महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार योजना 2024 | Maharashtra Mahaswayam Rojgar Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सब? आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। आज हम बात करने वाले हैं महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है महास्वयं रोजगार योजना।

इस योजना को चालू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है। क्यों महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का निर्माण किया और किन-किन लोगों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा। इन सभी बातों की जानकारी आज आपको हमारे ब्लॉक के माध्यम से प्राप्त होगी यदि आप भी जानना चाहते हैं महास्वयं रोजगार योजना के विषय में तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

क्या है यह महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार योजना | Maharashtra Mahaswayam Rojgar Yojana 2024

  • दोस्तों महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महास्वयं रोजगार योजना का निर्माण किया है।
  • महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार ने एक पोर्टल को बनाया है जिसमें 3 कैटेगरी को शामिल किया गया है।
  • महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार योजना की पहली कैटेगरी है युवा, दूसरे कैटेगरी में रखा गया कौशल विकास को और तीसरे कैटेगरी में रखा गया है स्वरोजगार को।
  • महास्वयं रोजगार पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत करवा कर नौकरी ढूंढ सकता है एवं नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकता है।

नोट:- दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें शुरू शुरू में इन तीनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग पोर्टल थे लेकिन वर्तमान समय में इन तीनों के पोर्टल को एक साथ ही महास्वयं रोजगार योजना में डाल दिया गया है।

क्या है महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य | Maharashtra Mahaswayam Rojgar Yojana 2024 : Objectives

  • दोस्तों महाराष्ट्र को भारत का वित्तीय राजधानी के रूप में जाना जाता है। महाराष्ट्र राज्य की आबादी बहुत अधिक है। महाराष्ट्र शहर में हर दिन नए लोग एक नई उम्मीद से आते हैं।
  • जिस शहर में आबादी ज्यादा होती है। उस शहर में नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती चली जाती है।
  • महाराष्ट्र राज्य में भी वहां की बढ़ती आबादी के कारण लोगों को नौकरी नहीं मिल रहा है। युवा शिक्षित बेरोजगार हो रहे हैं।इस समस्या पर गौर करते ही महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल का निर्माण किया और उस पोर्टल को तीन कैटेगरी में बांट दिया।
  • इस पोर्टल का पहला लाभ यह होगा कि जो भी बेरोजगार व्यक्ति महाराष्ट्र राज्य में रहते हैं उन सभी को नौकरी ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
  • जो भी व्यक्ति जिस कैटेगरी में फिट होते हैं उस कैटेगरी के वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा नौकरी को सिलेक्ट कर सकते हैं एवं उस नौकरी के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
  • महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल पर ना केवल आवेदक कर्ता बल्कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपना नाम पंजीकृत करवाएगी। ताकि वह पोर्टल के माध्यम से नए नए लोगों को अपने कंपनी में नौकरी दे सके।
  • इस पोर्टल का सबसे बड़ा उद्देश्य है वर्ष 2024 तक महाराष्ट्र के लगभग करोड़ों युवाओं को रोजगार प्रदान करना और प्रतिवर्ष लाख-लाख युवाओं को नौकरी प्रदान करना।
  • इस पोर्टल की खासियत यह है कि युवा या जो भी व्यक्ति रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं वह अपनी इच्छा अनुसार किसी भी कंपनी में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल के मुख्य लाभ | Maharashtra Mahaswayam Rojgar Yojana 2024 : Benefits

  • सबसे पहला लाभ इस पोर्टल का यह है कि व्यक्ति को नौकरी ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होती।
  • जो भी व्यक्ति नौकरी के लिए आवेदन करेंगे वह अपनी इच्छा से किसी भी कंपनी का चयन कर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • महास्वयं रोजगार पोर्टल का एक और मुख्य लाभ यह है कि पहले सरकार ने युवाओं के, कौशल के लिए एवं स्वरोजगार के लिए तीन अलग-अलग होटल बनाए थे लेकिन वर्तमान समय में इन तीनों पोर्टल के लिंग को एक ही स्थान पर रखा गया है और वह स्थान है महास्वयं रोजगार पोर्टल।
  • व्यक्ति को तीन अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है कि वेबसाइट पर तीन अलग-अलग कैटेगरी के लिंक पर जाकर व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
  • इस रोजगार पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले सभी बेरोजगारों को एक नई उम्मीद प्राप्त होगी अपने जीवन में सफल होने की।

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल में आवेदन करने के लिए मुख्य दस्तावेज | Maharashtra Mahaswayam Rojgar Yojana 2024 : Required Documents

  • पहचान पत्र के रूप में व्यक्ति का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि।
  • व्यक्ति का वह मोबाइल नंबर जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
  • यदि व्यक्ति के माता-पिता नौकरी करते हैं तो उनके माता-पिता के नौकरी का प्रमाण पत्र।
  • व्यक्ति के शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र।
  • यदि व्यक्ति पहले कहीं काम करता था तो उस कार्य क्षेत्र का अनुभव प्रमाण पत्र।
  • नगर परिषद द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
  • पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ।
  • महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल में कौन-कौन व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं | Maharashtra Mahaswayam Employment Registration Portal 2024

  • महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल में 14 वर्ष से लेकर 35 वर्ष की उम्र तक के सभी व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात व्यक्ति महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • जो भी व्यक्ति पोर्टल पर अपना नाम पंजीकरण करवाते हैं यदि उनके शैक्षणिक योग्यता में कोई परिवर्तन होता है तो वह समय-समय पर अपने उन सभी परिवर्तनों को अपडेट भी कर सकते हैं।
  • जैसे यदि किसी व्यक्ति ने कक्षा बारहवीं के बाद वेबसाइट पर पंजीकृत करवाया है अपना नाम। तो 3 साल बाद यदि उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया है तो वह 3 साल बाद अपने ग्रेजुएशन की डिग्री के बारे में उस पोर्टल में बता सकते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति पहले से कोई रोजगार कर रहा है।तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।
  • केवल वही व्यक्ति अपना नाम महास्वयं रोजगार पोर्टल में पंजीकृत करवा सकते हैं जिनके पास कोई रोजगार नहीं है।

महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल पर आवेदन कैसे करेंगे | Maharashtra Mahaswayam Employment Registration Portal : Registration

  • दोस्तों यदि आप ऑफलाइन माध्यम से महाराष्ट्र महासंघ रोजगार पोर्टल के लिए आवेदन करना चाहते तो उसके लिए आपको अपने एरिया के एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस पर जाना पड़ेगा अपने सारे दस्तावेजों को लेकर।
  • आपको एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस की ओर से एक आवेदन फॉर्म प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी आप से पूछा जाएगा उन समस्त जानकारी को आपको भर देना है।
  • अब आपको अपने सारे दस्तावेजों को फोन के साथ अटैच कर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस में ही जमा कर देना है। आपको जमा करने के बाद एक रसिद दी जाएगी इसका मतलब यह है कि आपका फार्म जमा कर दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Maharashtra Mahaswayam Employment Registration Portal 2024 : Online Registration Process

  • ऑनलाइन महास्वयं रोजगार पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आपको महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • महाराष्ट्र महास्वयं रोजगार पोर्टल का ऑफिशल वेबसाइट है- mahaswayam.gov.in
  • पोर्टल पर जाते आपको रजिस्टर नाम का ऑप्शन दिखाई देगा आपको वहां क्लिक करना है।
  • रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको आवेदन करने का फॉर्म मिल जाएगा।
  • फार्म को सावधानी से भरने के बाद आपको नेक्सट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे। वैसे ही आप के फोन पर एक ओटीपी जाएगा आपको ओटीपी को वहां दर्ज करना है।
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपका अकाउंट वेबसाइट पर बन जाएगा।
महाराष्ट्र सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment