हरियाणा महिला एवं  किशोरी और सम्मान योजना 2024 | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024, Registration, Eligibility, Benefits

जैसे कि सभी लोग जानते हैं, हमारे देश की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं होती हैं। ऐसे मे सरकार के लिए देश की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के लिए जागृत करने की जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने महिला एवं सम्मान योजना का आरंभ 2020 किया गया था। सरकार द्वारा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा बड़ा बजट तैयार किया गया है। जिससे कि लगभग 22.50  लाख महिलाओं और बच्चियों को लाभ पहुंचाया जाएगा।इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और स्वस्थ जीवन के लिए महिला एवं  किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत माताओं के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आरंभ किया गया है। जिसके तहत 6 प्रकार के स्वाद में 200 मिली फोर्टीफाइड स्किम्ड दूध 6 दिनों के लिए वितरित किया जाएगा। गर्भवती स्तनपान कराने वाली माताएं जो राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत हैं उनको फोर्टीफाइड दूध 1 वर्ष मे कम से कम 300 दिनों के लिए वितरित किया जाएगा और किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन हर महीने दिया जाएगा।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Objectives

ऐसी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता उत्पन्न किया जाना है। महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है, कि इस द्वारा महिलाओं और किशोरियों में मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता को बढ़ावा देना है, अभी तक हमारे देश केकई स्थानों पर मासिक धर्म को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जो कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। जैसे कि प्रजनन अंग में फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाली महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के प्रति मासिक धर्म को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। इस महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के माध्यम से 6 सेनेटरी नैपकिन प्रति महीने मुफ्त दिए जाएंगे। जिससे बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लाभ | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Benefits

  • इस योजना के माध्यम से 10 से 45 वर्ष की महिलाओं 1 साल तक 6 सेनेटरी नैपकिन प्रति महीने प्रदान किए जाएंगे।
  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली  महिलाओं द्वारा लिया जा सकेगा।
  • इस योजना के द्वारा हरियाणा सरकार महिलाओं को निशुल्क दूध और किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान करेगी।
  • योजना के माध्यम से महिलाओं का अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और महिलाओं को कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना की विशेषताएं | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Features

  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री शहर लाल खट्टर जी द्वारा आरंभ किया जाएगा।
  • इस योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए सरकार द्वारा 30.80  करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है।
  • इस योजना के द्वारा सेनेटरी नैपकिन आंगनवाड़ी केंद्र और विद्यालयों के माध्यम से महिलाओं और बच्चे को तक पहुंचाया जाएगा।
  • योजना के तहत 6 वर्ष तक 94 हजार 196 बच्चे, तथा 10 हजार 365 प्रेग्नेंट औरतें और 9 हजार 707 दूध पिलाने वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा ।
  • इन मुक्त बैटरी नैपकिन को नष्ट करना आसान होगा, जो पर्यावरण को साफ रखने में भी मदद करेगा।
  • बायोडिग्रेडेबल मैडम उच्च गुणवत्ता के होंगे और गरीब महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुविधा को बढ़ाने वाले होंगे।
  • हरियाणा फ्री सेनेटरी पैड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम Waste to Wealth Management  द्वारा की गई एक बड़ी  पहल मानी जाती है।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए पात्रता | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Eligibility

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य होगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले परिवार से होना चाहिए।
  • महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • लड़कियों के लिए न्यूनतम आयु 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
  • महिला एवं बच्चियां का हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र  के किसी गांव के रहने वाला होना चाहिए।

केवल महिलाओं और किशोरियों को जो उपयोगिता मानदंडों को पूरा करती होंगी, उन्हें हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत दूध और सेनेटरी नैपकिन मुफ्त दिए जाएंगे।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए दस्तावेज | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  •  मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  बीपीएल प्रमाण पत्र
  •  जन्म प्रमाण पत्र
  •  आयु प्रमाण पत्र

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया | Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2024 : Registration Process

  • हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के लिए लाभार्थी को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र जाकर योजना का लाभ प्राप्त करना होगा।
  • अधिक जानकारी और ऑफिशल वेबसाइट की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा अभी शुरू नहीं की गई है।
  • जब हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की जाएगी, तब इसका लिंक  सरकार द्वारा प्रदान कर दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य के उन सभी गरीब महिलाओं एवं  किशोरियों के लिए शुरू की गई है, जो गरीबी के कारण सेनेटरी नैपकिन या फोर्टीफाइड  दूध नहीं खरीद सकते। इस योजना के द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सरकार द्वारा निशुल्क दूध और सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध  कराया जाएगा। जिससे कि दूध पिलाने वाली महिलाएं अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर सकेंगे और किशोरिया सेनेटरी नैपकिन के उपयोग से भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकेंगे।  इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं और किशोरियों को राज्य की नजदीकी आंगनबाड़ी और स्कूलों में जाना होगा।

हरियाणा सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment