ओडिशा राशन कार्ड 2024 | Odisha Ration Card 2024, Registration, Online Status, Eligibility, Form Download | Odisha Ration Card Kaise Banaye

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं और ओडिशा राज्य के राशन कार्ड के विषय पर। ओडिशा राज्य में कितने तरह के राशन कार्ड पाए जाते हैं एवं कैसे राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए आवेदन किया जाता है इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे।

Contents hide

यदि आप भी ओडिशा राज्य से हैं तो आपके लिए हमारा आज का ब्लॉग लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए अंत तक हमारे ब्लॉक को अवश्य पढ़ें।

ओडिशा राशन कार्ड का परिचय | Odisha Ration Card 2024

  • राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
  • ओडिशा राज्य के हर व्यक्ति के पास राशन कार्ड हो यही ओडिशा राज्य सरकार भी चाहती है।
  • राशन कार्ड के जरिए सभी भारतीयों को खाद्य वस्तुओं पर सब्सिडी के रूप में राशन प्राप्त होता है।
  • भारत सरकार द्वारा हर उन राज्यों में गरीबों को सब्सिडी वाला खाद्य पदार्थ दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। अर्थात जो बीपीएल कार्ड धारक होते हैं।
  • राशन कार्ड एक गरीब व्यक्ति के जीवन में इतना महत्वपूर्ण होता है कि यदि उसके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। तो वह सरकार द्वारा दिए गए खाद्य वस्तु को अपने जीवन को जीने के लिए व्यवहार कर सकता है।

ओडिशा का राशन कार्ड का मुख्य लाभ क्या है | Odisha Ration Card 2024 : Benefits

  • ओडिशा राज्य में रहने वाले सभी व्यक्ति को राशन कार्ड के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से खाद्य पदार्थ प्राप्त होगा।
  • राशन कार्ड का व्यवहार ओडिशा राज्य के निवासी एक पहचान प्रमाण पत्र के रूप में भी कर सकते हैं।
  • यदि आपको कोई सरकारी प्रमाण पत्र की आवश्यकता है ऐसी परिस्थिति में आप राशन कार्ड का व्यवहार भी कर सकते हैं।
  • ओडिशा राशन कार्ड द्वारा विभिन्न तरीके के सरकारी योजना का भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • बीपीएल कार्ड धारक जो भी होंगे उन्हें केरोसिन ऑफिस से फ्री में केरोसिन प्राप्त होगा।

ओडिशा राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए क्या-क्या मुख्य दस्तावेज की आवश्यकता होगी | Odisha Ration Card 2024 : Eligibility

  • ओडिशा राज्य में रहकर यदि आप ओडिशा राज्य के राशन कार्ड को प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपका भारतीय होना अति आवश्यक है।
  • आप स्थाई रूप से ओडिशा राज्य के निवासी होने चाहिए। इसका प्रमाण पत्र आपके पास होना अति आवश्यक है।
  • यदि आपके पास पहले से ही कोई राशन कार्ड है तो आप ओडिशा राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • दूसरे राज्य के राशन कार्ड का आपके पास होना और फिर से ओडिशा राज्य में राशन कार्ड के लिए आवेदन करना कानूनी अपराध है।
  • यदि आप ओडिशा राज्य का ही राशन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपके पास जो पहले से मौजूद राशन कार्ड है उसे आपको कैंसिल करवाना होगा।

ओडिशा राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए क्या-क्या दस्तावेजों की आवश्यकता होगी | Odisha Ration Card 2024 : Required Documents

  • उड़ीसा राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • यदि पहले आपका कोई राशन कार्ड था तो उस राशन कार्ड को सरेंडर करने का रसीद या यदि आप अन्य राज्य से अन्य राज्य में राशन कार्ड को ट्रांसफर कर रहे हैं तो उसके ट्रांसफर कॉपी का रसीद।
  • बैंक पासबुक पेज।
  • आय का प्रमाण पत्र।
  • आपके परिवार के सभी सदस्यों की तस्वीर पहचान प्रमाण पत्र के रूप में।
  • आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

ओडिशा राशन कार्ड के कितने प्रकार है | Types of Odisha Ration Card

दोस्तों ओडिशा राज्य में वर्तमान समय में 3 तरह का ही राशन कार्ड मिलता हैं।जिनका नाम कुछ इस प्रकार है-

  • एपीएल राशन कार्ड- एपीएल राशन कार्ड ओडिशा राज्य में उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं। जिस परिवार के पास एपीएल राशन कार्ड होता है ओडिशा राज्य सरकार द्वारा 10 से 20 किलो अनाज प्रति महीने प्राप्त करते हैं।
  • बीपीएल राशन कार्ड– बीपीएल राशन कार्ड ओडिशा राज्य में उन लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। बीपीएल कार्ड धारकों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से प्रति महीने 30 से 35 किलो अनाज प्रदान किया जाता है।
  • अंतोदय राशन कार्ड– यह राशन कार्ड अत्यंत ही निम्न श्रेणी के व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। जो बीमार रहते हैं, विकलांग है, विधवा है या जिनका एकल परिवार है। जिसमें सिर्फ वह अकेले रहते हैं। जिनका कोई परिवार नहीं है।

ऐसे व्यक्तियों को अपना निर्वाह करने के लिए सरकार की ओर से राशन कार्ड दिया जाता है और इस राशन कार्ड में 40 से 45 किलो राशन सरकार के ओर से दिया जाता है।

ओडिशा राशन कार्ड 2024 के लिए आवेदन कैसे करें | Odisha Ration Card Online Application 2024

  • ओडिशा राशन कार्ड के लिए यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ओडिशा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • ओडिशा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का ऑफिशल वेबसाइट 
  • ऊपर दिए गए वेबसाइट पर जाते ही आप ओडिशा राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर पहुंच जाएंगे।
  • वेबसाइट पर राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करेंगे, सभी तरीके की जानकारी उपलब्ध है जो आप वेबसाइट पर विजिट करने के बाद प्राप्त कर पाएंगे।

ऑफलाइन माध्यम | Odisha Ration Card form Download 2024

  • आपको अपने राशन कार्ड के एप्लीकेशन फार्म को डाउनलोड करना पड़ेगा और उस फॉर्म का प्रिंट आउट लेना पड़ेगा।
  • अब आपको अपने राशन कार्ड के फॉर्म को अच्छे से भरना है और अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को निकटवर्ती डीएफओ ऑफिस में जमा करना है वह भी शुल्क के साथ।
  • जमा करने के 30 से 40 दिन के अंदर आपको आपका राशन कार्ड मिल जाएगा।

ओडिशा राशन कार्ड के अंतर्गत आने वाले सभी डीलरों की सूची | Odisha Ration Dealer List 2024

  • यदि आप ओडिशा राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी डिलरों की सूची देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट कुछ इस प्रकार है “Link”
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम का चयन करना होगा और शो बटन पर क्लिक करते ही आपको सारे डीलरों की सूची दी जाएगी। जो आपके जिला या ब्लॉक के अंतर्गत आते हैं।
Odisha Ration Card
Odisha Ration Card

ओडिशा राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों का नाम जोड़े | Add Family Member Name in Odisha Ration Card 

  • यदि आप ओडिशा राज्य में रहते हैं और आप अपने राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ना चाहते तो उसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा जो कुछ इस प्रकार- foododisha.in
  • जैसी आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे आप होम पेज पर प्रवेश करेंगे। अब आपको ऑनलाइन सर्विस टैब नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको सिटीजन्स सर्विसेज लिंक पर क्लिक करना है।
  • एनएफएसए सेशन के नीचे आपको एडिशन ऑफ़ मेंबर के नाम पर क्लिक करना है।
  • अब आपके समक्ष कुछ गाइडलाइंस आएंगे जिसे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना है।
  • यदि आप अपने परिवार के सदस्यों का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो उसका डायरेक्ट वेबसाइट लिंक है
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे राशन कार्ड में अपने परिवार के सदस्यों के नाम जोड़ने के होम पेज पर आ जाएंगे। जहां पर एक-एक करके आपको अपने परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ देना है और बाद में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

ओडिशा राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाए कैसे | Delete Member from Odisha Ration Card 2024

  • दोस्तों यदि आपके परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो गए हैं और आप उस व्यक्ति का नाम अपने राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर अपने परिवार के सदस्यों का नाम हटाना होगा।
  • अपने परिवार के सदस्यों का नाम हटाने का डायरेक्ट लिंक यह है- http://pdsodisha.gov.in
  • अब जैसे ही लिंक पर आप क्लिक करेंगे आपसे आपके राशन कार्ड का नंबर मांगा जाएगा।जैसे ही आप नंबर डालेंगे वैसे ही आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम दिख जाएगा और आप जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं।उस नाम को हटा दें।

दोस्तों आज हमने जाना ओडिशा राशन कार्ड के विषय में।कैसे राशन कार्ड के लिए आवेदन करेंगे। कैसे अपने परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड में जोड़ेंगे। कैसे किसी परिवार के सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटाएंगे। इन सभी बातों पर हमने विस्तार से चर्चा किया है।यदि आपको हमारा आज का ब्लॉग पसंद आया है तो उसे अवश्य औरों के साथ भी शेयर करें।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment