बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2024 | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है बीजू युवा सशक्तिकरण योजना।

Contents hide

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना क्या है। क्यों इस योजना को सरकार द्वारा बनाया गया है। कैसे इस योजना के तहत लोगों को लाभ प्राप्त होगा एवं क्या योग्यता होने पर आवेदन किया जा सकता है। इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। यदि आप भी जानना चाहते हैं बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के विषय में तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का परिचय | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024

  • दोस्तों बीजू युवा सशक्तिकरण योजना को ओडिशा राज्य सरकार ने इसे बनाया ताकि ओडिशा राज्य के मेरिटोरियस छात्रों को सरकार की ओर से मूलभूत सुख सुविधाएं प्राप्त हो सके।
  • बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत ओडिशा सरकार का एक मुख्य लक्ष्य यह है कि ओडिशा राज्य के विद्यार्थियों को नए-नए तकनीकों से जोड़ा जाए।
  • जो विद्यार्थी मेरिटोरियस है उनके पास बहुत बुद्धि होती है। ऐसे विद्यार्थियों को यदि तकनीक से जोड़ा जाए तो वह बहुत कुछ नया विकसित कर सकते हैं।
  • तकनीक विकसित करने के लिए उनके पास एक लैपटॉप या कंप्यूटर होना बहुत जरूरी है।
  • लैपटॉप और कंप्यूटर के माध्यम से छात्र नए-नए तकनीकों को जान पाएंगे एवं उन तकनीकों के माध्यम से कुछ नया विकसित कर।
  • इसलिए उड़ीसा राज्य सरकार ने अपने राज्य में बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का निर्माण किया था कि वे कक्षा 11वीं एवं 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों को लैपटॉप मुफ्त में उपलब्ध करवा सकें।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Objectives

  • दोस्तों बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के माध्यम से ओडिशा राज्य सरकार अपने राज्य के विद्यार्थियों को डिजिटल दौड़ से परिचित करवाना चाहते हैं और उन्हें नए तकनीक से मिलवाना चाहते है।
  • आजकल डिजिटल युग का जमाना है और ओडिशा राज्य के विद्यार्थियों को डिजिटल युग एवं डिजिटाइजेशन का पूर्ण लाभ मिले।इसी उद्देश्य से ओडिशा राज्य सरकार ने बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का निर्माण किया। इस योजना के तहत ओडिशा राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देंगे।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ क्या क्या है | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Benefits

  • बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ उड़ीसा राज्य के स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा जो कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में पढ़ाई करते हैं।
  • बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसलिए बच्चों को नए जेनरेशन का लैपटॉप ही ओडिशा राज्य सरकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।
  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं में बच्चे अपनी इच्छा अनुसार स्ट्रीम का चयन करते हैं। उन्हें उनकी पढ़ाई में अब से कोई परेशानी नहीं होगी यदि बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा।
  • छात्र अपने लैपटॉप के माध्यम से दूर के शिक्षा केंद्रों से घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे एवं घर बैठे ही विदेशों के कॉलेज का या विदेशों के किसी इंस्टिट्यूट का कोर्स कर पाएंगे ऑनलाइन माध्यम से।
  • लॉकडाउन एवं कोरोनावायरस के कारण जिस तरह से स्कूल एवं कॉलेज में ऑनलाइन क्लासेस हो रहे हैं। ऐसे में यदि बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के कारण छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। तो बच्चों को अपना ऑनलाइन क्लासेस करने में भी बहुत मदद मिलेगी।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Guidelines

  • जो भी बच्चे बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत लैपटॉप पाने के योग्य होंगे। उन सभी बच्चों को ओडिशा राज्य सरकार द्वारा स्थापित किए गए केंद्रों से ही लैपटॉप प्राप्त होगा।
  • केवल वही बच्चे लैपटॉप प्राप्त कर पाएंगे जो मेरीटोरियस है।
  • बीजू युवा शक्ति योजना का एक अलग विभाग तैयार किया गया है और उसी विभाग के अंतर्गत ही बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कितने विभाग बांटे गए हैं | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Departments

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कुल 5 विभाग बांटे गए हैं जिनके नाम कुछ इस प्रकार है-

  1. आर्ट्स स्ट्रीम में पढ़ाई करने वाले कुल 6000 विद्यार्थियों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा।
  2. कॉमर्स स्ट्रीम में पढ़ाई करने वाले कुल 2000 विद्यार्थियों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा।
  3. साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई करने वाले कुल 7000 विद्यार्थियों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा।
  4. किसी विशेष पेशे में कोर्स कर रहे 200 विद्यार्थियों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप दिया जाएगा।
  5. जो विद्यार्थी संस्कृत लेकर पढ़ाई कर रहे हैं ऐसे 400 विद्यार्थियों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Eligibility

  • उड़ीसा राज्य में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ही ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • जो भी विद्यार्थी अपनी 12वीं की परीक्षा ओडिशा राज्य के किसी सरकारी स्कूल से पास किए होंगे उन्हीं विद्यार्थियों को ही बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी कम से कम 70% अंक से पास होने चाहिए। तभी उन्हें ओडिशा राज्य सरकार की ओर से मुफ्त लैपटॉप प्राप्त होगा।
  • आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • लड़का एवं लड़की दोनों ही आवेदन कर सकते हैं बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के लिए क्या क्या दस्तावेज लगेंगे | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Required Documents

  • आवेदक स्थाई रूप से ओडिशा राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
  • कक्षा बारहवीं का मार्कशीट।
  • आयु का प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के लिए आवेदन कैसे करें | Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2024 : Registration

  • जो भी छात्र भी बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ओडिशा राज्य सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ओडिशा राज्य सरकार का आधिकारिक वेबसाइट है
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे वैसे ही आपको बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का फॉर्म दिख जाएगा।
  • जो भी दस्तावेज आप से मांगे जाएंगे उन्हें आप ऑनलाइन स्कैन करके अपलोड कर दीजिए।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है इस तरह से आपका आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा।
  • आवेदन की प्रक्रिया को विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा और फिर बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।

दोस्तों आज हमने जाना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के विषय में। जो ओडिशा राज्य के मेरिटोरियस छात्रों के लिए बनाया गया है।

ओडिशा राज्य के मेरिटोरियस छात्रों को तकनीकी से परिचित करवाने के लिए एवं नए तकनीक विकसित करने के लिए ही लैपटॉप दिया जाएगा। ताकि वह लैपटॉप के मॉडल जो नई चीजों को जान सके एवं उसे अपने प्रयोग में ला सकें।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment