प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया योजना 2024 | PM Digital India Yojana 2024 | PM Digital India Yojana in Hindi

डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाला एक बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है। यह सरकार के द्वारा 1 जुलाई, 2015 को डिजिटल सप्ताह के रूप में (1 जुलाई से 7 जुलाई तक) भारतीय सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। यह प्रोजेक्ट अनिल अंबानी,अजीम प्रेमजी, जैसे बड़े हस्तियों की उपस्थिति में लॉन्च किया गया है, जिसमें यह संकल्प लिया गया है कि भारत को आईटी, शिक्षा, कृषि आदि में नए विचारों द्वारा डिजिटल शक्ति देकर भारत को और आगे बढ़ाना है। दूरसंचार और सूचना तकनीक तकनीकी मंत्रालय द्वारा इसकी योजना और अध्यक्षता की गई है। डिजिटल इंडिया वह कार्यक्रम होगा, जो देश को डिजिटल सशक्त सोसाइटी में बदल देगी और भारत को एक नया रूप दे देगी।

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से देश की हर जानकारी और रिकॉर्ड को स्वच्छता से इलेक्ट्रॉनिक मोड में रखा जा रहा है, जो कि आगे काम में सरलता के साथ-साथ गति को लाएगा। देश के लोगों को बेहतर विकास और वृद्धि के लिए रूपांतरित भारत के लिए यह एक बहुत ही प्रभावशाली योजना है।

सुशासन और अधिक नौकरियों के लिए भारत को डिजिटल विस्तार देना है। डिजिटल इंडिया का मुख्य लक्ष्य सभी सरकारी सुविधाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध और इंटरनेट से जोड़ने का काम शुरू करना है।

डिजिटल इंडिया के प्रमुख कार्य | PM Digital India Yojana 2024

प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया योजना के यह तीन प्रमुख कार्य है:

  • प्रत्येक नागरिकों को डिजिटल इंडिया की उपयोगिता से रूबरू करना।
  • नागरिक की मांग पर शासन और सेवाएं प्रदान करना।
  • हर नागरिक को डिजिटल शक्ति प्रदान करना।

डिजिटल इंडिया कैसे कार्य करेगा | PM Digital India Yojana 2024 : How to work

  • डिजिटल इंडिया से डाटा का डिजिटलाइजेशन आसानी से होगा, जो भविष्य में चीजों को तेज और दक्ष बनाने में मदद करेगा। इसमें कागजी कार्यों और समय और मानव की मेहनत की भी बचत होगी।
  • सरकार और निजी क्षेत्र में गठबंधन स्थापित कई बड़े गांव में डिजिटल लेस इलाकों में भी बदलाव लाएगा और उन्हें भी डिजिटल किया जाएगा।
  • भारत के सभी गांव और शहर और नगर तकनीकी होंगे राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुख्य कंपनियां 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना मिली है।
  • इसमें अंबानी द्वारा 2.5 लाख करोड़ का निवेश किया गया है। इस योजना द्वारा इंटरनेट सेवा के साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
  • इंटरनेट से नागरिकों को काम करने में आसानी होगी और इस योजना से हर एक को काफी फायदा होगा।

डिजिटल इंडिया मिशन के मुख्य उद्देश्य | PM Digital India 2024 : Objectives 

डिजिटल व्यवस्था को सुरक्षित बनाना :

यह योजना यदि भारत में पूर्ण रूप से सफल हो जाती है, तो इससे देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान मिलेगा। इससे लोग ऑनलाइन के सभी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे, जिससे देश में उनकी पूंजी और सुरक्षित रहेगी। डिजिटल इंडिया मुहिम के अनुसार भारत में छोटे गांव से शहरों  तक सभी जगह हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी; जिसकी मदद से लोगों ने सभी सुविधाओं का उपयोग करना सीख जाएंगे और  यह इनके जीवन का एक हिस्सा बन जाएगा।

सरकार की सभी सेवाएं ऑनलाइन होंगी | PM Digital India : All Services Online 2024

आज ज्यादातर कार्यालयों में इंटरनेट के माध्यम से काम हो रहा है। अभी भी सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन काम शुरू नहीं हुआ है। इस सरकारी कार्यालयों में बहुत जल्द सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। ऑनलाइन सेवाओं की मदद से लोगों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा और भ्रष्टाचार भी कम हो जाएगा।

डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहन | PM Digital Learning 2024

सरकार ने इस मुहिम के साथ-साथ आधार कार्ड से मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट जीवन बीमा जैसी सेवाओं को जोड़ दिया है। जिसकी मदद से अब हर भारतीय की पहचान सही प्रकार से हो पाएगी। लोग इन सेवाओं को आधार से लिंक होने के कारण आसानी से उपयोग कर पाएंगे क्योंकि अब सब कुछ डिजिटल रूप से लिंक किया जा रहा है।

डिजिटल इंडिया द्वारा चलाई जाने वाली प्रमुख योजनाएं | PM Digital India 2024 : Guidelines

डिजिटल इंडिया द्वारा भारत के विकास के लिए कुछ योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें पहले से प्रचलित इ- गवर्नेंस योजना का बहुत ही प्रभावशाली रूप है जिसमें नव स्तंभों का नाम दिया गया है; जो प्रत्येक नागरिक को सुविधाएं प्रदान करेगा।

वह स्तंभ इस प्रकार है:

  • ब्रॉडबैंड हाईवे
  • लोकहित कार्यक्रम
  • मोबाइल कनेक्टिविटी
  • एक क्रांति
  • ई गवर्नेंस
  • सभी को सूचना
  • नौकरी के लिए आईटी
  • पूर्व सफलता कार्यक्रम
  • इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण

सभी को डिजिटल इंडिया की जानकारी होना | Digital India Program 2024

  • डिजिटल इंडिया के अंतर्गत सरकार अपनी सभी जानकारी वाली वेबसाइट और सोशल मीडिया द्वारा प्रत्येक नागरिक को सूचना देगी। हर नागरिक को वे कम्युनिकेशन की सुविधा भी दी जाएगी ताकि सभी के पास डिजिटल इंडिया की जानकारी हो।
  • इस योजना को सफल बनाने के लिए सबसे पहले सरकार ने आधार की मदद से लोगों को बायोमेट्रिक डाटा लिया जिससे उनकी अद्वितीय पहचान मिल सके। सभी भारतीय लोगों को अद्वितीय पहचान मिलने के बाद सभी सेवाएं जैसे मोबाइल नंबर, पेन, बैंक अकाउंट, जीवन बीमा, राशन कार्ड गैस कनेक्शन, ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है।
  • उसके बाद आधार की सहायता से लोगों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे लोगों की पहचान सही प्रकार से हो पा रही है और साथ ही बीच में भ्रष्टाचार करने वाले लोग भी कम हो गए हैं।
  • आज कोई भी आवेदक अपने घर पर बैठकर आधार की मदद से मोबाइल सिम भी खरीद सकते हैं, अपना Pan Card अप्लाई कर सकते हैं और ऐसी कई सेवा ही जो कि ऑनलाइन केवाईसी और ओटीपी की सहायता से कुछ ही मिनटों में पूरी हो रही है; इनके लिए कुछ लोगों को कई महीनों तक इंतजार करना पड़ता था।
  • आज के समय में लगभग सभी भारतीय बैंकों में ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम की सुविधा है, जिसकी सहायता से लोग घर पर बैठकर पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। अब PAN को भी आधार के साथ जोड़ा जा रहा है; जिसकी मदद से कोई भी आयकर चोरी का घोटाला नहीं कर पाएगा और साथ ही लोग TDS भी घर पर बैठ कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण | Digital India Yojana 2024 : Manufacture of Electronic Components

(नेट. जीरो.इंप्यूटर) के तहत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का निर्माण देश में ही किया जाएगा जिसमे

  •  मोबाइल सेट
  • टीवी सेट डिजाइन
  • कस्टमर और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक
  • स्मार्ट एनर्जी मीटर
  • माइक्रो एटीएम
  • स्मार्ट कार्ड

जैसे उपकरण हमारे देश में ही निर्माण होंगे और उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

डिजिटल इंडिया द्वारा नौकरियां | Digital India Yojana 2024 : Jobs and Recruitment

विकास कार्यक्रम को इससे जोड़कर कंपनियां कार्यप्रणाली के अनुसार ग्रामीणों को प्रशिक्षण देंगी, जिससे रोजगार में काफी मदद मिलेगी। अर्ली हार्वेस्ट कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कुछ नियम भी बनाए हैं जिसको पूरे देश में लागू किया जाएगा।

डिजिटल इंडिया की सफलता के लिए देश के बड़े-बड़े कंपनियों ने काफी खर्चा किया है। अब तक इसमें 4.5 लाख करोड़ का खर्चा आ चुका है। इससे 1800000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी भारत सरकार एक बहुत ही अच्छी योजना है।

इससे भारत की एक अलग पहचान होगी। डिजिटल इंडिया गांव से लेकर शहर तक हर क्षेत्र में जुड़ेगा और हमारे देश का नाम रोशन  करेगा। हमारा देश दूसरे देशों से मदद लेता था और अब मदद देने वाला देश भारत खुद बनेगा; इससे भारत की अलग और यशस्वी पहचान बनेगी। यही डिजिटल  इंडिया योजना का मुख्य लक्ष्य है।

सबसे जरूरी बात यह है कि सरकार यह सब डिजिटल सुविधाएं और सेवाएं लोगों के लिए शुरू कर रही है, ऐसे में हर भारतवासी का कर्तव्य है कि वे डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करना सीखें क्योंकि यह सरल और सुरक्षित और सफल जीवन की शुरुआत है। इससे  लोगों का समय तो बचता ही है साथ ही भ्रष्टाचार पर भी रोक लगता है। आज की दुनिया में पैसों से भी ज्यादा समय का मूल्य है इसीलिए इंटरनेट और डिजिटल दुनिया से जुड़ना जरूरी है और भारत को एक सफल और विकसित देश बनाना जरूरी है।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment