जाने क्या है बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 और आप कैसे उठा सकते है इसका लाभ, साथ ही जाने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

आपको बता दे कि बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की शुरुआत बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता के स्वरूप पेंशन देने का है। ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि हमारे देश में वृद्ध लोगों की एक बहुत बड़ी जनसँख्या निवास करती है लेकिन इस बड़ी जनसँख्या के पास इस उम्र में इतनी क्षमता नहीं होती है कि यह अपने आप का ख्याल रख सके। वृद्ध होने के कारण वह बाहर जा कर पैसे भी नहीं कमा सकतें हैं और इसलिए इन्हें अपने बच्चो पर पूरी तरह से निर्भर होना पड़ता है। लेकिन कई बार बच्चे उनका पालन पोषण करने में असमर्थ होते है। ऐसी स्थिति को देखते ही बिहार सरकार ने बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की शुरुआत की है। इस Bihar Vridhjan Pension Scheme के द्वारा बिहार सरकार वृद्ध लोगों को मदद करना चाहती है। आपको बता दे कि बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को दो भागों में बांटा है। जिन बुजुर्ग की आयु 60 से 79 वर्ष के बीच में उसको 400 रूपये हर माह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। वहीं जिस बुजुर्ग की उम्र 80 वर्ष से अधिक है उसको 500 रूपये हर माह पेंशन के तोर पर दी जाएगी। तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बतायेगे साथ ही साथ हम आपको आवेदन फॉर्म, एप्लीकेशन स्टेटस, आवेदन कैसे करें, पात्रता, आदि की जानकारी भी देंगे।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 | Bihar Vridhjan Pension Yojana 2024

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की शुरुआत बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस Bihar Vridhjan Pension Yojana की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता के स्वरूप पेंशन देने का है। आपको बता दे कि इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में 1 अप्रैल 2019 शुरू किया था। बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत बिहार के वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में महीने के आखिर में एक निश्चित राशि मिलेगी। आपको बता दे कि बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना सामाजिक कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करता है। सामाजिक कल्याण में बुजुर्ग, महिलाओं को आगे बढ़ाना, बच्चों को आगे बढ़ाना और पिछड़े वर्ग की मदद करने जैसे काम होते है, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी इसी विभाग ने ली है। आपको बता दे कि इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 से बिहार के प्रत्येक बुजुर्ग को फायदा होगा, लेकिन इसमें कुछ नियम भी निश्चित कर दिए गए हैं। इस योजना का लाभ केवल उन्ही वृद्ध लोगों को मिलेगा, जो  60 साल या इससे अधिक उम्र के होंगे। इस उम्र के महिला या पुरुष दोनों ही बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए सक्षम होंगे। इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना हेतु अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की महत्वपूर्ण बातें | Bihar Vridhjan Pension Yojana 2024 : Guidelines

योजना का नाम: बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024

इनके द्वारा शुरू की गयी: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा।

कब शुरू की गयी: 1 अप्रैल 2019

लाभार्थी: बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन

विभाग: बिहार समाज कल्याण विभाग

आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन

ऑफिसियल वेबसाइट: http://sspmis.in/

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के लाभ | Bihar Vridhjan Pension Yojana 2024 : Benefits 

  1. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की शुरुआत बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता के स्वरूप पेंशन देने का है।
  2. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 का लाभ बिहार के सभी 60 या उससे ऊपर के वृद्धजन महिला और पुरुष दोनों को प्रदान किया जायेगा।
  3. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के तहत राज्य के 60 से 79 के वृद्धजनों को 400 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी जबकि वही 80 वर्ष की आयु या उससे अधिक आयु के वृद्धजनों को प्रतिमाह 500 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी।
  4. इस बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 का लाभ कोई भी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को नहीं मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 60 साल के पहले सरकारी नौकरी में था, तो उसे इस योजना के लिए अयोग्य माना जायेगा। और वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी को उनके मरने तक पेंशन मिलती रहेगी।
  5. आपको बता दे कि बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के तहत दी जाने वाली पेंशन धनराशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में पंहुचा दी जाएगी। इसलिए आवेदक का बैंक अकाउंट देना अनिवार्य होगा है इतना ही नहीं बैंक अकाउंट आपके आधार से लिंक भी होना चाहिए।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज़ | Bihar Vridhjan Pension Yojana 2024 : Required Documents

  1. बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के लिए आवेदन करने वाला आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  3. योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदक का आधार कार्ड चाहिए होगा।
  4. आवेदन करने वाला आवेदक की बैंक अकाउंट पासबुक भी चाहिए होगी।
  5. योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदक के पास पहचान पत्र भी होना चाहिए।
  6. आवेदन करने वाला आवेदक का आयु प्रमाण पत्र।
  7. आवेदन करने वाला आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन | Bihar Vridhjan Pension Yojana 2024 : Online Registration

  1. अगर आप बिहार के मूल निवासी है और बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को आधार से सत्यापित करना होगा।
  3. इसके लिए आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आधार अनुसार जिले का चयन, ब्लॉक योजना, मतदाता संख्या, नाम मतदाता के अनुसार, आधार के अनुसार नाम और जन्मतिथि का चयन करना होगा। इसके बाद आपको वेलिडेट आधार के बटन पर क्लिक करना होगा। आधार सत्यापित होने के बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, पता विवरण और बैंक खता विवरण आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  5. सभी जानकारी भरने के बाद आपको आखिर में सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा। सब्मिट पर क्लिक करने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
बिहार सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं

 

Spread the love

Leave a Comment