ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना 2024 | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे आज के ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है कृषि उद्योग योजना।

कृषि उद्योग योजना के तहत ओडीशा राज्य में किसानों को क्या-क्या लाभ प्राप्त होगा। कैसे किसान इस योजना का लाभ उठा पाएंगे एवं क्या क्या दस्तावेज लगेंगे इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। यदि आप भी ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के विषय में जाना चाहते हैं। तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना का परिचय | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024

  • दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडिशा राज्य में किसानों के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग योजना का निर्माण किया है।
  • ओडिशा राज्य में जो योजना बिल्कुल ही नहीं है इसे कृषि उद्योग ऋण योजना के नाम से भी जाना जाता है।
  • जो भी व्यक्ति कृषि उद्योग योजना का लाभ प्राप्त करेंगे। उन सभी व्यक्तियों का चयन ओडिशा सरकार द्वारा एक सर्वे के दौरान ही किया जाएगा और फिर उन व्यक्तियों का आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारा जाएगा।

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024 : Objectives 

  • वर्ष 2024 तक ओडिशा राज्य के सभी किसानों के आय को दोगुना करना ही कृषि उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य है।
  • यदि कोई किसान कृषि क्षेत्र में कुछ वृद्धि करना चाहते हैं तो सरकार उन्हें उस कार्य में ऋण प्रदान कर मदद करेगी ।
  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना का उद्देश्य शिक्षकों को सब्सिडी के रूप में कुछ आर्थिक सहायता करना है।
  • यदि कोई कृषक कृषि उद्योग योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो वह उड़ीसा राज्य सरकार के वेबसाइट पर जाकर भी पता लगा सकते हैं।
  • ओडिशा राज्य सरकार का कृषि संबंधित वेबसाइट है- http://www.apicol.nic.in

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना का लाभ क्या है? | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024 : Benefits

  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत उड़ीसा राज्य के सभी कृषक को उनके उत्पादन को वृद्धि करने हेतु सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाएंगे।
  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
  • ओडिशा राज्य में आने वाले समय में उद्योग भी विकसित होंगे। ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के कारण।
  • ओडिशा राज्य सरकार की ओर से ओडिशा राज्य के किसानों को कृषि उद्योग योजना के तहत ओडिशा में ऋण भी प्राप्त होंगे।
  • उड़ीसा राज्य सरकार की कृषि उद्योग योजना पर पूर्ण रूप से निगरानी एनआईसी एवं एपीआईसीओएल की ओर से रखा जाएगा।
  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत ना केवल ओडिशा राज्य के कृषकों का विकास होगा बल्कि राज्य का भी विकास होगा।
  • ओडिशा राज्य के यदि कोई शिक्षित युवा अपना नया उद्योग स्थापित करना चाहते हैं।जो कि खासतौर से कृषि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो वह इस कारण से सरकार की ओर से सब्सिडी प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन युवाओं का उद्योग मछली पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन इत्यादि कृषि क्षेत्र से जुड़ा होना चाहिए।

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी | | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024 : Required Documents

  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • ओडिशा राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • कृषक होने का प्रमाण पत्र।
  • कृषक के पास अपनी जमीन होने का प्रमाण पत्र।
  • कृषक के भूमि का रिकॉर्ड।
  • 15 साल से अधिक का लीज दस्तावेज।
  • बैंक की ओर से प्रदान किए गए सहमति पत्र।
  • जो भी व्यक्ति ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत आवेदन करेंगे उनके पास अपनी भूमि का मालिकाना होना चाहिए एवं उसका सबूत भी होना चाहिए।
  • यदि कृषक पिछ़ड़ी जाति का है तो उसके पास अपनी जाति का प्रमाण पत्र का भी होना आवश्यक है।

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत व्यक्ति आवेदन कैसे करेंगे | | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024 : Registration

  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत यदि कोई कृषक आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें ओडिशा राज्य के कृषि वेबसाइट पर जाना पड़ेगा जो है
  • ऊपर दिए गए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करते ही व्यक्ति को बेनिफिशियल मास्टर नाम पर एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर व्यक्ति को क्लिक करना होगा।
  • होम पेज पर आपको ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना से जुड़ी सभी गाइडलाइंस दिए होंगे उन्हें आपको अच्छे से पढ़ लेना है।
  • अब आप आवेदन करने का फॉर्म को खोल सकते हैं और उस फॉर्म में सभी जानकारियों को भर सकते हैं एवं अपने सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म को ऑनलाइन ही सबमिट कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने का अर्थ है आपकी फॉर्म जमा हो चुकी हैं।

ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत किसानों का चयन राज्य सरकार कैसे करेगी | Odisha Mukhyamantri Krishi Udhyog Yojana 2024 : Farmer Selection

  • ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के तहत राज्य के 101 किसानों का चयन जिलों से किया जाएगा।
  • चयनित किसानों में से प्रथम 3 किसानों को दो लाख,1.5 लाख एवं ₹100000 तक की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वहीं अन्य किसानों को ₹15000 तक की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से प्राप्त होगी।
  • इन सभी बातों के अतिरिक्त यदि कोई किसान अपने सिंचाई के उपकरणों में बदलाव चाहता है। तो सरकार उसे उस बदलाव के लिए ₹15 लाख की राशि ऋण के रूप में प्रदान करेगी।

दोस्तों आज हमने जाना ओडिशा मुख्यमंत्री कृषि उद्योग योजना के विषय में जिस को पूर्ण रूप से ओडिशा राज्य के कृषकों के लिए बनाया गया है। इस योजना के तहत यदि कोई नए युवा कृषि से संबंधित उद्योग को स्थापित करना चाहते है तो सरकार की ओर से ऋण के रूप में राशि भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त ओडीशा राज्य के किसानों को अपने खेतों में बढ़ोतरी के लिए, अपने सिंचाई के उपकरणों को बदलने के लिए एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े किसी भी बाद के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।

दोस्तों यदि आपको आज का हमारा ब्लॉग पसंद आया तो इसे औरों के साथ भी शेयर करें ताकि दूर-दूर तक हमारे यह पोस्ट पहुंच सके।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment