मध्य प्रदेश रोजगार योजना पंजीकरण | MP Rojgar Portal 2024, Registration, Login

MP Rojgar Portal

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। क्या आप मध्यप्रदेश में रहते हैं? क्या आप रोजगार से संबंधित किसी समस्याओं से जूझ रहे हैं? यदि इन सभी प्रश्नों का उत्तर हां है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है।

आज हमारे ब्लॉग के माध्यम से आपको हम बताने वाले हैं कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए रोजगार से संबंधित क्या-क्या योजनाएं बनाई गई है। उस योजना का लाभ कौन-कौन उठा पाएंगे एवं आवेदन कैसे करेंगे। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक हमारे ब्लॉग पर बने रहिए।

क्या है यह मध्य प्रदेश रोजगार योजना? | MP Rojgar Portal 2024 in Hindi

  • दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के सरकार द्वारा वहां के युवाओं के लिए रोजगार योजना का निर्माण किया गया था।
  • जो भी युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और काम ना मिलने पर परेशान रहते हैं। उनके परेशानियों का हल रोजगार योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने निकालने का निर्णय लिया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार ने रोजगार योजना के लिए एक पोर्टल बनाया है जो है- mprojgar.gov.in।
  • इस रोजगार पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपना नाम पंजीकृत करवा सकते है।
  • सरकार ने मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल का मोबाइल एप्लीकेशन भी बनाया है।जिसे प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड भी किया जा सकता है।
  • अर्थात घर बैठकर ही आप मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जो भी व्यक्ति नौकरी की तलाश कर रहे हैं एवं शिक्षित हैं। उन सभी लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर जज किया जाएगा एवं उसी आधार पर विभिन्न कंपनियां जो रोजगार पोर्टल पर नौकरी प्रदान करेगी वह कंपनी उन लोगों को नौकरी देगी जो उनके कंपनी के अनुसार योग्य है।

पिछले एक-दो साल से देश के आर्थिक अवस्था पर काफी गहरा असर पड़ा है। बहुत सारे लोगों ने अपनी नौकरी गवाई है। रोजगार का अवसर हर व्यक्ति को प्राप्त हो और बेरोजगारी की समस्या से मध्य प्रदेश राज्य मुक्त हो इन सभी बातों का ध्यान रखकर ही रोजगार पोर्टल को बनाया गया है।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य | MP Rojgar Portal 2024 : Objectives

  • बेरोजगार लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो।
  • ऑनलाइन पोर्टल होने का एक ही उद्देश्य है कि घर बैठे भी लोग इस पोर्टल पर अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश राज्य के युवा गण आत्मनिर्भर बने एवं जीवन में सफल हो यही रोजगार पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल से संबंधित आवश्यक बात | MP Rojgar Portal 2024 : Guideline

  • मध्य प्रदेश सरकार का रोजगार पोर्टल अस्थाई है।अर्थात यदि कोई व्यक्ति इस पोर्टल पर घर बैठे पंजीकृत करवाता है अपने नाम को तो वह सिर्फ 1 महीने तक ही पोर्टल पर स्थायी होंगे।
  • हमेशा के लिए पोर्टल पर पंजीकृत रहने के लिए आपको अपने क्षेत्र के एंप्लॉयमेंट अर्थात रोजगार कार्यालय में जाना होगा।
  • यदि आप एंप्लॉयमेंट ऑफिस में जाकर अपना नाम रोजगार पोर्टल के लिए पंजीकृत करवाएंगे तो आप 3 साल तक पोर्टल पर पंजीकृत रहेंगे।
  • प्रत्येक 3 साल के अंतर्गत आपको अपना नाम पोर्टल पर रिन्यू कराना होगा।
  • यदि ऑनलाइन नाम पंजीकृत करवाने के एक महीने के बाद आप अपना नाम रोजगार ऑफिस में जाकर 3 साल के लिए पंजीकृत नहीं करवाएंगे। तो आपका नाम रोजगार पोर्टल से हट जाएगा और आपको फिर से अपना नाम पंजीकृत करवाना पड़ेगा।

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल की विशेषता | MP Rojgar Portal 2024 : Features

  • आंकड़ों के अनुसार यह पता चला है कि अभी तक मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार पोर्टल पर 16000 से भी ज्यादा लोगों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है।
  • इस रोजगार पोर्टल के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
  • मनरेगा कार्ड जिनके पास है उन्हें भी मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल में कार्य प्राप्त हुआ है।
  • रोजगार पोर्टल के लांच होने के बाद ही मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार लोगों को एक नई उम्मीद की किरण प्राप्त हुई है।
  • जो भी युवा शिक्षित है एवं रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह पोर्टल बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुआ है।
  • इस पोर्टल पर नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एवं कंपनी के मालिक दोनों ही अपने प्रोफाइल की जानकारी हमेशा अपडेट करते रहते हैं।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात की इस पोर्टल के माध्यम से जो भी व्यक्ति अपना नाम पंजीकृत करवाते हैं या जो भी व्यक्ति रोजगार के लिए आवेदन पत्र जमा करते हैं।किसी को भी किसी भी तरीके का पैसा नहीं देना होता है।
  • रोजगार पोर्टल पर कोई तीसरा व्यक्ति अपना पॉकेट नहीं भर पाता है। कहने का मतलब किसी भी तरीके की भ्रष्टाचारी इस पोर्टल के माध्यम से नहीं होती है।

रोजगार पोर्टल पर अपना नाम कैसे पंजीकृत करवाएं? | MP Rojgar Portal 2024 : Registration

  • हमने आपको पोस्ट के शुरुआत में ही रोजगार पोर्टल का वेबसाइट लिंक प्रदान किया है।
  • उस लिंक पर जाना है और जाकर रोजगार पोर्टल के लिए पंजीकृत लिंक पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको फॉर्म में जो भी सवाल पूछे गए है। उन सभी सवालों के उत्तर सही-सही दे देने हैं।
  • अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपका फॉर्म पोर्टल द्वारा सबमिट कर लिया जाएगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही अब आपके समक्ष लॉग इन करने का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन होना है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज | MP Rojgar Portal 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  • मध्य प्रदेश निवासी होने का स्थाई प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

दोस्तों यह थी तमाम जानकारी जो जुड़ी हुई थी मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल से। यदि आपको हमारा आज का ब्लॉग पसंद आया है तो इसे लाइक, कमेंट एवं शेयर अवश्य करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे इस पोस्ट के विषय में जान सकें एवं इस रोजगार पोर्टल से लाभ भी प्राप्त कर सके।

मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं ग्रेजुएशन कोर्स सरकारी योजनाएं

 

Spread the love
admin: