समग्र आईडी | समग्र आईडी की सम्पूर्ण जानकारी | Samagra kya hai | Samagra ID 2024 | Samagra ID kaise banaye

Samagra ID
Samagra ID

नमस्कार दोस्तों ! आज हम आपको समग्र आईडी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराएंगे। इस लेख के द्वारा हमारी कोशिश है कि आपको आसान शब्दों में इस योजना के बारे में सभी जानकारियों को प्रदान की जाये, ताकि आपको जानकारी के आभाव में कही और भटकना न पड़े।

Contents hide

समग्र आईडी मध्यप्रदेश की एक महती योजना है, जो सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए लाभार्थी को पंजीकृत करता है। ताकि उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बार-बार आवेदन प्रस्तुत नही करना परे और सरकार के पास भी उनकी डेटाबेस जानकारी हो। इससे पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत परिवार का 8 डिजिट का एक संख्या होता है, जबकि उस विशेष परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को 9 डिजिट की संख्या प्रदान की जायेगी।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी परिवारो के सदस्यों को समग्र नामक पोर्टल पर पंजीकृत किया जायेगा। ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगो को प्रत्यक्ष रूप से पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो सके। इस आईडी में परिवार के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी जैसे-  पिता का नाम, पता, लिंग, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय, जाति, बीपीएल, बैंक अकाउंट, विकलांगता आदि की जानकारी होती है।

समग्र आईडी क्या है? | Samagra ID | Samagra ID Kya Hoti Hai

समग्र आईडी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगो को उपलध कराया जायेगा, ताकि उन्हें एक ही आईडी से सम्पूर्ण योजनाओं का लाभ आसनी से और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध हो सके। इससे पूर्व सरकार की योजनाओं को विभिन्न-विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा था, जिसका ऑनलाइन डेटाबेस जानकारी सरकार के पास भी उपलब्ध नहीं था। विभागों के पास लाभार्थी का अद्यतन जानकारी नहीं होने के कारण पारदर्शिता की कमी थी। लाभार्थियों को विभिन्न योजना के लिए बार – बार आवेदन करना होता था और बार बार उन्हें आय, जाति, आवास अदि के प्रमाण पत्र देने पड़ते थे। इससे लाभार्थी को असुविधा के साथ-साथ समय के बर्बादी का भी सामना करना पड़ता था।

उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में रहने वाले सभी लोगो के घर-घर जाकर डेटाबेस तैयार करवाया। समग्र आईडी निःशुल्क और सभी व्यक्ति को प्रदान की जाती है। यह आईडी जीवन भर के लिए  होगा। व्यक्ति स्वयं समग्र पोर्टल पर जाकर अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का समग्र यूनिक आईडी की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

वर्तमान में समग्र आईडी के आधार पर विभिन्न योजनाओं छात्रवृत्ति, PDS राशन वितरण, बीमा, विवाह सहायता, समस्त पेंशन योजना, अनुग्रह राशि, राष्ट्रिय परिवार सहायता, आम आदमी बीमा, मातृत्व अवकाश सहायता इत्यादि का लाभ दिया जा रहा है। राशि का भुगतान लाभार्थियों के पोर्टल पर पंजीकृत एवं सत्यापित खातों में किया जा रहा है।

समग्र आईडी के लाभ | Samagra ID Benefits

समग्र आईडी के आधार से अलग है। इसमें परिवार के पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है।

  • इसमें पेंशन का शत प्रतिशत coverage मिलता है।
  • अगर आईडी धारक परिवार में कोई बच्चा है तो उसे छात्रवृत्ति भी मिलती है।
  • समग्र आईडी के माध्यम से मनरेगा का भुगतान तथा खाद्य सुरक्षा का coverage आदि भी मिलता है।

समग्र आईडी कैसे बनायें | Samagra ID Online Apply | Samagra id Kaise Banaye

समग्र आईडी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से बनाया जा सकता है। अगर आप ऑफलाइन आईडी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंचायत या जिला पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के पास जाकर समग्र आईडी के लिए आवेदन देना होगा।

नोटः यदि पंचायत सचिव या वार्ड प्रभारी पंजीयन करने से मन करता है तो उसे आदेश की प्रतिलिपि दिखायें एवं पंजीयन नहीं करने का कारण लिखित में हस्ताक्षर युक्त लें।

ऑनलाइन समग्र आईडी कैसे बनायें | Samagra ID Online Application Process

  • Step 1 : इसके लिए आपको मध्यप्रदेश के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ आपको user manual में जाकर परिवार को पंजीकृत करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • Step 2 : उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें अपना पूरा विवरण भरना होगा। पूरी जानकारी भरने के बाद registered Application पर क्लीक करें। इस तरह आपके परिवार का समग्र  आईडी बनाने की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
Samagra ID Registration
Samagra ID Registration

परिवार के सदस्य का समग्र आईडी कैसे बनायें | Add Family Member in Samagra ID

अगर आपके परिवार के सदस्य के पास समग्र आईडी नहीं है, तो इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Add Family Member in Samagra ID
Add Family Member in Samagra ID

समग्र आईडी देखने या पता करने के लिए क्या करें | Check status on Samagra ID

अगर आपके परिवार या सदस्य का रजिस्ट्रेशन समग्र आईडी पर हो गया है और आपके परिवार या परिवार के सदस्यों का आईडी नहीं है, तो आप निम्नलिखित तरीकों को अपनाकर समग्र आईडी को पता कर सकते हैं।

परिवार के सदस्य के समग्र आईडी की मदद से | Samagra ID Family Card

अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य का समग्र आईडी पता हो तो उसकी आईडी की मदद से परिवार की समग्र आईडी पता कर सकते हैं। इसके अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य का समग्र आईडी पता हो तो उसकी आईडी की मदद से परिवार की समग्र आईडी पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए स्थान पर सदस्य का समग्र आईडी डालने के बाद कैप्चा कोड भरकर सर्च बटन दबाने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे उसके परिवार की 8 डिजिट की समग्र आईडी मिल जायेगा।\

Samagra ID chek family card
Samagra ID check family card

ई राशन कार्ड या पात्रता पर्ची की माध्यम से | Samagra ID : MP Ration Card 

ई राशन कार्ड या पात्रता पर्ची पर समग्र आईडी लिखी हुई होती है। अतः आप उससे भी समग्र आईडी का पता कर सकते हैं। अगर राशन कार्ड पर समग्र एड़ी नहीं लिखी है तो आप दिए गए लिंक पर जाकर अपना समग्र आईडी देख सकते हैं।

एमपी राशन कार्ड 2024

Samagra ID ration Card
Samagra ID ration Card

शिक्षा पोर्टल के माध्यम से | Samagra ID Education Portal

वर्तमान में सरकार विद्यालय के सभी छात्रों का समग्र आईडी समग्र शिक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दी है। अगर आपके घर में स्कूल जाने वाला कोई बच्चा हो तो समग्र शिक्षा पोर्टल पर जाकर उक्त समग्र यूनिक आईडी पता कर सकते हैं और फिर दिए गए लिंक  पर जाकर उस आईडी की मदद से परिवार की समग्र आईडी जान सकते हैं।

मोबाइल नम्बर के माध्यम से | Samagra Card Via Mobile Number

आप अपना मोबाइल नम्बर की मदद से भी समग्र आईडी का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दिए गए लिंक जाकर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद अपना मोबाइल नम्बर दिए गए स्थान पर डालें अब एक नया पेज खुलेगा उसमे आपका समग्र आईडी मिल जायेगा।

samagra ID mobile number
samagra ID mobile number

आधार की मदद से | Samagra ID via Adhar Card

आप अपना आधार कार्ड की मदद से भी समग्र आईडी पता कर सकते हैं। दिए गए लिंक पर जाकर अपना आधार नम्बर और अपना नाम के दो अक्षर लिखने के बाद सर्च करें बटन पर क्लिक करें। इसके बाद सपको अपना समग्र आईडी मिल जायेगा।

बैंक अकाउंट नम्बर के मदद से | Check Samagra ID via Bank account number

आप अपना बैंक अकाउंट नम्बर के मदद से भी अपने परिवार और परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर जाकर दिए गए स्थान पर अपना बैंक खाता संख्या डालना होगा। इसके बाद आपको आपके परिवार का और परिवार के सदस्यों का समग्र यूनिक आईडी मिल जायेगा।

ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत कार्यालय की मदद से 

आप अपने ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत के कार्यालय में जाकर अपनी समग्र एड़ी प्राप्त कर सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के यहाँ आपको समग्र आईडी मिल जायेगा।

समग्र आईडी कैसे निकालें | Samagra ID Download

आप समग्र आईडी दो तरह से बहुत ही आसानी से निकल सकते है।

  • पहला तरीका है परिवार आईडी से, परिवार आईडी से डाउनलोड करने पर परिवार के सदस्यों का भी जानकारी उसके साथ जुड़ी होती है।
  • दूसरा तरीका है सदस्य के आईडी से डाउनलोड करने पर परिवार आईडी के साथ-साथ उस सदस्य की आईडी भी होती है जिसका आईडी से आपने समग्र आईडी डाउनलोड की है।

तो चलिए आपको समग्र आईडी डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बी स्टेप बताते हैं।

  • Step 1 : समग्र आईडी के पोर्टल पर जाकर: सर्वप्रथम समग्र आईडी के वेबसाइट पर जाएँ।
  • Step 2: नागरिकों के लिए सेवाएँ : पोर्टल पर जाने के बाद नागरिकों के लिए सेवाएँ section में समग्र आईडी जाने, प्रोफाइल देखे section में कई प्रकार के सेवाएँ प्रदर्शित होगी।
  • Step 3: परिवार समग्र आईडी से: इससे समग्र आईडी की प्रति डाउनलोड करने के लिए आपके पास 8 अंकों की परिवार समग्र आईडी होनी चाहिए। इसके बाद “परिवार से आईडी” पर क्लिक करके परिवार आईडी डालने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • Step 4 : सदस्य समग्र आईडी से: इससे समग्र आईडी की प्रति डाउनलोड करने के लिए 9 डिजिट का सदस्य आईडी होना जरुरी है। इसके बाद “परिवार सदस्य आईडी से” पर क्लिक करें और सदस्य आईडी संख्या डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
  • Step 5 : प्रिंट निकाले : अंतिम चरण में प्रिंट बटन पर क्लिक करके प्रिंट निकल लें।
मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्स
Spread the love

Leave a Comment