कन्यादान योजना मध्य प्रदेश 2024 | MP Kanyadan Yojana 2024, Registration, Form Download

नमस्कार दोस्तों हमारे ब्लॉग पर आप सभी का स्वागत है। आज के हमारे ब्लॉग पर हम बात करेंगे मध्य प्रदेश राज्य के एक बहुत ही रोचक योजना के विषय में। मध्य प्रदेश के सरकार ने वहां के गरीब परिवार के बेटियों के विवाह के लिए एक योजना का निर्माण किया है जिसका नाम है कन्यादान योजना।

पूरे ब्लॉग में हम जानेंगे कि क्या है यह योजना क्यों बनाया है सरकार ने इस योजना को और कैसे लोग इस योजना के तहत लाभ उठा पाएंगे।

क्या है यह कन्यादान योजना 2024 | MP Kanyadan Yojana 2024

दोस्तों कन्यादान का मतलब तो आप सभी जानते ही होंगे। कन्यादान का सीधा और साफ अर्थ है कन्या का दान। इस शब्द का प्रयोग विवाह के समय आपको सुनने को मिलेगा। जब एक पिता शादी के रश्मों में अपनी पुत्री का दान करते हैं और उसे अपने दामाद के हाथों में सौंप देते हैं। यह एक बहुत ही भावुक पल होता है जिसमें पिता और पुत्री दोनों ही काफी भावुक होते हैं।

  • शादी विवाह में बहुत खर्चा आता है और हर माता-पिता अपने बेटे की शादी धूमधाम से करने की इच्छा अपने मन में रखते हैं।
  • लेकिन कुछ ऐसे परिवार भी है जो अपना गुजारा भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। ऐसे परिवारों का ख्याल रखकर ही मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने कन्यादान योजना का आरंभ किया है।
  • इस योजना के तहत गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह का संपूर्ण खर्चा मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी।
  • इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने की थी जिसमें उन्होंने ₹51000 देने का फैसला किया था गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह के लिए।
  • लेकिन जब से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार आई है तब से उन्होंने इस योजना के राशि मैं थोड़ा सा बदलाव किया है उन्होंने ₹51000 को परिवर्तित कर ₹28000 गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह के लिए देने का फैसला किया है।
  • कहा जाता है कि वर्ष 2016 में कन्यादान विवाह योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के कर कमलों द्वारा आरंभ हुआ था।
  • वर्तमान में इस योजना की देखरेख शिवराज सिंह चौहान जी कर रहे हैं।

कन्यादान योजना का लाभ उठाने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए | MP Kanyadan Yojana 2024 : Eligibility

  • कन्या की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • जिस लड़के से कन्या का विवाह तय हुआ है उस लड़के का उम्र 21 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • यदि कन्या का उम्र 18 साल और वर्ग का उम्र 21 साल है तो कन्या के परिवार जन कन्यादान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक का खुद का बैंक का अकाउंट नंबर होना अति आवश्यक हैं।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है।
  • आवेदक के पास बीपीएल कार्ड होना अति आवश्यक है।
  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का रहने वाला निवासी होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली विधवा या तलाकशुदा महिला भी इस योजना के तहत लाभ उठा सकती हैं।
  • ऐसी लड़कियां जिनका कोई भी परिवार नहीं है और वह शादी करना चाहती हैं। लेकिन वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। ऐसी लड़कियां भी मध्यप्रदेश कन्या योजना के तहत अपना नाम पंजीकृत करवा सकती हैं।

आइए जानते हैं ऑनलाइन माध्यम से कैसे कन्यादान योजना के लिए आवेदन करेंगे | MP Kanyadan Yojana 2024 : Registration 

  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा जो है-
  • जैसे ही आप पोर्टल पर प्रवेश करेंगे वैसे ही आपको मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का आवेदन पत्र का एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा।
  • आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा और आपको सभी जानकारी डाल देनी है और साथ में जो भी दस्तावेज मांगे जाएंगे आपसे वह सभी दस्तावेज स्कैन कर ऑनलाइन ही अपलोड कर देना है।
  • जैसी आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके समक्ष रजिस्ट्रेशन आईडी आएगा उसे आपको नोट करके रखना है।
  • सबमिट करके आपको फिर से पोर्टल पर लॉगइन करना है जैसे ही आप लॉगइन करेंगे वैसे ही आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आइए जानते हैं कि ऑफलाइन मोड पर कैसे कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करेंगे | MP Kanyadan Yojana 2024 : Offline Registration

  • ऑफलाइन मोड पर कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड करने के बाद फॉर्म को भर कर निकटवर्ती ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, शहरी क्षेत्र के नगर निगम या नगर पालिका में जरूरी सभी दस्तावेजों के साथ जमा करना है।
  • जमा करने के बाद सभी अधिकारी आपके फार्म की जांच पड़ताल करेंगे और उसके बाद आपका नाम पंजीकृत किया जाएगा।

आवेदन के लिए मुख्य दस्तावेज | MP Kanyadan Yojana 2024 : Required Documents

  • कन्या का बीपीएल कार्ड
  • कन्या का जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल का प्रमाण पत्र जिसमें उसके जन्म की तारीख लिखी हुई हो।
  • यदि कन्या विधवा है तो उसके पति के मृत्यु की सर्टिफिकेट।
  • यदि कोई तलाकशुदा है तो तलाक के कागजात होना अति आवश्यक है।
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • कन्या के परिवार का आय प्रमाण पत्र।

इस तरह से कन्या योजना के लिए व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी किसी ऐसे परिवार को जानते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं एवं अपने कन्या के विवाह के लिए इच्छुक है लेकिन पैसों के लिए विवाह नहीं करवा पा रहे हैं तो जरूर उनकी मदद करें।

कन्यादान योजना हर राज्य में है आप किसी भी राज्य में रहते हो अपने राज्य के लोगों की मदद अवश्य करें।

मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment