यूपी एंटी करप्शन पोर्टल शिकायत पंजीकरण | UP Anti Corruption Portal 2024 , Online Complaint, Helpline Number

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे की आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े परंतु बहुत दुख की बात यह है कि उत्तर प्रदेश अपराधिक घटनाओं के मामले में देश के अन्य राज्यों से काफी आगे हैं। इस को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निवारण प्रणाली यूपी एंटी करप्शन पोर्टल को शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल की सहायता से आवेदक आसानी से किसी प्रकार की आपराधिक अवैध वसूली तथा भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। कई बार सरकारी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को सही ढंग से नहीं निभा सकते इसके साथ ही माफियाओं द्वारा गरीब लोगों का शोषण किया जाता है। गरीब व्यक्ति की परेशानियों को उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं सुना जाता; के कारण उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाता। अब इस एंटी करप्शन पोर्टल की शुरुआत के बाद यदि कोई सरकारी कर्मचारी आदमी के साथ गलत व्यवहार करता है अथवा भ्रष्टाचार में लिपटे हुए अपने कर्तव्यों को सही ढंग से नहीं निवारण करता, तो आम आदमी उसकी शिकायत पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारी 24 घंटे आम आदमी की सेवा में उपलब्ध रहेंगे तथा उसकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल को लांच किया गया है। जिसके जरिए एक आम इंसान अपनी शिकायत एंटी करप्शन पोर्टल में दर्ज करा सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इस पोर्टल में शिकायत करना बहुत ही आसान है, यदि आवेदक किसी भी प्रकार की शिकायत करना चाहते हैं तो वह इस पोर्टल के जरिए घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। प्रदेश में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार संबंधी वीडियो अगर उस पर अपलोड कर दी जाए तो संबंधित अधिकारी और भी प्रभावी कार्यवाही करेंगे।

यह बड़े ही दुख की बात है कि आज का आम आदमी संबंधित अधिकारियों या उच्च अधिकारियों के हाथों बहुत बुरी तरह से दबाया जाता है। और वह अक्सर आम आदमी की शिकायत नहीं सुनते हैं। इन समस्याओं को ही मद्दे नजर रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है ताकि अब कोई भी नागरिक अपने साथ हुई घटना या दुर्व्यवहार को दर्ज करवा सके और दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जा सके।

यूपी एंटी करप्शन पोर्टल का उद्देश्य | UP Anti Corruption Portal : Objectives

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज करने के लिए ही इस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक पृष्ठ अफसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बीजेपी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया 1 साल के अंदर नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों से 192 भ्रष्ट अफसरों को बर्खास्त किया जा चुका है।

इसके साथ ही 415 अधिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की  जा चुकी हैइस पोर्टल के माध्यम से इन अफसरों को जेल भी भेजा जाएगा। सरकार ने देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ कर बैंक ने के उद्देश्य से ही इस पोर्टल को शुरू किया गया है। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी जो कि कार्यक्रमों में शामिल है माफ नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश का कोई भी नागरिक किसी भी विभाग अथवा अफसर के खिलाफ इस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके पश्चात ऐसे भ्रष्ट विभागीय अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और यदि दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल के लाभ | UP Anti Corruption Portal 2024 : Benefits

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एंटी करप्शन पोर्टल का गठन किया गया है। इस पोर्टल के लॉन्च होने से प्रदेश के नागरिकों को लिखित लाभ प्राप्त होंगे:

  • इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक घर बैठे ही भ्रष्ट विभाग अथवा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से ऐसे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ तुरंत ही कार्यवाही की जाएगी और दोषी पाने पर सख्त से सख्त दंड भी प्रदान किए जाएंगे।
  • एंटी करप्शन पोर्टल के द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार में कमी आएगी जिससे प्रदेश के विकास में भी सहायता होगी। एंटी करप्शन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले की आईडेंटिफिकेशन को गुप्त रखा जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल से उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनेगा।
  • इस पोर्टल के माध्यम से एवं उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि भारत से भ्रष्टाचार को कम करने की एक नई लहर को शुरू किया जाएगा ताकि भारत एक भ्रष्टाचार मुक्त देश बन सके और आत्मनिर्भरता एवं सशक्ति की ओर बढ़ सके।

उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत ऑनलाइन रजिस्टर करने की प्रक्रिया | UP Anti Corruption Portal : Registration Process

यदि आवेदक उत्तर प्रदेश करप्शन पोर्टल पर अपनी शिकायत रजिस्टर करना चाहते हैं, तो वह यहां पर बताए जा रहे आसान से स्टेप्स फॉलो करके उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है:

  • उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले आवेदक को विभाग की वेबसाइट  पर जाना होगा।
  • विभाग की वेबसाइट के होमपेज पर ही आवेदक को एंटी करप्शन शिकायत पंजीकरण का लिंक मिल जाएगा। इस पर आवेदक को क्लिक करना होगा। जैसे ही आवेदक इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आवेदक के सामने एक और फॉर्म खुल जाएगा यहां पर आवेदक को अपना मोबाइल नंबर और एक कोड भरना होगा।
UP Anti Corruption Portal Registration
UP Anti Corruption Portal Registration
  • आवेदक को OTP प्राप्त होगा, ओटीपी प्राप्त करने के पश्चात आवेदक अपना मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • इसके पश्चात आवेदक के सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा, आवेदक को अपनी सारी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के साथ-साथ आवेदक को कोई अपनी आईडी अपलोड करनी होगी, तभी जानकारी भरने के बाद आवेदक को अपना फॉर्म सबमिट करना होगा। अपनी शिकायत सबमिट करने के बाद आवेदक को एक रजिस्ट्रेशन रसीद प्रदान की जाएगी।
  • इसकी सहायता से आवेदक कभी भी अपनी शिकायत की स्थिति को चेक कर सकता है।

शिकायत पंजीकरण की स्थिति देखने की प्रक्रिया | UP Anti Corruption Portal : Check Complaint Status

  • अपनी शिकायत पंजीकरण की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले ऊपर बताए गए पोर्टल पर जाना होगा और वहां पर उपलब्ध ट्रैक ग्रीवेंस पर क्लिक करना होगा।
UP Anti Corruption Portal check complaint status
UP Anti Corruption Portal check complaint status
  • जैसे ही आवेदक इस पर क्लिक करेंगे, तो शिकायत संख्या मोबाइल नंबर कोड भरने को कहा जाएगा।
  • जैसे ही आवेदक का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट किया जाएगा, तो आवेदक की शिकायत का पूरा विवरण सामने आ जायेगा।
  • इस प्रकार आवेदक अपनी शिकायत पंजीकरण की स्थिति देख सकेंगे।

इस प्रकार उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन पोर्टल की सहायता से आम आदमी अपने साथ हुए दुर्व्यवहार या नाइंसाफी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। यह पोर्टल इसी उद्देश्य से शुरू किया गया है कि सरकारी संस्थानों या विभागों में जो भी भ्रष्ट अफसर या अधिकारी है, जो अपनी पोस्ट का दुरुपयोग करते हैं और आम आदमी की शिकायत को नहीं सुनते उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए ही इस योजना को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए दोषी पाए जाने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही तो की ही जाएगी साथ ही में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। पोर्टल के जरिए केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि भारत भी भ्रष्टाचार मुक्त देश बनने में एक कदम आगे बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं

 

Spread the love

Leave a Comment