उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2024 | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024, Eligibility, Benefits, Registration

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं गौरा देवी कन्या धन योजना के विषय में। गौरा देवी कन्या धन योजना का निर्माण उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया है। क्या है यह गौरा देवी कन्या धन योजना? क्यों उत्तराखंड राज्य सरकार ने इस योजना का निर्माण किया किन-किन लोगों को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होगा। इन सभी बातों की चर्चा आज हमारे ब्लॉग के माध्यम से होने वाली है। यदि आप भी जानना चाहते हैं गौरा देवी कन्या धन योजना के विषय में तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

क्या है यह उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024

  • दोस्तों गौरा शब्द स्त्रियों के लिए व्यवहार किया जाता है। गौरा शब्द का मूल अर्थ है सुंदर औरत। उत्तराखंड राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों को सहायता प्रदान करने के लिए ही गौरा देवी कन्या धन योजना का निर्माण किया गया। ताकि उत्तराखंड सरकार गरीब परिवार के बेटियों की सहायता कर सकें।
  • गौरा देवी कन्या धन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में रहने वाले सभी अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं बीपीएल परिवार के सभी लड़कियों को ₹50000 तक की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से प्रदान किए जाएंगे।
  • लेकिन एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि इस योजना का लाभ उन्हीं लड़कियों को मिलेगा जो स्कूल में पढ़ाई करती हैं एवं उन्होंने 12वीं कक्षा पास किया हुआ है, वह भी उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय से।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए जो भी लड़कियां आवेदन करेंगी। वह अविवाहित होनी चाहिए। 12वीं पास होनी चाहिए एवं उनकी उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।

आइए जानते हैं कि उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत लड़कियों को राशि कैसे सरकार की ओर से दी जा रही है | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Payable Amount

  • दोस्तों टीवी पर पहले ऐड आता था जिसमें कहा जाता था कि बेटी के जन्म पर खुशियां मनाओ प्यार के बदले प्यार बढ़ाओ।
  • उत्तराखंड राज्य में गरीब परिवार में बेटियों के जन्म होने पर ही सरकार की ओर से ₹11000 दिए जाते हैं।
  • यदि बेटियाँ 12वीं कक्षा पास कर जाती हैं और आगे पढ़ाई करने की इच्छा रखती हैं तो उन्हें सरकार की ओर से ₹50000 की धनराशि प्रदान किए जाते हैं।

क्या है उत्तराखंड गौरा देवी कन्या योजना का मुख्य उद्देश्य | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Objectives

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा गौरा देवी कन्या योजना को शुरू करने का एक ही उद्देश्य था कि बेटियां अपने जीवन में आगे बढ़े।
  • वह अपनी पढ़ाई को किसी आर्थिक परिस्थिति के कारण अधूरा ना छोड़े।
  • गरीब परिवार में यदि कोई बेटी जन्म लेती है तो मां-बाप उसके शादी की चिंता करते हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा माता-पिता को ऐसे चिंताओं से मुक्त करने के लिए ही बेटियों के जन्म होने पर ₹11000 की राशि देती है। ताकि उत्तराखंड राज्य के हर गरीब परिवार के लोग यही चाहें कि उन्हें बेटी ही हो।
  • बेटियों को गरीब परिवार के माता-पिता बोझ ना समझें और उनकी पढ़ाई ना रुके इन सभी बातों को ध्यान में रखते ही उत्तराखंड सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना का निर्माण उत्तराखंड में किया।
  • उत्तराखंड राज्य में लड़कियां सशक्त बने एवं आत्मनिर्भर बने यही उत्तराखंड राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

क्या विशेषता है गौरा देवी कन्या धन योजना की | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Features

  • दोस्तों हर योजना की कुछ ना कुछ खासियत तो होती ही हैं।
  • गौरा देवी कन्या धन योजना बहुत खास है।
  • उत्तराखंड राज्य में गौरा देवी कन्या धन योजना को वर्ष 2017 में शुरू किया गया था।
  • सूचना के अनुसार अभी तक उत्तराखंड राज्य में 5000000 से भी अधिक परिवारों की बेटियों को उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
  • पढ़ेगी बेटियां बढ़ेगी बेटियां इस बात को ध्यान में रखकर ही उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा गौरा देवी कन्या योजना को बनाया गया था।

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या योजना का मुख्य लाभ क्या- क्या है | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Benefits

  • गौरा देवी कन्या योजना के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को अपने जीवन में सफल होने का पूरा अवसर प्राप्त होगा।
  • गौरा देवी कन्या योजना की जो भी राशि होगी वह बेटियों के बैंक खाते में सीधे-सीधे जाएगी इससे बिचौलिए पैसे नहीं कमा पाएंगे।

मुख्य दस्तावेज | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Required Documents

  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड।
  • जातीय प्रमाण पत्र।
  • बीपीएल कार्ड।
  • 12वीं पास है कि नहीं उसका प्रमाण पत्र।
  • यदि 18 वर्ष की आयु हो गई है और वोटर कार्ड है तो वोटर कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • बैंक अकाउंट नंबर।
  • पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ।

गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन कैसे करें | Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana 2024 : Registration

  • गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत आवेदन करने हेतु बेटियों को ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना होगा।
  • ऑनलाइन माध्यम में जाने के लिए आपको अवश्य वेबसाइट पर प्रवेश करना होगा।
  • गौरा देवी कन्या धन योजना ऑफिशल वेबसाइट है
Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana School form
Uttarakhand Gaura Devi Kanya Dhan Yojana School form
  • इस वेबसाइट पर प्रवेश करते ही आपके समक्ष आवेदन करने का लिंक आ जाएगा और आपको उस लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म भी मिल जाएगा।
  • आपको एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • अब आपको फॉर्म भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच कर अपने स्कूल के अध्यापक के पास जमा करवाना है।
  • इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
Uttarakhand Sarkari Yojanaग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment