ओडिशा बलराम योजना 2024 | Odisha Balaram Yojana 2024, Registration, Eligibility, Status, Form Download

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है और ओडिशा बलराम योजना।

ओडिशा बलराम योजना क्यों बनाया गया है। किन लोगों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा एवं कैसे व्यक्ति ओडिशा बलराम योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करेंगे। इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। यदि आप भी ओडिशा बलराम योजना के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

ओडिशा बलराम योजना का परिचय | Odisha Balaram Yojana 2024 : Objectives

  • दोस्तों यदि आप महाभारत देखें होंगे तो आपको यह बात तो अवश्य पता होगा कि श्री कृष्ण भगवान के बड़े भाई का नाम बलराम था।
  • ओडिशा राज्य सरकार द्वारा बलराम योजना को राज्य के भूमिहिन किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
  • संपूर्ण देश के किसान कोरोना महामारी के कारण बहुत ही परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में यदि राज्य सरकार उनके पास नहीं खड़ें होंगे तो और कौन खड़ा होगा।
  • पहले ओडिशा राज्य के किसानों को लोन ठीक से नहीं प्राप्त होता था। वही ओडिशा राज्य सरकार के इस योजना ओडिशा बलराम योजना के तहत अब ओडिशा राज्य के किसानों को सरकार की ओर से लोन प्रदान किया जाएगा।

ओडिशा बलराम योजना 2024 का मुख्य लाभ क्या है | Odisha Balaram Yojana 2024 : Benefits

  • ओडिशा बलराम योजना के तहत ओडिशा के किसानों को जो भूमिहिन किसान हैं उन्हें लाभ प्राप्त होगा।
  • सूचना के अनुसार पता चला है कि नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट के साथ एक टीम ओडिशा की सरकार ने बनाया है और वही टीम ओडिशा के भूमिहीन किसानों को लोन प्रदान करेगी ओडिशा बलराम योजना के तहत।
  • ओडिशा राज्य के नोडल ऑफिसर इन संपूर्ण क्रियाकलाप पर नजर रखेंगे।

ओडिशा बलराम योजना के तहत किसानों को कैसे ऋण प्राप्त होगा | Odisha Balaram Yojana 2024 : Loan

  • सूचनाओं के अनुसार यह कहा जा रहा है कि वर्ष 2024 में ओडिशा बलराम योजना के तहत 70000 कृषकों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से ऋण प्राप्त होगा।
  • ओडिशा राज्य सरकार की इस योजना के तहत हर समूह से 5 भूमिहीन किसानों का चयन किया जाएगा।
  • हर क्षेत्र से चयनित किए गए 5 भूमिहीन किसानों को सरकार ₹200000 तक का ऋण प्रदान करेगी।
  • इस तरह से ओडिशा राज्य सरकार हर क्षेत्र से पांच भूमिहीन किसानों का चयन करेगी एवं आने वाले 2 वर्षों में ओडिशा राज्य सरकार का एक टारगेट है कि वह 700000 भूमिहीन किसानों को कर्ज प्रदान करेगी।
  • ओडिशा बलराम योजना ओडिशा के भूमिहीन किसानों के लिए पहली योजना है।जिसके पीछे ओडिशा राज्य सरकार लगभग एक लाख करोड़ रुपए खर्च करने वाली है।

ओडिशा बलराम योजना का लाभ उठाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए | Odisha Balaram Yojana 2024 : Eligibility

  • ओडिशा बलराम योजना का लाभ उठाने के लिए ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना अति आवश्यक है।
  • ओडिशा राज्य के सभी भूमिहीन किसान ओडिशा बलराम योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • जो भी व्यक्ति ओडिशा बलराम योजना का लाभ उठाएंगे वह पेशे से कृषक होने चाहिए।

ओडिशा बलराम योजना का मुख्य उद्देश्य | Odisha Balaram Yojana 2024 : Objectives

  • दोस्तों पहले किसान ऋण लेने में कहीं भी सक्षम नहीं थे। लेकिन जब से ओडिशा राज्य में बलराम योजना की घोषणा की गई तब से ओडिशा राज्य के कृषक बहुत ज्यादा खुश है क्योंकि उन्हें अब ओडिशा राज्य सरकार की ओर से कृषि ऋण प्राप्त होगा।
  • ओडिशा राज्य सरकार ने बलराम योजना की घोषणा तो की है लेकिन इस संपूर्ण योजना का संचालन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के द्वारा संचालित होगा।
  • ओडिशा बलराम योजना पूरे भारत में सबसे अलग है क्योंकि ऐसी योजना आज तक इससे पहले कभी नहीं बनी है।
  • ओडिशा बलराम योजना के माध्यम से ओडिशा राज्य के श्रमिकों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता ऋण के रूप में प्राप्त होगा।

नोट- दोस्तों नाबार्ड बैंक की स्थापना 12 जुलाई 1982 में भारत वर्ष में हुई थी। नाबार्ड बैंक के प्रथम अध्यक्ष श्री बी शिवरामन जी थे। वर्तमान समय में नाबार्ड के अध्यक्ष जी आर चिंतला है। मुख्य रूप से नाबार्ड बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ऋण प्रदान करता है। 1981 में कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम के अंतर्गत है नाबार्ड बैंक की स्थापना की गई थी और इस बैंक को सुचारु रुप से चालू 12 जुलाई 1982 को  हुई थी।

ग्रामीण क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए नाबार्ड बैंक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है क्योंकि नाबार्ड बैंक की स्थापना ही कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए हुआ है।

ओडिशा बलराम योजना के लिए क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे? | Odisha Balaram Yojana 2024 : Required Documents

  • ओडिशा राज्य का स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • कृषक होने का प्रमाण पत्र।
  • बैंक अकाउंट नंबर।
  • मोबाइल नंबर।

ओडिशा बलराम योजना के तहत व्यक्ति आवेदन कैसे करेंगे | Odisha Balaram Yojana 2024 : Registration Process

  • ओडिशा बलराम योजना के तहत व्यक्ति को आवेदन करने के लिए ओडिशा बलराम योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
  • ओडिशा बलराम योजना का ऑफिशल वेबसाइट है- odisha.gov.in
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे। वैसे ही आप ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे वहां आपके समक्ष फार्म खुल जाएगा और आपको अपनी सभी जानकारियां उसमें भर देना है और सभी दस्तावेजों के साथ फार्म को ऑनलाइन ही सबमिट कर देना है।

दोस्तों आज हमने ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक योजना के विषय में जिसका नाम है ओडिशा बलराम योजना इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न किसानों को ओडिशा राज्य सरकार की ओर से ऋण प्रदान किया जाएगा।

ओडिशा बलराम योजना पूरे भारतवर्ष में सबसे अलग है क्योंकि इससे पहले इस तरह की कोई योजना का निर्माण नहीं किया गया है।

दोस्तों यदि आपको आज का हमारा ब्लॉग पसंद आया तो इसे लाइक करें,कमेंट करें एवं शेयर करें।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment