एमपी किसान अनुदान योजना 2024 | MP Kisan Anudan Yojana 2024 | Registration, Benefits, Status, Form Download

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉक पर हार्दिक स्वागत है। आज हम अपने ब्लॉग के माध्यम से एमपी किसान अनुदान योजना के विषय पर बात करेंगे। एमपी किसान अनुदान योजना को सरकार ने क्यों बनाया? क्या उद्देश्य है इस योजना के पीछे इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। इसलिए अंत तक हमारे ब्लॉक पर बने रहिए।

Contents hide

मध्यप्रदेश किसान अनुदान योजना का मुख्य उद्देश्य | MP Kisan Anudan Yojana 2024 | Objectives

  • दोस्तों हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे समय बदलता जाता है समय के साथ-साथ चीजें भी बदलने लग जाती है। समय के साथ पहनावा बदल गया, चाल चलन बदल गया रहने का तरीका बदल गया, भाषा बदल गई ठीक वैसे ही समय के साथ कृषि उपकरणों में भी बदलाव आ रहे हैं।
  • पहले किसानों को अपनी भूमि की सिंचाई करने के लिए परंपरागत स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन आजकल सौर ऊर्जा से निर्मित पंप आ चुके हैं बाजार में और उन पंप को खरीदने के लिए किसानों को एक बार में ज्यादा पैसा लगाकर जीवन भर के लिए आराम से रहना है।
  • लेकिन वर्तमान समय थोड़ा अलग है पिछले 2 सालों से जिस तरह से हमारा भारत देश कोरोना महामारी से गुजर रहा है। ऐसी परिस्थिति में किसान भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।मध्यप्रदेश सरकार ने कृषकों के आर्थिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही मध्य प्रदेश के किसानों के लिए किसान अनुदान योजना का निर्माण किया है। ताकि कृषक सिंचाई की सामग्री को खरीदने के लिए सरकार से मदद ले सके।
  • मध्य प्रदेश सरकार के किसान अनुदान योजना का एक ही मुख्य उद्देश है कि मध्य प्रदेश में रहने वाले सभी किसान अपनी खेती की सिंचाई आराम से कर पाए।

क्या है यह मध्य प्रदेश कृषि अनुदान योजना? | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Krishi Anudan Yojana

  • मध्य प्रदेश कृषि अनुदान योजना किसानों के हित के लिए है।
  • इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में रहने वाले किसान अपनी खेती की सिंचाई के लिए जिस भी सोलर पंप को खरीदेंगे उन पंप पर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यदि मध्य प्रदेश कृषि अनुदान योजना के तहत कोई महिला कृषक अपना नाम सब्सिडी के लिए पंजीकृत करवाएंगी तो उनको पुरुष कृषक की तुलना में बहुत ज्यादा सब्सिडी प्राप्त होगी।

आइए जानते हैं कि किन-किन सिंचाई उपकरणों पर सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जा रही है | MP Kisan Anudan Yojana : Subsidy 

  • डीजल पंप सेट
  • ड्रिप सिस्टम
  • रेन गन सिस्टम
  • विद्युत पंप सेट
  • पाइपलाइन सेट

कितनी राशि सरकार की ओर से सब्सिडी के रूप में आवेदक को छूट मिलेगी | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Subsidy Benefits

  • मध्य प्रदेश किसान अनुदान योजना के तहत जो भी कृषक अपना नाम पोर्टल पर पंजीकृत करवाएंगे। उन सभी किसानों को ₹50000 तक की सब्सिडी सरकार की ओर से सिंचाई उपकरण खरीदने पर प्राप्त होंगे
  • महिला कृषक को सब्सिडी 60000 तक भी प्राप्त हो सकती है।
  • आवेदक मध्य प्रदेश के किसान होने चाहिए।

मध्य प्रदेश कृषि अनुदान योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Eligibility

  • कृषि अनुदान योजना के लिए व्यक्ति का कृषक होना अति आवश्यक है।
  • किसान मध्य प्रदेश का रहने वाला निवासी होना चाहिए।
  • जिन किसानों के पास अपनी भूमि है एवं जमीन के कागजात भी हैं। वही किसान कृषि अनुदान योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • कृषक किसी भी श्रेणी के हो वह आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए किसानों के पास क्या-क्या दस्तावेज होने चाहिए? | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Required Documents

  • किसान मध्य प्रदेश का निवासी है कि नहीं उसका प्रमाण पत्र।
  • किसान का आधार कार्ड।
  • किसान का पहचान प्रमाण पत्र।
  • किसान के भूमि का विवरण।
  • किसान का बैंक अकाउंट नंबर।
  • किसान का मोबाइल नंबर।
  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
  • जो भी किसान अनुसूचित जनजाति या जाति के है उनके पास उनकी जाति का प्रमाण पत्र होना चाहिए।

किसान अनुदान योजना के तहत आवेदन कैसे करें? | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Registration

  • किसान अनुदान योजना के तहत मध्य प्रदेश के कृषक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। करने के लिए कृषक को Kissan Anudan 2024 पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर जाते ही आपको किसान अनुदान योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लिंक मिल जाएगा।
  • आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ फार्म को भरकर बायोमेट्रिक या बिना बायोमेट्रिक के फॉर्म को भर कर जमा कर देना है।
  • फॉर्म को जमा करने के बाद स्क्रीन पर आपको एप्लीकेशन नंबर दिखाई देगा। आपको उस नंबर को कहीं लिख कर रखना है क्योंकि यह नंबर भविष्य में आप के काम आएगा।
  • एप्लीकेशन नंबर भविष्य में आपको किसी भी रसीद को निकालने में मदद करेगा।

नोट- किसान अनुदान योजना के तहत किसानों का नाम पोर्टल पर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयन किया जाता है।

कैसे जाने की लॉटरी पर आपका नाम है या नहीं? | MP Kisan Anudan Yojana 2024 : Check Status

दोस्तों आपको किसान अनुदान योजना के पोर्टल पर जाकर लॉटरी परिणाम लिंक पर क्लिक करना है। लिंक खुलते ही जो जो जानकारी आप से मांगी जाएगी उन्हें भरने के बाद आपको स्क्रीन पर लॉटरी का परिणाम देखने को मिल जाएगा।

यदि आपको भी अपना नाम दिखता है तो उसका अर्थ यह है कि आपको भी लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयनित किया गया है। अर्थात आप किसान अनुदान योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment