जाने क्या है बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 और आप कैसे उठा सकते है इसका लाभ, साथ ही जाने ऑनलाइन कैसे निकालें

आपको बता दे कि बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार जमीन लगान रसीद  पोर्टल 2024 की शुरुआत की गई है इस बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य के नागरिकों की भूमि जानकारी से जुड़ी हुई परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गयी है। अब बिहार के नागरिकों को अपनी ज़मीन से संबंधित नक्शा, लगान बकाया आदि जानकारियां इस बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। अब इस बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के माध्यम से बिहार राज्य के लोग ज़मीन की रसीद, खसरा-खतौनी नकल, जैसी जानकारियां ऑनलाइन निकल सकते हैं।  आपको बता दे कि अब इस ऑनलाइन सुविधा से बिहार के नागरिक ऑनलाइन कहीं से भी बैठे बैठे ज़मीन का लगान भरके उसकी रसीद प्राप्त कर सकते हैं या ऑनलाइन निकल सकते हैं।

बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 | Bihar Jamin Lagan Rasid 2024

शायद आपको याद हो कि पुरानी प्रणाली के अनुसार आपको अपनी ज़मीन से संबंधित जानकारी लेने के लिए आवेदन पत्र लेकर तहसील कार्यालय में जाना पड़ता था,  या फिर इसके लिए आपको पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। आपको बता दे कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार जो अभी तक ऑफलाइन लगान की रसीद काट रहा था अब वित्तीय साल 2020 2024 से ऑफलाइन लगान रसीद काटना बन्द कर ऑनलाइन शुरू किया है। आपको जान कर खुशी होगी कि अब आप बिहार सरकार के सहरनीय प्रयासों से जमीन की जानकारी ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अब किसी को रिश्वत या समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। इस प्रणाली के बाद भ्रष्टाचार में बहुत कमी आयी है। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन जमीन की लगान रसीद कैसे काटें इसके बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। ताकि आप सभी को ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपनी जमीन की लगान रसीद आसानी से कट जाए। और बाहर की भागदौड़ एवं परेशानियों से छुटकारा मिल जाए। तो चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 की प्रमुखताएँ | Bihar Jamin Lagan Rasid 2024 : Features

  1. बिहार राज्य सरकार द्वारा इस बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के निर्माण करने से राज्य के सभी कार्यालयों को आधुनिक बना दिया है।
  2. डिजिटाइज्ड पोर्टल के बनने से अब अपने लगान के बकाया को छकाने के लिए ऑनलाइन पद्धति का उपयोग किया जा सकता है।
  3. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल शुरू होने के बाद अब आपको अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अब समय नहीं ख़राब करना होगा तथा किसी तरह की रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी।
  4. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल की शुरू होने से पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय में रोजगार के अवसर बड़े हैं।
  5. बिहार राज्य सरकार के इस सहरनीय कदम से प्रदेश की उनत्ति हुई है और धोखाधड़ी में कमी आयी है।

बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज़ | Bihar Jamin Lagan Rasid 2024 : Required Documents

  1. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक का आधार कार्ड चाहिए होगा।
  3. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक की बैंक अकाउंट पासबुक भी चाहिए होगी।
  4. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक के पास पहचान पत्र भी होना चाहिए।
  5. बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।

बिहार ज़मीन लगान ऑनलाइन भुगतान रसीद | Bihar Jamin Lagan Rasid 2024 : Online Payment

  1. अगर आप बिहार के मूल निवासी है और बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 के माध्यम से अपनी भूमि से जुडी अभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ जाना होगा।
  2. उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको बहुत से विकल्प दिखेंगे लेकिन आपको online Lagan के ऑप्शन पर क्लिक। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको ‘ऑनलाइन भुगतान करें’ का ऑप्शन दिखेगा आपको इस पर क्लिक करना होगा। इससे आप अपनी जमीन की रसीद निकल सकते हैं।
  3. अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपनी ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी पूछी जाएँगी जैसे की अपनी पंचायत का नाम, मौजा का नाम, अपना जिला का नाम, अपने प्लॉट नंबर, आदि। इन सब जानकारियों को सावधानी पूर्वक भरने के बाद आपको सबमिट के बटन को क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपको अपने प्लाट या जमीन का विवरण वेबसाइट पर देखने के लिए प्लॉट जिस व्यक्ति के नाम पर है उसके नाम पर क्लिक करना होगा और क्लिक करते ही जमीन या प्लॉट का पूरा विवरण वेबसाइट पर खुल जायेगा। अब यहाँ सारे विवरण की जांच करें और ये देखें की यह आपका ही है या नहीं अतः प्लॉट का का विवरण की सावधानी पूर्वक जांच करें।

पेमेंट पर्ची ऑनलाइन की फीस | Bihar Jamin Lagan Rasid 2024 : Payment Slip Fee

बिहार जमीन लगान रसीद पोर्टल 2024 की शुरुआत होने से पहले आपको लगान रसीद निकालने कार्यालय में जाना होता था व अपनी रसीद निकालने के लिए आपसे 100 से 200 रूपए तक देने होते थे। पर अब ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा आप 4 से 5 मिनट में 25 से 30 रूपए ऑनलाइन पेमेंट करके अपनी ज़मीन की रसीद प्राप्त कर सकते हैं। व इसको प्रिंट भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से आपके समय की बचा भी होती है और पैसे की भी बचत होती है। यदि आपको अपनी ज़मीन की रसीद को प्रिंट करना है तो ऐसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।

बिहार सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment