पंजाब ई-लेबर पोर्टल 2024 | Punjab E-Labour Portal 2024, Registration, Benefits, Eligibility, Helpline Number

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं पंजाब राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जो पंजाब राज्य के मजदूरों को लक्ष्य करके ही बनाया गया है। पंजाब राज्य सरकार ने इसके लिए ई-लेबर पोर्टल भी लॉन्च किया है।

पंजाब ई- लेबर पोर्टल की संपूर्ण जानकारी आज हमारे ब्लॉग के माध्यम से हम देने वाले हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं पंजाब ई-लेबर पोर्टल के विषय में तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़े।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल का परिचय | Punjab E-Labour Portal 2024

  • पंजाबी ई-लेबर पोर्टल को लांच करने के पीछे पंजाब राज्य सरकार का एक ही उद्देश्य के पंजाब राज्य के समस्त मजदूरों के पास लेबर कार्ड हो।
  • पंजाब राज्य के जिन भी मजदूरों के पास लेबर कार्ड होगा उन्हें पंजाब राज्य सरकार की ओर से सस्ते दामों पर राशन की सामग्री प्रदान की जाएगी।
  • ई-लेबर पोर्टल के माध्यम से जिन भी लोगों को मजदूर कार्ड प्राप्त होगा। उन सभी लोगों को राज्य एवं केंद्र के सभी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिलेगा।
  • पंजाब ई-लेबर पोर्टल का निर्माण विज्ञान केंद्र श्रम कानून, और सुरक्षा स्वास्थ्य श्रमिक कल्याण को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।
  • पंजाब राज्य के जो भी श्रमिक लेबर कार्ड की सुविधा को प्राप्त करना चाहते हैं।वह पंजाब ई-लेबर पोर्टल में आवेदन कर सकते है।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल का मुख्य उद्देश्य | Punjab E-Labour Portal 2024 : Objectives

  • पंजाब राज्य में जब लेबर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू नहीं हुआ था। तब पंजाब राज्य के श्रमिकों को सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेबर कार्ड बनवाने के लिए।
  • सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाते वक्त श्रमिकों को बहुत सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था।
  • सरकारी दफ्तर में जाकर लेबर कार्ड बनाने में बहुत अधिक समय भी लगता था।
  • इसलिए पंजाब राज्य सरकार ने लेबर कार्ड बनाने का ऑनलाइन ई-लेबर पोर्टल लांच किया था। ताकि राज्य के श्रमिक मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े।
  • पंजाब ई-लेबर पोर्टल के कारण अब श्रमिकों का समय भी बचेगा और उन्हें परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल का लाभ क्या है | Punjab E-Labour Portal 2024 : Benefits

  • अब पंजाब राज्य के श्रमिक दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर ऑनलाइन माध्यम से लेबर कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे।
  • पंजाब ई-लेबर पोर्टल के द्वारा पंजाब राज्य के श्रमिकों को पंजाब राज्य श्रम कल्याण बोर्ड विभाग की जितनी भी योजनाएं होंगी उन सभी का लाभ मिलेगा।
  • पंजाब ई-लेबर पोर्टल में पंजाब राज्य के श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य और कोई भी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
  • पंजाब ई-लेबर पोर्टल के लांच होने से पंजाब राज्य के सभी श्रमिकों के चेहरे पर खुशी आए हैं क्योंकि अब उन्हें सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल और लेबर कार्ड के जरिए क्या-क्या लाभ श्रमिकों को प्राप्त होगा | Punjab E-Labour Portal 2024 : Labour Help

पंजाब राज्य के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेबर कार्ड के माध्यम से प्राप्त होगा। लेबर कार्ड द्वारा जो लाभ श्रमिकों को प्राप्त होगा वह कुछ इस प्रकार है-

  • श्रमिक के बच्चों के लिए साइकिल योजना- पंजाब राज्य के जो भी श्रमिक निर्माण कार्य करते हैं। उन श्रमिकों के बच्चे यदि 9 से 12 वीं कक्षा में पढ़ते हैं। तो उनके बच्चे को मुफ्त में पंजाब राज्य सरकार की ओर से साइकिल दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त यदि निर्माण करने वाले श्रमिकों के बच्चे विकलांग है तो उन्हें ₹20000 प्रतिवर्ष दिया जाएगा ताकि बच्चों की देखभाल अच्छे से हो सके।

  • दो बेटी के शादी के लिए शगुन योजना- पंजाब राज्य के जो भी श्रमिक निर्माण कार्य करते हैं। यदि उनके घर में दो बेटियां हैं तो हर बेटी के विवाह में पंजाब राज्य सरकार की ओर से ₹31000 दिए जाएंगे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यदि लड़की स्वयं लेबर कार्ड की सदस्य है तो वह इस योजना के तहत पंजाब राज्य सरकार की ओर से शगुन भी प्राप्त कर पाएंगी।
  • श्रमिक के बच्चों के पढ़ाई के लिए वजीफा योजना- पंजाब ई-लेबर पोर्टल के द्वारा जिन भी श्रमिकों ने लेबर कार्ड प्राप्त किया है या जिनके भी पास लेबर कार्ड है। उन सभी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई के लिए पंजाब राज्य सरकार प्रतिवर्ष 3000 से लेकर ₹70000 तक की राशि देगी ताकि उनके बच्चे की पढ़ाई ना रुक सके।
  • अंत्येष्टि सहायता योजना- इस योजना के तहत यदि पंजीकृत श्रमिक के घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है। तो उसके अंतिम संस्कार के पूरे क्रिया कर्म के लिए पंजाब राज्य सरकार की ओर से ₹20000 दिया जाएगा।

नोट- इन सभी योजनाओं का लाभ तभी प्राप्त होगा जब पंजाब राज्य के श्रमिकों के पास लेबर कार्ड होगा।

पंजाब ई-लेबर पोर्टल द्वारा श्रमिक आवेदन कैसे करेंगे | Punjab E-Labour Portal 2024 : Registration 

  • पंजाब राज्य के श्रमिकों को लेबर कार्ड प्राप्त करने के लिए पंजाब ई-लेबर पोर्टल पर अपना नाम रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। उसके लिए उन्हें ऑनलाइन पोर्टल का ही इस्तेमाल करना होगा जो है
  • इस पोर्टल में क्रिएट न्यू अकाउंट का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • अब आपसे जो भी जानकारी पूछी जाएगी उसे आपको सही-सही भर देना है और अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब आपको एक पासवर्ड और यूजर नेम प्राप्त होगा जो भविष्य में आप के काम आएगा।

दोस्तों आज हमने जाना पंजाब ई-लेबर पोर्टल के विषय में जो पंजाब राज्य सरकार द्वारा पंजाब राज्य के श्रमिकों के लिए लांच किया गया है। इस पोर्टल का व्यवहार कर पंजाब राज्य के श्रमिक आसानी से अपने लिए लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। पहले जब पोर्टल लॉन्च नहीं हुआ था। तब श्रमिकों को सरकारी दफ्तर में जाकर लेबर कार्ड के लिए आवेदन करना होता था। लेकिन जब से ई-लेबर पोर्टल बना है तब से श्रमिक पोर्टल से ही कार्ड बना रहे है।

दोस्तों यदि आपको आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगा है तो इसे अवश्य ही शेयर करें ताकि औरों तक भी यह सूचना पहुंच सके। हमारे ब्लॉक पर लाइक करना एवं कमेंट करना बिल्कुल भी ना भूलें।

Punjab Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment