राजस्थान राशन कार्ड योजना 2024 | Rajasthan Ration Card 2024, Registration, Online Status Check, Form Download

क्षेत्रफल केअनुसार राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है इतने बड़े क्षेत्रफल के राज्य में सभी को राशन कार्ड पहुंचाना बहुत बड़ी बात मानी जाती है। दूर के इलाकों में रियायती दर पर सरकार द्वारा खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना बहुत बड़ा कार्य माना जाता है।राजस्थान सरकार द्वारा सभी को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन योजना तैयार की गई है, ताकि लोग सुविधा से राशन कार्ड बनवा सकें।राजस्थान में राशन कार्ड गरीब औरआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक आवश्यक दस्तावेज बनाया गया है।राशन कार्ड को परिवार की आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर जारी किया जाता है। राज्य के अधिकांश व्यक्ति सरकारी संस्थानों का लाभ उठाते है।राशन कार्ड की सूची में आने वाले लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जाता है।  इसमें लोगों को सरकार की तरफ से रियायती दर पर खाद्य पदार्थ जैसे गेहूं, चावल, दाल, चीनी, केरोसिन उपलब्ध करवाया जाता है।

Contents hide

राजस्थान राशन कार्ड योजना का उद्देश्य | Rajasthan Ration Card 2024 :  Objectives

राजस्थान राशन कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को राजस्थान राशन कार्ड सूची अपना काम देखने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान कराया जाना है।अब राज्य के लोगों को कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी, लोगों द्वारा घर ही इंटरनेट के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बड़ी सरलता से राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखा जा सकता है।राज्य के हर गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें उचित मात्रा में खाद पदार्थ उपलब्ध कराया जाना है।  इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों के जीवन में सुधार करना माना जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड के प्रकार | Rajasthan Ration Card 2024 : Types

APL राशन कार्ड: यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए बनाया जाता है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की जाती है।इस कार्ड को कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है। यह कार्ड संतरी रंग का होता है। इस कार्ड के जरिए कार्ड धारी व्यक्ति  को 15 किलो अनाज  प्रति महीने रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाता है।

BPL राशन कार्ड:गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों के लिए BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है।यह उन परिवारों के लिए है, जिनकी परिवारिक आमदन 10000 रुपए वार्षिक से कम होती है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है। इसके तहत प्रति महीने 25 किलो अनाज  रियायती दर  से कार्ड धारी  को  दिया जाता है।

AAY राशन कार्ड: AAY राशन कार्ड बहुत गरीब लोगों के लिए जारी किया जाता है।वह व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या जिनका आय का कोई स्रोत नहीं है।उन लोगों के लिए यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है।इस कार्ड द्वारा कार्डधारी व्यक्ति को 35 किलो अनाज प्रति महीने लिया जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड योजना के लाभ | Rajasthan Ration Card 2024 : Benefits

  • राशन कार्ड का लाभ सब से ज्यादा उन लोगों के लिए माना जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है, जो गरीब है या फिर जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है।
  •  राशन कार्ड का दूसरा लाभ यह है, कि राशन कार्ड को लोग अपने पहचान के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
  •  राशन कार्ड को कई प्रकार के डॉक्यूमेंट बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।
  •  राशन कार्ड होने पर सरकारी दुकान से बहुत कम दर पर राशन प्राप्त किया जा सकता है।
  • राशन कार्ड को लोगों की आय के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है, ताकि ऐसे लोग जिनकी राशन कार्ड आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो वह इसका लाभ ले सके।
  • किसी भी सरकारी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने के लिए राशन कार्ड की मांग की जाती है।
  • वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार आज बनवाने के लिए राशन कार्ड उपयोग किया जाता है।
  •  विद्यालय में छात्रवृत्ति लेने के लिए लाभार्थियों द्वारा राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड योजना के लिए पात्रता | Rajasthan Ration Card 2024 : Eligibility

  • राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाला व्यक्तिरा जस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास दूसरे राज्य का राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • APL, BPL, AAY राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति सरकार द्वारा तय किए गए दिशानिर्देश के अंदर आते होने चाहिए।
  •  राशन कार्डधारक की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  •  जो व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करता है, उन्हें इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।

राजस्थान राशन कार्ड के लिए दस्तावेज | | Rajasthan Ration Card 2024 : Required Documents

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्
  • आय प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • इनकम टैक्स सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पास बुक

राजस्थान राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया : | Rajasthan Ration Card 2024 : Registration Process

राजस्थान राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया : | Rajasthan Ration Card 2024 : Offline Process

  • सबसे पहले राशन कार्ड के लिए आवेदन हेतु एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इस फार्म को https://food.raj.nic.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा।
  •  इसके अलावा यदि आवेदक फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते, तो किसी नजदीकी ई-मित्र या राशन कार्ड वितरण केंद्र से फार्म लेकर भर सकते हैं।
  • राजस्थान राशन कार्ड आवेदन फार्म को प्राप्त करने के बाद BPL, APL एवं AAY श्रेणी का चुनाव करना होगा।
  • राशन कार्ड के प्रकार को चयनित करने के बाद पूछी गई सभी जानकारियों को सावधानी से भरना होगा।
  • फार्म को भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर अपने क्षेत्र के नजदी की ई-मित्र या सीएससी सेंटर पर जाकर फार्म जमा करना होगा।
  • आवेदन फार्म को जमा करने के बाद राशन कार्ड कार्यालय के अधिकारियों द्वारा वेरीफाई किया जाएगा।
  •  वेरीफाई के बाद व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा जिससे वह अपने राशन कार्ड की स्थिति जान सकते हैं।

राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | Rajasthan Ration Card 2024 : Online Registration

  • राजस्थान ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए सबसे पहले ई-मित्र की अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, ई-मित्र की आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जो व्यक्ति को https://sso.rajasthan.gov.in के पोर्टल पर ले जाएगा।
  •  राजस्थान एस एसओ पोर्टल अकाउंट बनाना होगा अकाउंट बनाने के बाद लॉग इन करना होगा।
  • एस एस ओ पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद दो बारा ई मित्र पोर्टल के होम पेज परआना होगा। इस पेज पर आने के बाद होम यूटिलिटी का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें न्यू राशन कार्ड अप्लाई टाइप कर के सबमिट करना होगा।
  •   इसके बाद सामने आवेदन फार्म भर जाएगा, जिसको ऑनलाइ नही भर कर सबमिट करना होगा।

राजस्थान राशन कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें | Rajasthan Ration Card 2024 : Online Status Check

  • सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस होम पेज पर राशन कार्ड का एक विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
  •  क्लिक करने के बाद राशन कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस विकल्प इस पर आवेदक को क्लिक करना होगा।
  •  क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें दो ऑप्शन दिखाई देंगे पहला राशन कार्ड नंबर और दूसरा फार्म नंबर होगा।
  • दोनों विकल्प में से एक विकल्प को चुन सकते हैं। फिर इसमें राशन कार्ड नंबर या फार्म नंबर डालकर चेक स्टेटस पर क्लिक कर के राशन कार्ड की स्थिति चेक की जा सकती है।

राजस्थान राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर | Rajasthan Ration Card 2024 : Helpline Number

यदि किसी व्यक्ति को राशन कार्ड की संबंधी कोई दिक्कत आती है,तो सबसे पहले व्यक्ति को  खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ई मेल आईडी एवं संपर्क नंबर दिया गया है जो कि निम्नलिखित प्रकार है:

ईमेलआईडी: [email protected]

Contact no.: 0141-2227352

देश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आवश्यकता को पूरा करने के लिए राज्य सरकार सस्ती कीमतों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था राशन कार्ड के माध्यम से करती है। जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करना राजस्थान सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इस योजना द्वारा राजस्थान सरकार उन गरीब और जरूरतमंदों की भोजन संबंधी जरूरतों को पूरा करती है।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment