ओडिशा खुशी योजना 2024 | Odisha Khushi Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसी योजना के विषय में जिसका नाम है ओडिशा खुशी योजना। इस योजना को ओडिशा सरकार द्वारा अपने राज्य ओडीशा में चालू किया गया है।

दोस्तों यदि आप भी ओडीशा खुशी योजना के विषय में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। तो हमारे ब्लॉग को अंत तक पड़े क्योंकि आज हमारे ब्लॉग के माध्यम से हम ओडिशा खुशी योजना के विषय में ही बताने वाले हैं कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है। इस योजना को ओडिशा सरकार ने क्यों अपने राज्य में शुरू किया है एवं क्या लाभ है इस योजना के एवं किन-किन लोगों को ओडिशा खुशी योजना के तहत लाभ प्राप्त होने वाला है।

ओडिशा खुशी योजना का परिचय | Odisha Khushi Yojana 2024

  • दोस्तों आप सभी जानते ही होंगे कि 10 से 15 वर्ष की आयु में प्रवेश करते ही लड़कियों के शरीर में एक परिवर्तन आता है।
  • ना सिर्फ परिवर्तन बल्कि उन्हें प्रति महीने एक मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। जिसे हम अंग्रेजी में पीरियड्स भी कहते हैं।
  • पीरियड इसलिए क्योंकि यह छोटे समय के लिए महिलाओं को होता है। प्रति महीने महिलाओं के शरीर से पीरियड्स या महामारी के दौरान रक्त का प्रस्ताव होता है।
  • रक्त के प्रस्ताव को रोकने के लिए महिलाएं पहले कपड़ों का इस्तेमाल करती थी।अभी कपड़ों का स्थान सैनिटरी पैड्स ने ले लिया है।
  • लेकिन आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं जो सैनिटरी पैड्स का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। वह अपने घर की बेटियों को कपड़ा ही इस्तेमाल करने के लिए देते हैं।
  • दोस्तों कपड़ा इस्तेमाल करने से लड़कियां भले ही अपने रक्त के रसाव को रोक लेती है। लेकिन इससे उन्हें कई तरह की बीमारी होती है और यह बीमारी इतनी गंभीर होती हैं कि महिलाओं की मृत्यु तक हो जाती हैं।
  • ओडिशा राज्य में गरीब परिवारों की बेटियों को ऐसी गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु ना प्राप्त हो। इन सभी बातों पर गौर करते हुए ओडिशा राज्य सरकार ने अपने राज्य में खुशी योजना का शुभारंभ किया।
  • खुशी योजना के माध्यम से ओडिशा सरकार राज्य के उन बेटियों को सेनेटरी पैड्स मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। जिस परिवार में आर्थिक स्थिति माता-पिता की बहुत ही ज्यादा दयनीय है।

ओडिशा खुशी योजना की शुरुआत कब हुई | Odisha Khushi Yojana 2024 : Startup

26 फरवरी, 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा ओडिशा खुशी योजना को लॉन्च किया गया था। ओडिशा सरकार अपने राज्य में इस कार्यक्रम को चलाने के लिए सालाना 70 करोड़ भारतीय रुपये खर्च करेगी।

ओडिशा खुशी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है | Odisha Khushi Yojana 2024 : Objectives

  • ओडीशा राज्य के हर स्कूली छात्राएं जो कक्षा 6 से 12 वीं में पढ़ाई करती हैं। उन सभी छात्राओं को मुफ्त में सरकार की ओर से सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाना ही ओडिशा सरकार का इस योजना के माध्यम से मुख्य उद्देश्य हैं।
  • पीरियड के दौरान बहुत सी लड़कियां अपने स्कूल नहीं जाती हैं। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या पीरियड्स के दौरान भी एक समान रहे। इस बात का भी ध्यान ओडिशा खुशी योजना के तहत रखा गया है।
  • महिला सशक्तिकरण पर हम सभी बात करते हैं। ओडीशा राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ही इस योजना का निर्माण किया है। ताकि राज्य की हर बेटियां खुशी-खुशी अपने स्कूल जा पाए। किसी पीरियड के कारण वह अपने स्कूल जाने की इच्छा को बंद ना करें।यह भी ओडिशा खुशी योजना का मुख्य उद्देश्य है।

ओडिशा खुशी योजना का मुख्य लाभ क्या है | Odisha Khushi Yojana 2024 : Benefits

  • 10 से 15 साल के आयु में लड़कियां किशोरावस्था में प्रवेश करती हैं और यह एक ऐसी उम्र होती हैं जिस उम्र में बेटियों को अपने शरीर के अंदर होने वाले परिवर्तन को जानना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।
  • यदि वह अपने इस अवस्था के बारे में नहीं जानेंगी और इस अवस्था से कैसे कार्य करना होता है नहीं जानेंगी तो आगे चलकर उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • ओडिशा खुशी योजना के तहत स्कूल में जाने वाली स्कूली छात्राओं को एवं ग्रामीण क्षेत्र के महिला दोनों को ही स्वच्छता एवं स्वास्थ्य दोनों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
  • ओडिशा खुशी योजना के तहत ओडीशा राज्य सरकार सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक की छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाएगी।
  • स्कूल जाने वाली जो बच्चियां आर्थिक परिस्थिति के कारण सेनेटरी पैड इस्तेमाल नहीं कर पाती थी।। अब वह बेफिक्र होकर सरकार द्वारा दी गई सेनेटरी पैड का व्यवहार करसकतीी हैं एवं स्वस्थ एवं सुरक्षित रहसकती है।

ओडिशा खुशी योजना के योग्य पात्र कौन होंगे | Odisha Khushi Yojana 2024 : Eligibility

  • वह लड़कीयां जो सरकारी स्कूल में जाती है।
  • लड़कियाँ 6-12 कक्षा में पढ़ाई कर रही है।
  • ओडिशा राज्य के स्थाई निवासी ग्रामीण महिला।

ओडिशा खुशी योजना मोबाइल एप्लीकेशन | Odisha Khushi Yojana 2024 : Mobile App

  • दोस्तों ओडिशा खुशी योजना से संबंधित एक और खुशखबरी हम आपको बताने वाले हैं। वह खुशखबरी यह है कि अब ओडिशा सरकार ने खुशी योजना के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी वर्ष 2024 में लॉन्च किया है।
  • 5 जनवरी 2024 को ख़ुशी योजना मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। यह खुशी योजना एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इस खुशी योजना वेब एप्लिकेशन के साथ, ब्लॉक स्तर के गोदामों में सैनिटरी नैपकिन का पर्याप्त स्टॉक किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, स्कूलों के नोडल अधिकारी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन पैड सुचारू रूप से वितरित कर सकेंगे इस एप्लिकेशन के द्वारा।

दोस्तों आज हमने जाना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा आयोजित खुशी योजना के विषय में जो स्कूल जाने वाली छात्राओं के हित के लिए बनाया गया है। इस योजना का एक ही मुख्य उद्देश्य है सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों को सैनेटरी पैड्स उपलब्ध कराना एवं उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना।

यदि आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया है तो इसे अवश्य ही औरों के साथ शेयर करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हमारे ब्लॉग को पढ़ सके।

Odisha Sarkari YojanaGraduation Courseसरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment