उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना 2024 | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हमारे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं श्रमिक कार्ड योजना के विषय में। जी हां दोस्तों श्रमिक कार्ड योजना एक ऐसी योजना है जिसका निर्माण उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा किया गया है उनके राज्य के श्रमिकों के लिए।

श्रमिकों को श्रमिक कार्ड योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलेगा। कौन-कौन श्रमिक इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे एवं कैसे। किस प्रकार उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से इस कार्ड में उन्हें सहायता प्राप्त होगा। इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। यदि आप भी उत्तराखंड राज्य में रहते हैं या आप श्रमिक है जो उत्तराखंड में रहते है। तो आप सबके लिए हमारा आज का ब्लॉग बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होने वाला है। तो अंत तक हमारे ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

क्या है यह उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 

  • दोस्तों हमारे देश में पिछले एक 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण रोजगार के क्षेत्र में काफी गहरा असर हुआ है।बहुत सारे लोग बेरोजगार हुए हैं। उन्हीं में से एक है श्रमिक जिनको हम मजदूर भी कहते हैं।
  • उत्तराखंड राज्य सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों के लिए इस योजना का निर्माण किया है। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें एवं उन्हें कोई भी गरीब, कमजोर इत्यादि जैसे शब्दों से नाम बुलाए।
  • उत्तराखंड राज्य के कोई श्रमिक यदि किसी आर्थिक तंगी से गुजर रहे होंगे। तो उन्हें उत्तराखंड श्रमिक कार्ड के माध्यम से सरकार की ओर से सहायता मिलेगी।
  • उत्तराखंड राज्य के हर श्रमिकों को श्रमिक कार्ड का लाभ प्राप्त होगा।
  • उत्तराखंड राज्य में जो भी श्रमिक पूल बनाते हैं,सड़क बनाते हैं, पानी के निकास के लिए नाले बनवाते हैं, पाइप लाइन डालते हैं, प्लंबर इलेक्ट्रिशियन इत्यादि जितने भी लोग श्रमिक के कैटेगरी में आते हैं। उन सभी लोगों को उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का लाभ प्राप्त होगा।

क्या है उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 : Objectives

  • उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए सभी श्रमिकों के पास श्रमिक कार्ड का होना अति आवश्यक है।
  • कार्ड को पाने के लिए सभी श्रमिकों को अपना नाम पंजीकृत करवाना पड़ेगा।
  • श्रमिकों को सभी तरीके की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाएंगे जिससे उनके जिंदगी में बदलाव आएगा।
  • उत्तराखंड राज्य सरकार अपने राज्य के श्रमिकों के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं।बस इसी उद्देश्य से उन्होंने श्रमिक कार्ड योजना का निर्माण किया है।

आइए जानते हैं कि उत्तराखंड श्रमिक कार्ड योजना के तहत श्रमिकों को क्या-क्या क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 : Area of Benefits

दोस्तों उत्तराखंड के श्रमिकों को निम्न निम्न क्षेत्र में सरकार की ओर से सहायता मिलेगी। वह भी श्रमिक कार्ड के माध्यम से।

  1. पुत्री के विवाह के लिए- यदि उत्तराखंड राज्य के किसी महिला श्रमिक की पुत्री का विवाह है और वह उसके विवाह के लिए सरकार से आर्थिक सहायता चाहती हैं तो श्रमिक कार्ड के द्वारा सरकार की ओर से उन्हें ₹100000 तक की राशि दी जाएगी।
  2. अंतिम संस्कार के लिए– यदि उत्तराखंड राज्य के मजदूर के घर पर किसी की मृत्यु होती है और अंतिम संस्कार के लिए यदि मजदूरों के पास पैसे नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में वह सरकार से मजदूर कार्ड के जरिए ₹10000 प्राप्त कर सकते हैं।
  3. घर बनाने के लिए– यदि कोई मजदूर अपना घर बनाना चाहते हैं। इसके लिए सरकार से वह ₹100000 तक का पैसा प्राप्त कर सकते हैं।
  4. बच्चे को जन्म देने पर- यदि कोई महिला मजदूर उत्तराखंड राज्य में बेटा या बेटी को जन्म देती है। तो उन्हें सरकार की ओर से श्रमिक कार्ड के कारण पैसे मिलेंगे। यदि महिला मजदूर किसी बेटे को जन्म देती है तो उन्हें ₹15000 मिलेंगे और यदि महिला मजदूर बेटी को जन्म देती हैं तो उन्हें ₹25000 की राशि प्रदान की जाएंगी।

आइए जानते हैं की श्रमिक कार्ड के लिए क्या क्या योग्यता होनी चाहिए श्रमिकों में | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 : Eligibility

  • जो भी व्यक्ति श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करेंगे वह उत्तराखंड राज्य के श्रमिक होने चाहिए।
  • व्यक्ति स्थाई रूप से उत्तराखंड राज्य के निवासी होने चाहिए।
  • मजदूर के पास आधार कार्ड एवं मजदूर होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मजदूरों के पास 90 दिन के कार्य करने का प्रमाण होना चाहिए।

महत्वपूर्ण दस्तावेज | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 : Required Documents

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • मजदूर होने का सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • उत्तराखंड राज्य के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

श्रमिक कार्ड का लाभ उठाने के लिए उत्तराखंड के मजदूर कैसे आवेदन करेंगे | Uttarakhand Shramik Card Yojana 2024 : Benefits

  • श्रमिक कार्ड का लाभ पाने के लिए उत्तराखंड के मजदूरों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से फॉर्म मिल जाएगा।
  • यदि मजदूर ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें निम्नलिखित वेबसाइट पर जाना पड़ेगा https://www.uklmis.in
  • इस वेबसाइट पर जाते ही मजदूरों को मजदूर कार्ड के लिए आवेदन करने का लिंक प्राप्त हो जाएगा।
  • आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करते ही फॉर्म खुल जाएगा और फॉर्म भरकर मजदूर ऑनलाइन ही सबमिट कर पाएंगे अपने सभी दस्तावेजों के साथ।
  • यदि मजदूर ऑफलाइन माध्यम का सहारा लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन से ही फॉर्म को डाउनलोड कर,प्रिंट निकलवा कर, उसे अच्छे से भर कर मजदूर विभाग में जाकर जमा करना होगा।
Uttarakhand Sarkari Yojanaग्रेजुएशन कोर्ससरकारी योजनाएं
Spread the love

Leave a Comment