | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Guidelines

  • ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ केवल ओडिशा राज्य के वृद्ध व्यक्ति को ही प्राप्त होगा।
  • आवेदक कर्ता स्थाई रूप से ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • कुष्ठ रोग से पीड़ित यदि कोई व्यक्ति ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो उन्हें प्रमाण देना पड़ेगा कि वह इस बीमारी से पीड़ित है।
  • जो भी वृद्ध व्यक्ति ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। उनके परिवार की वार्षिक आमदनी ₹24000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति एचआईवी एवं एड्स से पीड़ित है तो ऐसी परिस्थिति में उन्हें भी प्रमाण देना पड़ेगा कि वह इन बीमारियों से पीड़ित हैं।
  • यदि आवेदक पहले से ही किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं तो वह इस योजना का लाभ बिल्कुल भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
  • पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति यदि ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो उन्हें उनके ग्राम के बीडीओ ऑफिस और यदि व्यक्ति शहर में रहते हैं तो उन्हें उनके शहर के डीएएसओ ऑफिस से पेंशन की राशि प्राप्त होगी।

ओडीशा मधु बाबू पेंशन योजना के लिए क्या-क्या मुख्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Required Documents

  • आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड होना चाहिए।
  • व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक है या नहीं उसका प्रमाण होना चाहिए।
  • व्यक्ति स्थाई रूप से ओडिशा राज्य का निवासी होना चाहिए उसका प्रमाण पत्र।
  • विकलांग होने का प्रमाण पत्र।
  • परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र।
  • व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • मोबाइल नंबर।

ओडिशा मधु बाबू पेंशन योजना के तहत आवेदन कैसे करेंगे | Odisha Madhu Babu Pension Yojana 2024 : Registration

  • यदि आवेदक ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करना चाहते हैं तो उन्हें अपने क्षेत्र के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पास जाना पड़ेगा और आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन माध्यम | Odisha Madhu Babu Pension Yojana Online Registration 2024

  • यदि व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें ओडिशा राज्य के पेंशन स्कीम के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • पेंशन स्कीम का आधिकारिक वेबसाइट है
  • जैसे ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। आपको बहुत सारे स्कीम्स का नाम मिलेगा। जैसे पेंशन स्कीम, एनजीओ रजिस्ट्रेशन, लैपटॉप फॉर वी आई छात्र,उनमें से आप को पेंशन स्कीम पर क्लिक करना है।
  • पेंशन स्कीम पर क्लिक करते ही आपको मधु बाबू पेंशन योजना के लिए आवेदन करना है।
  • आवेदन करने के फॉर्म में आपसे आप से जुड़े कई सारी जानकारियां मांगी जाएगी। आपसे आपका थंब इंप्रेशन मांगा जाएगा। वह सब आपको स्कैन करके अपलोड करना है।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आवेदन करने की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

दोस्तों आज हमने जाना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है ओडिशा मधुबाबू पेंशन योजना। जो ओडिशा राज्य के वृद्ध व्यक्तियों, विधवा महिलाओं, विकलांग व्यक्ति एवं किन्नरों के लिए बनाया गया है।

ओडिशा राज्य सरकार इन व्यक्तियों को प्रति महीने कुछ राशि प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मदद करेगी। यदि आप भी ओडिशा राज्य में रहते हैं एवं किसी वृद्ध असहाय व्यक्ति को जानते हैं। तो उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान करवाने में उनकी मदद अवश्य करें।

दोस्तों यदि आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया है तो उसे लाइक,कमेंट एवं शेयर अवश्य करें।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment