झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2024 | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

प्रवासी मजदूरों को आजीविका काa साधन प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा ‘ झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना’ का आरंभ किया गया। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा की गई। इस योजना के अंतर्गत जो मजदूर झारखंड में आए हैं औरजिनके पास रोजगार नहीं है, उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत जिन मजदूरों को रोजगार नहीं मिला उन्हें बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

Contents hide

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना का उद्देश्य | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Objectives

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाना है जो लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हो गए हैं और उनके पास आजीविका का कोई भी साधन नहीं है। ना केवल झारखंड में रहने वाले मजदूरों को बल्किदूसरे राज्यों से आए हुए प्रवासी मजदूरों को भी इस योजना के तहत रोजगार उपलब्ध करवाने का उद्देश्य है।

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लाभ | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Benefits

  • इस योजना के अंतर्गत झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जो मजदूर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को 100 दिन की रोजगार की गारंटी दी जाएगी अर्थात 1 साल में उन्हें 100 दिन निरंतर काम मिलता रहेगा।
  • इस योजना के तहत इस मजदूर को रोजगार नहीं मिला है, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि उन्हें समय पर काम मिलता रहे।

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के तहत जारी किए गए दिशा निर्देश | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Guidelines

  • इस योजना के अंतर्गतन केवल झारखंड के रहने वाले बल्कि दूसरे राज्यों से आकर झारखंड में रहने वाले मजदूरों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उम्मीदवारों के पास मनरेगा कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • जो आवेदक शहरी क्षेत्र से संबंध रखता है वह एक अप्रैल 2015 से शहरी क्षेत्र में रहता होना चाहिए अर्थात उसके पास इससे संबंधित दस्तावेज होनी चाहिए।

झारखंड मनरेगा योजना 2024

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के तहत आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • वोटर आईडी, राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • एज प्रूफ
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Registration Process

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई गई है जिसका वर्णन निम्नलिखित प्रकार है:

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद एक फोन पर ओपन होगा, इस होम पेज पर आवेदक को ‘Application’ टैब के अंदर ‘Apply for job card’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Registration
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Registration
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी जैसे कि नाम, पता, जिला, पिन कोडआदि की जानकारी भरनी होगी।
  • यह जानकारी भरने के बाद जो सदस्य जॉब कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं, उनसे संबंधित जानकारी जैसे कि नाम, जन्मतिथि, जेंडर, आधार नंबर और मोबाइल आदिभरने होंगे।
  • इसके बाद ‘I agree to above declaration’ पर क्लिक करना होगा तथा दिए गए नंबर भरनेहोंगे।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • इसके बाद आवेदक को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करनेहोंगे।
  • सारी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभी तक विभाग के पास स्वीकृति के लिएजाना होगा और उस आवेदन को एक एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर दे दिया जाएगा, जिसका इस्तेमाल करके वह जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकता है।

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के तहत जॉब कार्ड डाउनलोड करना | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Download

  • जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदक कोऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर एप्लीकेशन के सेक्शन में जाकर Download Job Card के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने से अगला पेज खुल जाएगा, इसपेज पर पूछी गई जानकारी जैसे कि एप्लीकेशन, रेफरेंस नंबर, आधार संख्या आदि भरने होंगे।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही जॉब कार्ड डाउनलोड हो जायेगा।

कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन/ शिकायत दर्ज कराना | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Helpline Number

योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की कंप्लेंट को दर्ज करवाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज खुल जायेगा, आवेदक को Grievance के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही अगला पेज खुल जायेगा, इस पेज पर जॉब कार्ड संख्या, आधार संख्या, कंप्लेंट डिटेल्स आदि भरने होंगे।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही कंप्लेंट रजिस्टर हो जाएगी।

कंप्लेंट का स्टेटस चेक करना | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 : Status Check

  • कंप्लेंट केस स्टेटस को चेक करने के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसकेबाद होम पेज खुल जाएगा, इस होम पेज पर Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दो लिंक दिखाई देंगे, जिसमें से check grievance status के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही अगला पेज खुल जाएगा, इस पेज पर Grievance Reference Number भरना होगा, इस नंबर को भरने के बाद सबमिट के बटन परक्लिक करते हैं, कंप्लेंट का स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

संपर्क/Contact | Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Helpline Number

योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल आईडी तथा टोल फ्री नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। जिनका विवरण निम्नलिखित प्रकार है:

 एड्रेस: Directorate, Municipal Administration,

Urban Development and housing department 3rd floor,

FFP building, Dhruva, government of Jharkhand,

Ranchi- 834004

फोन नंबर: 0651-2401955

ईमेल आईडी: [email protected]

हेल्पलाइन नंबर: 1800-120-2929

मुख्यमंत्री झारखंड श्रमिक रोजगार योजना राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना से गरीब वर्ग का भला होता है और वह आजीविका के लिए रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना एक ऐसी योजना है, जिस के लागू हो जाने से बहुत से गरीब मजदूरों को काम मिल पाया है। यह योजना उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी है जोकि गरीब वर्ग से संबंध रखते हैं और उनके पास काम के कोई साधन मौजूद नहीं है। जो भी लोग अभी तक भी इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर पाए हैं उन्हें आवश्यक योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहिए, समय रहते लाभ प्राप्त करना चाहिए।

Jharkhand Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment