बिहार राशन कार्ड 2024 | Bihar Ration Card 2024 | Bihar Ration Card Kaise Banaye | Bihar Online Ration Card 2024 | Bihar Ration Card Online Application

राशन कार्ड तो पहले से भी चल रहा था बिहार में, परन्तु ये सीमित हो गई थी। सिर्फ गरीब बीपीएल लोग के पास ही राशन कार्ड रह गया था। लेकिन लॉकडाउरन में जब सभी को अनाज मुहैया कराने की जरुरत पड़ी, तो बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि बिहार सरकार सभी को राशन कार्ड उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने एलान किया कि जल्द से जल्द सभी लोगो को राशन कार्ड उपलब्ध कराकर सभी को मुफ्त अनाज दिया जायेगा, ताकि किसी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अन्य खर्च के लिए 1000₹ भी राशन कार्डधारक को उसके बैंक में ट्रांसफर करवाया। ताकि गरीब लोग अनाज के साथ-साथ रोजमर्रा के समानों को भी खरीद सकें। ये सुविधा APL तथा BPL सभी कार्ड धारकों को दिया गया। इस कोविड-19 कोरोना वायरस काल में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी, गरीब भूखे लोगों के पास अन्न पहुंचाने की। अतः बिहार सरकार ने शहरी और ग्रामीण सभी को 1000₹ की सहायता और 10 लाख शहरी राशन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है।

Contents hide

राशन कार्ड के प्रकार | Types of Bihar Ration Card | Bihar me Ration Card ke Prakar

राशन कार्ड को तीन वर्गों में बांटा गया है :

APL राशन कार्ड | APL Ration Card Bihar 2024

  • APL राशन कार्ड : यह कार्ड अधिक आय वाले व्यक्तियों के लिए है। इसके लिए कोई भी आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इस कार्ड को कोई भी बिहार के निवासी बनवा सकता है। यह कार्ड नारंगी रंग का होता है।

BPL राशन कार्ड | BPL Ration Card Bihar 2024

  • BPL राशन कार्ड : गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। यह वैसे परिवारों के लिए है जिनकी पारिवारिक आय 10000₹ वार्षिक से कम है। इस राशन कार्ड का रंग लाल होता है।

AAY राशन कार्ड | AAY Ration Card Bihar 2024

  • AAY राशन कर्ड : AAY राशन कार्ड अत्यंत गरीब लोगों को जारी किया जाता है। वैसे व्यक्ति जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या उनका आय का कोई स्रोत नहीं है, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। इस कार्ड का रंग पीला होता है।
  • राशन कार्ड के जरिये लोग सस्ती दरों पर अनाज जैसे गेहूँ, चावल, दाल, केरोसिन इत्यादि प्राप्त करते हैं।
  • राशन कार्ड को राज्य के निवासी होने का प्रमाणपत्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
  • वोटर आईडी बनवाने के लिए भी राशन कार्ड की जरुरत पड़ती है।
  • इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु भी राशन कार्ड की जरूरत होती है।
  • आगर आपको बिजली कनेक्शन लेना है , तो आप राशन कार्ड जरिये ले सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड 2024 के लिए जरुरी दस्तावेज (पात्रता) | Bhiar Ration Card 2024 : Required Documents | Bihar Ration Card Ke Liye Jaroori Dastavej 

  • आवेदक को बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • उसके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • बैंक पासबुक
  • आय प्रमाणपत्र
  • LPG गैस कनेक्शन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

बिहार राशन कार्ड 2024 में नया सूची में अपना नाम कैसे देखें | Check Your Name in Bihar Ration Card List 2024 | Bihar Ration Card List 2024

बिहार के वैसे निवासी जो अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन दे चुके हैं, वे अपना आवेदन का लिस्ट निम्नलिखित चरणबद्ध तरीको को अपना कर देख सकते हैं।

Bihar Ration Card List
Bihar Ration Card List
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको वहाँ बायें तरफ नीचे में Ration card details का विकल्प दिखेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करते ही बहुत से जिले दिखाई देंगे, उनमें से आपको अपना जिला चुनकर क्लिक करना है ।
  • इएस्के बाद तहसील के लिस्ट में से तहसील चुने।
  • इसके बाद आपको दुकानदारों के नाम में से अपने नजदीक के दुकानदार का नाम चुनना होगा और क्लिक करना होगा।
  • दुकानदार का नाम पर क्लिक करते ही आपके सामने परिवारों के नाम का लिस्ट आ जायेगा, जिसमे से अपने परिवार का लिस्ट देख सकते हैं।
  • नाम मिलने के बाद आप राशन कार्ड नम्बर पर क्लिक कर राशन कार्ड की सारी डिटेल्स देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकालकर उपयोग कर सकते हैं।

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करना एवं कार्ड नम्बर चेक करना | Bihar Duplicate Ration Card Download | Check Bihar Ration Card Number 2024 | Bihar Ration Card Download  2024

  • सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग आधिकारिक वेबसाइट पर जायेंगे। इसके बाद आपके सामने होम पेज दिखाई देगा।
Bihar duplicate ration Card download
Bihar duplicate ration Card download
  • इस पेज पर बायें तरफ नीचे में RCMS का विकल्प दिखाई देगा। उसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको जिला चुनकर शहरी या ग्रामीण विकल्प पर क्लिक करके सूचि पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको ब्लॉक् का चयन करना होगा। ब्लॉक में से अपने पंचायत का चयन करना होगा।
  • पंचायत में से अपना गांव को चुनकर उसमें एएफपीएस (फेयर प्राइस शॉप) का नाम का चयन करना होगा।
  • इस एएफपीएस के तहत राशन कार्डों की सूचि दिखाई देगी। उसमे से अपना नाम चुनकर उसके सामने राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करके अपना राशन कार्ड का विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार नरेगा जॉब कार्ड 2024

बिहार राशन कार्ड की शिकायत एवं पंजीकरण कैसे करे | Bihar Ration Card Ki Sikayat | Bihar New Ration Card Application 2024

बिहार राज्य के वैसे निवासी जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था और उनका नाम चेक लिस्ट में नहीं है या राशन कार्ड से समन्धित कोई समस्या हो तो वे अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना होगा।

  • इसके लिए सर्वप्रथम हमें बिहार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा।
Bihar New ration card application
Bihar New ration card application
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर Consumer info के Section में से Submit Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद शिकायत एवं पंजीकरण का पेज खुल जायेगा।
Bihar ration card application form
Bihar ration card application form
  • अब इसमें आपको सभी विवरणों को भरना होगा। जैसे शिकायत, पता, सम्पर्क विवरण, शिकायत विवरण आदि। इसके बाद सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड करके जानकारी भरने के बाद Registerd बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा और एक पंजीकरण आईडी मिलेगा। इस आईडी को आगे के सन्दर्भ में सुरक्षित रख लेंगे।

बिहार मत्स्य पालको का प्रशिक्षण

बिहार राशन कार्ड शिकायत की स्थिति की जाँच कैसे करें | Check Bihar Card Application Status 2024

अगर आपने शिकायत दर्ज करवाई है तो आप अपने आवेदन की स्थिति को जानने के लिए शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। इसपर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा। इस पेज पर आपको Know Grievance Status पर क्लिक करना होगा।
Check bihar ration card status online
Check bihar ration card status online
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत एवं पंजीकरण दर्ज करें और “स्थिति प्राप्त करें” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने दर्ज की गई शिकायत की स्थिति खुल जाएगी।

चालान डाउनलोड करने की प्रक्रिया | Down Bihar Ration Card E-Challan 2024

  • इसके लिए आपको इपीडीएस के आधिकारिक वेबसाइट  पर  जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड चालान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा।
  • इसमें आपको यूनिक रेफ्रेंस नम्बर दर्ज करना होगा या फिर जिला, ब्लॉक, पंचायत, महीना, वर्ष और स्कीम दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। चालान आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। यहाँ से e-challan आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार नीली क्रांति 2024

मोबाइल नम्बर दर्ज करने की प्रक्रिया | Register Your Mobile Number on ration card | Update Your Mobile Number on Bihar Ration Card 2024

  • इसके लिए आपको इपीडीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर  जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात Registered your Mobile Number पर क्लिक करना होगा।
Bihar Ration Card Register Mobile Number
Bihar Ration Card Register Mobile Number
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगी जिसमे पूछी गई सारी जानकारी जैसे जिला, ब्लॉक, फेयर प्राइस शॉप, कस्टमर का नाम, मोबाइल नम्बर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका मोबाइल नम्बर रजिस्टर हो जायेगा।

रिपोर्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया | Bihar Ration Card Download Process 2024

Bihar ration card report Download
Bihar ration card report Download
  • इसके बाद होमपेज पर सर्विस टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जो भी लिंक डाउनलोड करना चाहते हैं, उस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद जिला का चयन करें
  • तत्पश्चात ब्लॉक का चयन करें। अब रिपोर्ट से सम्बंधित जानकारी आपके स्क्रीन पर होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप टॉल फ्री नम्बर 1800-3456-194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Bihar Ration CardGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial

 

Spread the love

Leave a Comment