उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना 2024 | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा ‘सरकार बेटियों के विकास के लिए हर दिशा में काम किया जाएगा। यह काम चाहे वह शिक्षा हो या सुरक्षा का हो। सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है बेटियों को पढ़ाया जाना। उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा जब बेटियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, तभी वह आगे बढ़ सकेंगे। सूबे में बेटियों की पढ़ाई के लिए योगी सरकार द्वारा ‘देवी अहिल्याबाई योजना’ की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के तहत स्नातक बेटियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। सरकार की इस योजना से प्रदेश की लाखों छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से पहले ‘भारत सरकार की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की योजना चलाई गई थी। पिछली प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से नहीं किया गया था। इसीलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट में 147 टॉपर में 99 छात्राएं थी। इससे यह साबित होता है, कि बेटियां आगे बढ़ रही हैं। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत छह लाख प्रशिक्षित किए गए लोगों में 50 फीसदी संख्या महिलाओं की थी। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी द्वारा लड़कियों के कल्याण व विकास के लिए अनेकों योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को फ्री शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना की दिशा व दशा पर सरकार द्वारा काम किया जा रहा है।

 उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना का उद्देश्य | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Objectives

  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य में हो रही कन्या भ्रूण हत्या को भी रोका जा सकेगा।
  •  इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह भी है, कि बेटी पैदा होने पर माता -पिता को बेटियां बोझ न लगे और उनको बेटी की पढ़ाई लिखाई की भी चिंता नहीं रहेगी। क्योकि इस योजना के द्वारा बेटियों को स्नातक तक की पढ़ाई मुफ्त प्रदान की जाएगी।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लाभ | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Benefits

  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना के अंतर्गत लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा प्राप्त होगी|
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता होगी|
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना के तहत लड़कियों की स्थिति में भी सुधार होगा|
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराधों में कमी आएगी|
  •  इस योजना के अंतर्गत कौशल विकास मिशन के तहत छह लाख प्रशिक्षित किए गए लोगों में 50 फीसदी संख्या महिलाओं की है।
  • उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई योजना का लाभ उन सभी वर्ग की छात्राओं को दिया जाएगा। जो लड़कियाँ समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति से वंचित थीं, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • उच्च शिक्षा निदेशक द्वाराकि देवी अहिल्याबाई योजना के तहत किसी भी आय और जाति की छात्राओं को शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • जिन छात्राओं को समाज कल्याण विभाग से शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होगी। इस योजना के अंतर्गत उन छात्राओं की फीस वापस उनके खाते में डाल दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना की विशेषताएं | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Features

  • इस योजना के तहत हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्रा को दो हजार छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा पहली बार सभी लड़कियों को ग्रेजुएट स्तर तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा बजट में 21.12 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
  • स्कूलों मे बच्चो को जूता,मोजा,स्वेटर बांटने के लिए 300 करोड़ तथा यूनिफॉर्म और किताबो के लिए 124 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।
  • स्कूलों में बच्चों को बैग बांटने के लिए 100 करोड़ का बजट,सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए 10 करोड़ का बजट सरकार द्वारा तय किया गया है।
  • अल्पसंख्यक छात्रो के छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 942 करोड़ का बजट राज्य सरकार द्वारा तैयार किया गया है।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लिए पात्रता | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Eligibility

  • केवल यूपी निवासी:- इस योजना के तहत केवल यूपी में रहने वाली कन्याएं ही आवेदन कर सकेंगे। अन्य राज्यों में रहने वाली लड़कियां इस योजना के तहत कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और न ही कोई लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • बैंक खाता:- योजना के तहत आवेदन करने वाली लड़की का अपना बैंक खाता होना अति आवश्यक होगा, तभी वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेगी। यदि लड़की का अपना बैंक खाता नहीं होगा, तो उसे सबसे पहले बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा, इसके बाद ही वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी।
  • बीच में शिक्षा छोड़ने वाली लड़कियां:-  इस योजना के तहत जो लड़कियां बीच में ही शिक्षा छोड़ देती हैं, उन लड़कियों को इस योजना का फायदा नहीं प्राप्त नहीं होगा। पंजीकृत लड़कियों द्वारा स्कूल या कॉलेज छोड़ने के बाद यह योजना उनके लिए तभी बंद कर दी जाएगी।
  • स्कूल या कॉलेज से संबंधित सर्टिफिकेट:-इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली लड़कियों को स्कूल या कॉलेज से संबंधित प्रमाण पत्र जमा करवाने आवश्यक होगा। तभी वह इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। जो लड़कियां प्रमाण पत्र जमा नहीं करवा सकेंगे, उन लड़कियों को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Required Documents

  • लड़की का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया | UP Ahilyabai Nishulk Shiksha Yojana 2024 : Registration Process

  • इस योजना केअंतर्गत आवेदन करने के लिए अभी तक कोई भी आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की गई है। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को स्कूल या कॉलेज के प्रबंधकों से संपर्क करना होगा।
  • स्कूल या कॉलेज के प्रबंधक ही लड़कियों को इस योजना के तहत रजिस्टर कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन का सारा प्रोसेस स्कूल या कॉलेज के प्रबंधकों द्वारा ही संभाला जाएगा।
  • लड़कियों का नाम रजिस्टर करके सारी डिटेल उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचाई जाएगी। फिर विभाग  द्वारा सारी वेरिफिकेशन करने के बाद लड़कियों के नाम की एक सूची तैयार की जाएगी।
  • सूची को स्कूल प्रबंधकों या कॉलेज प्रबंधकों तक पहुंचाया जाएगा।
  • जिन लड़कियों का नाम उस सूची में दर्ज होगा, उन लड़कियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

देवी अहिल्याबाई निशुल्क शिक्षा योजना के द्वारा बाल विवाह से बचने और अपनी क्षमता को पूरा करने के लिए लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए शिक्षा सबसे शक्तिशाली उपकरणों में से एक माना गया है। शिक्षा के द्वारा लड़कियों को कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास विकसित करने का मौका भी दिया जाएगा। उसके सहित लड़कियां कई निर्णय लेने योग्य भी बनेगी। राज्य सरकार ने इस योजना के द्वारा लड़कियों में यही सारे गुण पैदा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। राज्य के सारे स्कूल तथा कॉलेज जो इस योजना से जुड़े हुए हैं, इस योजना के माध्यम से उन स्कूलों तथा कॉलेजों द्वारा कई लड़कियों को लाभ पहुंचा जाएगा और आगे भी लाभ पहुंचाने की निरंतरता जारी रहेगी।

UP Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment