झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन 2024 | Jharkhand Bazar Mobile App 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब? आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे आज के ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बहुत ही मजेदार विषय पर बात करने वाले हैं। जी हां, दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं झारखंड बातें मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें इस विषय पर विस्तार से चर्चा करने वाले है।

झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें। इस विषय में हम चर्चा करेंगे और कैसे झारखंड राज्य के लोग इस मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस विषय पर भी हम चर्चा करने वाले है।तो दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। बिना पढ़े आप बिल्कुल भी जान नहीं पाएंगे झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में इसलिए जरूर पढ़िए।

झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन का परिचय | Jharkhand Bazar Mobile App 2024

  • दोस्तों झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन की लॉन्चिंग झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी द्वारा 21 अप्रैल 2020 में की गई थी।
  • हम सभी जानते हैं कि भारतवर्ष में कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में लॉकडाउन जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हुई थी।
  • लॉकडाउन जैसी परिस्थिति उत्पन्न होने के कारण झारखंड राज्य के किसान अपनी फसल एवं उपज को बाजार में ले जाकर बेच पाने में असफल हो रहे थे।
  • किसानों के इन समस्याओं की ओर झारखंड राज्य सरकार का ध्यान केंद्रित हुआ। उन्होंने इस समस्या का निवारण निकाला और उन्होंने झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च करने का फैसला लिया।
  • झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से झारखंड राज्य के खरीदारों एवं व्यापारियों को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा।

झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Objectives

  • झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन को मुख्य रूप से किसानों के लिए ही बनाया गया है। जिसे झारखंड राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने एंड्राइड मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है गूगल प्ले स्टोर से।
  • झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग में आने वाला सामान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कैसे करें | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Download

दोस्तों यदि आप स्मार्टफोन यूजर्स है। तो हम आपको झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताने वाले हैं। हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स को यदि आप फॉलो करेंगे तो आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर पाएंगे।

  • डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन से गूगल प्ले स्टोर पर जाना पड़ेगा।
  • गूगल प्ले स्टोर पर जाते ही आपको सर्च बटन पर झारखंड बाजार मोबाइल ऐप टाइप करना होगा।
  • जैसे ही आप टाइप करेंगे वैसे ही आप के सामने झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन आ जाएगा।
  • यदि आप कंफ्यूज हो रहे है तो आप चिंता ना करें क्योंकि हम आपको झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन का डायरेक्ट लिंक यहां दे रहे हैं जो है
  • यह ऐप 14.11 एमबी साइज, वर्तमान वर्जन 5.1.0, 4.1 के एंड्रॉइड वर्जन में उपलब्ध है।
  • झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग खरीदार एवं दुकानदार दोनों के द्वारा ही किया जा सकता है।
  • किसी भी दुकानदार के प्रोफाइल को उसके क्षेत्र के 2 किलोमीटर के भीतर देखा जा सकता है।

झारखंड बाजार मोबाइल एप के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया दिशा-निर्देश | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Guidelines

दोस्तों हम आपको जिला प्रशासन के लिए दिशा-निर्देशों की एक सूची देने जा रहे हैं:

  • जिला प्रशासन द्वारा नोडल ऑफिसर को नियुक्त किया जाएगा।
  • नोडल अधिकारी को एक वेब पोर्टल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • नोडल अधिकारी को वेब पोर्टल का उपयोग करते हुए प्रत्येक हॉट स्पॉट/पृथक क्षेत्र का निष्क्रियीकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी ।
  • सभी दुकानें 2 किमी के दायरे में अपनी सेवाएं देंगी।
  • झारखंड बाजार मोबाइल एप को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में खरीदार/व्यापारी इस पर अपना पंजीकरण करा सकें।
  • जिला प्रशासन द्वारा घोषित हॉटस्पॉट/रोकथाम को वेब पोर्टल पर वार्डवार अपडेट करना होगा ताकि उस वार्ड में यह एप लागू न हो।

झारखंड बाजार एप खरीदार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Registration

झारखंड सरकार द्वारा लॉन्च किए गए इस एप पर खरीदार के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आपको दिए गए स्टेप्स का अनुसरण करना होगा-

  • सबसे पहले, स्मार्टफोन पर इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद, आपको इस ऐप को इंस्टॉल करना  हैं।
  • ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको इस ऐप को खोलना होगा और “साइन इन” सेक्शन पर जाकर “क्रेता” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर और जिला चुनकर अपना डिजिटल साइन करना होगा।
  • पंजीकरण फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद, आपको “गेट मी एम-पास” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • टाइम स्लॉट का चयन करें और अंत में, खरीदार एम-पास पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर पर आपको मिल जाएगा।

खरीदार एम-पास जानकारी | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Guidelines

  • खरीदार के रूप में इस मोबाइल ऐप का उपयोग करने के लिए, आपका जीपीएस चालू होना चाहिए। इस एप के जरिए खरीदार 2 किमी के दायरे में सभी पंजीकृत दुकानों से संपर्क कर पाएंगे।
  • सभी इच्छुक खरीदार इस मोबाइल एप की मदद से एम-पास प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद आप 2 घंटे तक का टाइम स्लॉट चुनें। इसके बाद 2 घंटे के भीतर एम-पास का रंग बदल जाएगा और 2 घंटे के बाद पास इनवैलिड हो जाएगा।

एम-पास के लिए बाजार मोबाइल ऐप की समयसीमा | Jharkhand Bazar Mobile App 2024 : Time Line

यहां हम आपको झारखंड बाजार एप के तहत खरीदारों और व्यापारियों के लिए एम-पास का कलर कोड बता रहे हैं-

  • ग्रीन एम-पास (2 घंटे)
  • ऑरेंज एम-पास (1 घंटे)
  • लाल एम-पास (समय से अधिक)

इन पास की अधिकतम वैधता 2 घंटे है।

दोस्तों आज हमने जाना झारखंड बाजा मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में। जो झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य के कृषकों के समस्याओं को ध्यान में रखकर ही बनाया गया था। झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से खरीदार एवं दुकानदार दोनों ही पंजीकरण करवा सकते हैं दोनों को ही झारखंड बाजा मोबाइल एप्लीकेशन का भरपूर लाभ प्राप्त हो सकता है।

घर में बैठकर ही झारखंड राज्य के लोग एप्लीकेशन का प्रयोग कर अपने जरूरत के सामान जैसे- चावल, दाल, आटा,तेल, नमक, ब्रश, साबुन,शैंपू इत्यादि मंगवा सकते हैं।

दोस्तों यदि आपको आज का हमारा ब्लॉक पसंद आया है। तो इसे अवश्य शेयर करें ताकि औरों तक भी यह जानकारी पहुंच सके और लोग इस झारखंड बाजार मोबाइल एप्लीकेशन का भरपूर लाभ उठा सकें।

Jharkhand Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment