हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना 2024 | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब? आज के हमारे ब्लॉग में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के विषय में जिसे हिमाचल प्रदेश राज्य में हिमाचल सरकार द्वारा बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना को क्यों बनाया गया है। किन-किन लोगों को मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत लाभ मिलेगा। कैसे व्यक्ति मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए आवेदन कर पाएंगे। इन सभी बातों पर हम आज प्रस्ताव से चर्चा करने वाले हैं।

Contents hide

दोस्तों यदि आप भी हिमाचल प्रदेश में रहते हैं तो आपके लिए मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए हमारे ब्लॉग को अंतर तक पढ़े।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना क्या है | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 

  • दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में निराश्रित एवं विधवा महिलाओं के लिए मदर टेरेसा असहाय संबल योजना को बनाया गया है। जिनका अपना कोई परिवार नहीं है और जो किसी पर भी निर्भर नहीं रहती हैं।
  • ऐसी महिलाओं को ही हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की ओर से ₹5000 से लेकर 6000 रुपए तक की राशि दी जाती है। ताकि वह अपना पालन पोषण अच्छे से कर सकें। साथ ही अगर महिलाओं के बच्चे हैं तो वह अपने साथ-साथ अपने बच्चे का भी ख्याल रख पाएंगी।
  • इस तरह से महिलाएं किसी पर भी आश्रित नहीं रहेंगी और हिमाचल राज्य सरकार द्वारा प्राप्त होने वाले पैसे से वह अपने बच्चों का भी पालन पोषण अच्छे से कर पाएंगी।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना का मुख्य उद्देश्य | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 : Objectives 

  • हिमाचल प्रदेश राज्य में जो भी महिला गरीबी रेखा से नीचे आती हैं,आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं एवं उनके पति का भी समर्थन उनके पास नहीं है ऐसे लोगों के लिए ही हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना को बनाया गया है।
  • महिलाएं जो किसी पर भी आश्रित नहीं हैं ऐसे लोगों को ही हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य की विधवा, तलाकशुदा महिलाएं, ऐसी महिला जिनके साथ उनके पति नहीं रहते हैं। इन सभी को सहायता प्रदान करने के लिए ही हिमाचल सरकार ने मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना का लाभ | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 : Benefits

  • हिमाचल प्रदेश राज्य के सभी विधवाओं,निराश्रित महिलाओं एवं तलाकशुदा महिलाओं को मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य के बीपीएल कार्ड धारक ही मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • जो भी आवेदक होंगे यदि उनका वार्षिक आय ₹35000 से कम है तो वह हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • हिमाचल प्रदेश में स्थाई रूप से रहने वाली महिलाएं ही मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के योग्य होंगी।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की ओर से सभी योग्य उम्मीदवार को एक निश्चित राशि प्रतिमाह दी जाएगी। जिससे वह अपने जीवन को सुचारू रूप से चला पाऐंगी।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 : Eligibility

  • आवेदक स्थाई रूप से हिमाचल राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा एवं वह महिलाएं होनी चाहिए। जिनके साथ उनके पति नहीं रहते हैं।
  • आवेदक का वार्षिक आय ₹35000 से कम होना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए क्या मुख्य दस्तावेज चाहिए | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 : Required Documents

  • हिमाचल प्रदेश के स्थाई निवासी है या नहीं उसका प्रमाण पत्र।
  • यदि बच्चे हैं तो उनके आयु का प्रमाण पत्र।
  • यदि महिला विधवा है तो उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • यदि महिला तलाकशुदा है तो तलाक होने का प्रमाण पत्र।
  • बीपीएल राशन कार्ड।
  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • यदि महिला कोई काम करते हैं तो आय का प्रमाण पत्र।
  • महिला का बैंक अकाउंट नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • मोबाइल नंबर।

हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए आवेदन कैसे करें | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana 2024 : Registration

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल प्रदेश मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के लिए जो भी आवेदन करेंगे वह ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम का व्यवहार कर सकते हैं।

ऑनलाइन माध्यम | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana Online Registration 2024

  • यदि आवेदक ऑनलाइन माध्यम का प्रयोग कर मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना

का लाभ उठाना चाहती हैं। तो हम आपको यहां पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं। जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट लेकर भर सकती हैं।

  • ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यह है
  • फार्म को डाउनलोड करो उसे अच्छे से भर कर आप अपने इलाके के निकटवर्ती महिला और बाल कल्याण विभाग में जाकर इस फॉर्म को जमा कर सकती है।

ऑफलाइन माध्यम | Mother Teresa Asahaya Matri Sambal Yojana Offline Registration

  • यदि कोई ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरना चाहता है। तो उसे अपने निकटवर्ती पंचायत में जाना पड़ेगा वहां से फॉर्म लेकर भरना होगा।
  • फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी जाएगी उसे अच्छे से भरकर पंचायत सचिव द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।फिर उसे महिला और बाल कल्याण विभाग में जाकर जमा करवाना होगा।

दोस्तों आज हमने जाना हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस योजना के विषय में जिसका नाम है- मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना। इस योजना को हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा विधवा, तलाकशुदा एवं उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जो अपने पति के साथ नहीं रहते या जिनके पति उन्हें छोड़ कर चले गए हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार इन महिलाओं को 5000 से लेकर 6000 तक की राशि प्रदान करेगा। जिनके माध्यम से महिलाएं अपना भरण-पोषण अच्छे से कर पाएंगी।

दोस्तों यदि आपको आज का हमारा ब्लॉग अच्छा लगा है तो इसे अवश्य ही शेयर करें ताकि औरों तक भी यह सूचना पहुंच सके।

Punjab Sarkari YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment