जाने क्या है बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना और आप कैसे उठा सकते है इसका लाभ, साथ ही जाने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया

क्या आपको पता है बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते है। अगर नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है। सबसे पहले आपको बता दे कि बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई है। जैसा की हम सभी लोग जानते है आज हम आधुनिकरण की ओर बढ़ रहे है जिसमे सभी को एक सामान नजरों से देखा जाता है। अगर हम आज से कुछ समय पहले की बात करें तो पहले युग में जाति भेदभाव एक आम समस्या थी जिसमे ऊँची जाति के लोग नीची जाति के लोगों से दूर रहना पसंद करते थे। ऊँची जाति वाले लोग नीची जाति वाले लोगों को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। उस समय पर यह जाति भेदभाव लोगों में एक दूसरे के प्रति घृणा पैदा करता था। जिसके कारण पुरे देश को एक जुट रख पाना और भी मुश्किल हो जाता है। अगर कोई नीची जाति का व्यक्ति ऊँची जाति के व्यक्ति से वैवाहिक सम्बन्ध बनाना चाहता तो वह ऐसा नहीं कर सकता था। इन्ही सभी समस्याओं को देखते हुए बिहार राज्य सरकार ने बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई। इस बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक युवती को प्रोत्साहन देने के लिए बिहार सरकार द्वारा दम्पत्ति को 3.5 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। अभी बिहार में इस रूढ़िवादी कुरीति के खिलाफ इस बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। तो चलिए विस्तार से जानते है इसके बारे में।

जाने क्या होता है अंतर जातिया विवाह | Bihar Antarjatiya Vivah Yojana 2024

क्या आपको पता है अंतर जातिया विवाह क्या होता है अगर नहीं तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़े। जब दो लोग जो एक धर्म के तो हों लेकिन उनकी जाती और समुदाय अलग हों, शादी करते हैं तो इसे अंतर जातिया विवाह कहा जाता है। आजकल अंतरजातीय विवाह या इंटरकास्ट मैरिज का प्रचलन शहरीकरण के चलते बढ़ रहा है क्यूंकि ज्यादातर युवा महिला और पुरुष जाति के बंधनों से परे अपनी व्यक्तिगत पसंद से शादी करना चाहते हैं। सर्वोच्च न्यायलय ने भी इसे ‘राष्ट्रहित’ में मानते हुए मान्यता देदी है तथा सरकार द्वारा इस्को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाई गई है।

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 के उद्देश्य | Bihar Antarjatiya Vivah Yojana 2024 : Objectives

आपको बता दे कि हमारे देश में लम्बे समय से चल रही छुआछूत, जाति प्रथा, महिला उत्पीड़न जैसी कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए साल 2019 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई थी। इस बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में सबल बनाना है। आपको बता दे कि बिहार में अंतरजातीय विवाह करने वाली महिलाओं को सबल बनाने के लिए विवाह होने के तीन महीने के अंदर वधु के नाम पर अधिकतम लाभ देने वाले राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा प्रस्तुत प्रमाणपत्र के माध्यम से एक लाख रुपया संदाय किया जाता है। जिसे तीन वर्ष बाद निकाला जा सकता है। इतना ही नहीं इस बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक युवती को प्रोत्साहन देने के लिए बिहार सरकार द्वारा दम्पत्ति को 3.5 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 के लाभ | Bihar Antarjatiya Vivah Yojana 2024 : Benefits

  1. देश में लम्बे समय से चल रही छुआछूत, जाति प्रथा, महिला उत्पीड़न जैसी कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए साल 2019 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई थी।
  2. बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 का सबसे बड़ा लाभ है कि लोगों के मन में दूसरी जाति के सदस्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा। साथ ही साथ इस अंतर्जातीय विवाह योजना से लोगों को यह महसूस कराना है कि किसी भी जाति से पहले वह एक इंसान है।
  3. बिहार सरकार के अनुसार देश को जिस एकता के सूत्र में बांधने की बात करते है उस एकता के सूत्र का कुछ भाग बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के जरिये पूरा हो जायेगा।
  4. अगर कोई परिवार जो अनुसूचित जाति का है और वह अनुसूचित जनजाति के परिवार से वैवाहिक सम्बन्ध बनाते हैं तो उनको 3 लाख 50 हजार की राशि बिहार सरकार की तरफ से मिलेगी।
  5. आपको बता दे कि यह बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अस्पृश्यता को ख़त्म करने में मदद करेगी। इससे समाज को एक नया सन्देश मिलगा जो धीरे धीरे फैलता जायेगा।

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज | Bihar Antarjatiya Vivah Yojana 2024 : Required Documents

  1. विवाह के रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र।
  2. विवाहित दम्पति के निवास का प्रमाण पत्र।
  3. विवाहित युगल में से एक का अनुसूचित जाति होने का प्रमाण पत्र और दूसरे के अन्य जाति के होने का प्रमाण पत्र।
  4. पति पत्नी के जन्म का प्रमाण पत्र।
  5. दम्पति के आय का प्रमाण पत्र।
  6. पति पत्नी दोनों की पहली शादी होने का स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र।
  7. पति पत्नी के आधार लिंक्ड संयुक्त बैंक खाते का विवरण।

बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन | Bihar Antarjatiya Vivah Yojana 2024 : Online Registration

  1. अगर आप बिहार के मूल निवासी है और बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर http://www.socialwelfare.bih.nic.in/ जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का फॉर्म दिख जायेगा। आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  3. उसके बाद आपको बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना फॉर्म में आपको विभिन्न तरह की जानकारी पूछी जाएगी जैसे कि माता-पिता का नाम, वर और वधु का नाम, शादी की तारीख आदि को अच्छे से भरना होगा।
  4. उसके बाद आपको इस फॉर्म में उन सभी दास्तावेजों को भी जोड़ना होगा जो भी दास्तावेज आपसे मांगे गए है।
  5. इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद तथा दस्तावेज संलग्न करने के बाद आपको नजदीकी तहसील कार्यालय, उप प्रभागीय न्यायाधीश, प्रभागीय न्यायाधीश या समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जाकर जमा कराना होगा।
बिहार सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं

 

Spread the love

Leave a Comment