जाने Pivot Table क्या होता है, और आप इसका यूज़ कैसे कर सकते हैं, किसी डाटा को summaries करने के लिए | Pivot table in excel, Easy way to create pivot table in Hindi

What is Pivot Table in Hindi | पाइवोट टेबल क्या होती है | पिवोट टेबल Advance Excel

Excel में Pivot Table एक बहुत ही Powerful Function है, जिसके द्वारा हम Excel Sheet के बड़े से बड़े Data को बहुत ही आसानी से Summarize और Analyses कर सकते है। Pivot Table फंक्शन के द्वारा हम Large डेटा को छोटी Reports के रूप में आसानी से Represent कर सकते है, जिससे डाटा को समझना / पढ़ना और उसे Analyses करना हमारे लिए काफी आसान हो जाता है।

इसके अलावा Pivot Table में हम अपनी आवश्यकता के हिसाब से नई Fields को जब चाहे Add या Remove कर सकते है। यही नहीं Pivot Table में बिना Formula लिखे ही हम Basic फंक्शन जैसे Sum, Average, Count Max and Min, Percentage Value को Perform कर सकते है, क्योंकी यह सारे Function Pivot Table में Pre-define अथार्त पहले से ही Pivot Table में Inbuilt होते है।

आगे हम इस Post के माध्यम से Pivot Table के ऐसे बहुत से Features के बारे में details में बताने जा रहे हैं, तो कृपया इस Post को अंत तक जरूर पढ़े।

इस Post में आगे हम जानेंगे –

  • एक्सेल में पाइवोट टेबल कैसे बनाते हैं | How to Create Pivot Table in excel.
  • पिवोट टेबल की कोई फील्ड कैसे मूव करते हैं | Move fields in Pivot Table.
  • पिवोट टेबल में कोई फील्ड रिमूव कैसे करते हैं | Remove fields in Pivot Table.
  • पिवोट टेबल में कोई फील्ड अपडेट कैसे करते हैं | Update Field list in Pivot Table.
  • पिवोट टेबल में slicer का प्रयोग कैसे करते हैं | Use of Slicer in Pivot table.
  • अब स्टेप बाई स्टेप इन सभी टॉपिक को डिटेल में जानते हैं:-

How to Create Pivot Table 2024 in Excel | एक्सेल में पाइवोट टेबल कैसे बनाते है | Pivot Table Meaning in Hindi

Excel में Pivot Table बनाने के लिए सबसे पहले हम एक Data Create करेंगे। जैसा की नीचे Image में दिखाया गया है। आप अपने अनुसार कोई भी डाटा ले सकते है।

Pivot table in Excel 2
Pivot table in Excel 2
  • अब सारे Data को सेलेक्ट करके Insert Tab पर क्लिक करे
  • Insert Tab के टॉप लेफ्ट कोने में पिवोट टेबल का ऑप्शन होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • Click करते ही आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे – Pivot Table और Pivot Chart.
  • अब पिवोट टेबल का Option को Select करे।
  • Select करते ही Create Pivot Table इस नाम का एक Dialogue Box खुल जायेगा।

इसमें बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। सबसे ऊपर टेबल की रेंज होती है। यहाँ Table Range डिफाइन होता है जिसे पाइवोट टेबल में Convert करना है।

Pivot tables in Excel 2
Pivot tables in Excel Table Range

अब सबसे नीचे दिए हुए दो ऑप्शन “New Worksheet” और “Existing Worksheet” में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होता है।

New worksheet:

इस ऑप्शन को तब चुना जाता है जब हम नए वर्कशीट पर Pivot Table बनाना चाहते हो। और डाटा के लिए दूसरी शीट यूज़ करना चाहते हो।

Existing worksheet:

इस ऑप्शन को तब चुना जाता है जब Pivot Table हमे उसी Sheet पर बनानी है, जिस Sheet पर हमारा डाटा पड़ा हो या हम जिस Sheet पर कार्य कर रहे हो।

Percentage Value Pivot Table | % in Pivot Table

Pivot table in Excel 5
Pivot table in Excel 5
  • यहाँ पर हम आपको “Existing Worksheet” के जरिये “Example” बता रहे है तो यहाँ पर आप “Existing Worksheet” का चयन करे, इससे हमे सारी इनफार्मेशन एक ही शीट में मिल जाती है, जो हमारे लिए काफी हेल्पफुल होती ।
  • Click करने के पश्चात् नीचे दिया हुआ Location ऑप्शन Highlight हो जायेगा। यहाँ आपको Location सेलेक्ट करनी होती है, कि आप Existing Sheet में कहा पर Pivot Table बनाना चाहते हो।
  • Location डिफाइन करने के बाद OK बटन पर क्लिक करे।
  • OK बटन पर क्लिक करते ही खाली pivot table और उसकी field list बनकर तैयार हो जाएगी।

यहाँ Pivot Table फील्ड, लिस्ट में नीचे आपको चार बॉक्स दिखेंगे,

Pivot table in Excel 3
Pivot table in Excel
  • Report Filter
  • Column labels
  • Row Labels
  • Values

हम जैसे ही हम किसी फील्ड को इन बॉक्स में Add करते जायेंगे, Blank Pivot Table में डाटा दिखने लगेगा और Report तैयार होती जाएगी।

पाइवोट टेबल Field List में दिए हुए फील्ड (Record Id, Name, Region, Month, Sales) को नीचे दिए हुए चार बॉक्स में drag करते हुए ले जाये और ऐड करे।

Pivot table in Excel 4
Pivot table in Excel
  • Drag करने के बाद Pivot table कुछ इस तरह दिखेगी। नीचे इमेज में देखे।
  • यहाँ हमने चार फील्ड के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है : Record Id, Name, Region, Month, Sales
  • आप चाहे तो अपनी Requirement के अनुसार बाकी फील्ड को add करके रिपोर्ट तैयार कर सकते है।
  • हमे जैसी रिपोर्ट बनानी होती है उसी के अनुसार यहाँ फील्ड को चारो बॉक्स Report Filter, Column labels, Row Labels, Values में add करते है।
  • Move fields in Pivot Table | पाइवोट टेबल में फ़ील्ड्स को कैसे मूव करे

फील्ड को Move करने का पहला तरीका है Drag और Drop, हम चाहे तो Column labels में रखे गए फील्ड को Row Labels में या Row Labels में रखे गए फील्ड को “Column labels” में लेकर जा सकते हैं जिससे उनकी पोजीशन बदल जाएगी।

दूसरा तरीका है कि आप Right कोने मे दिए हुए Triangle बटन पर क्लिक करे और Move to Options पर Click करके आप जिस भी जगह में फील्ड को Move करना चाहते है, आसानी से कर सकते है. नीचे इमेज में देखे –

Pivot table in Excel 6
Pivot table in Excel

• जब हम फील्ड को मूव करते है तो Pivot Table भी अपडेट होती जाती है।

Remove Fields in Pivot Table | Pivot Table से किसी फील्ड को कैसे हटाए

  • अगर हम किसी फील्ड को, जिसकी जरुरत नहीं है, उसे हटाना या Delete करना चाहते है तो उस फील्ड पर दिए हुए Triangle Shape पर Click करे।
  • वहा आपको Remove Field Option दिखाई देगा उस ऑप्शन पर Click करे और वह फील्ड वहा से Remove हो जाएगी।
  • इस प्रकार हम किसी फील्ड को आसानी से डिलीट कर सकते है जिसकी जरुरत रिपोर्ट में नहीं है।

Change Pivot Table style | पाइवोट टेबल के स्टाइल को कैसे बदले

पाइवोट टेबल में स्टाइल और डिज़ाइन को बदल कर उसे ज्यादा attractive बना सकते है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:

Pivot table in Excel 7
Pivot table in Excel 7
  • सबसे पहले एक Pivot Table बनाये।
  • अब माउस के कर्सर को Pivot Table पर ले जाये। टेबल पर Cursor रखते ही Menu Bar में Design tab Display हो जायेगा।अब Pivot Table Style Group में जाये और Corner में दिए हुए Right Bottom पर Click करे।
  • Click करते ही बहुत सारे डिज़ाइन खुल जायेंगे।
  • अब इसमें डिज़ाइन में से अपने पसंद की डिज़ाइन को सेलेक्ट करके उस पर Double Click करे।
  • डबल क्लिक करते ही, वह डिज़ाइन जिसे आपने टेबल के लिए सेलेक्ट किया है ,उस Pivot Table पर अप्लाई हो जायेगा।

Update Field List in Pivot Table | फील्ड लिस्ट को अपडेट करना

यहाँ पर हम Pivot Table में फील्ड लिस्ट अपडेट करने के बारे में जानेगे।

माना कि हमारे पास एक Data है जिसका Pivot Table पहले से ही बनाया हुआ है। यहाँ डाटा के अंदर नाम और उनकी January और February month में Total Sales दिखाई गई है।

Pivot table data refresh 8
Pivot table data refresh 8
  • अब हमने अपने Main Data के अंदर New Column – SALES IN MAR को Add कर दिया है जो की March में नाम के Total Sales को दिखाता है।
  • अब इस नए Data को हमे Pivot Table में रिपोर्ट के रूप में दिखाना है। तो अब हम यह देखेंगे की इस new data को हम pivot table field list में कैसे ऐड करेंगे।
  • सबसे पहले Option tab पर जाये और Change Data Source पर click करे।
  • क्लिक करते ही dialogue box open होगा।
  • इसमें आपको Select a table or range का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब नीचे दिए गए box में table को select करे।
  • सेलेक्ट करके ओके करे।
  • ओके करते ही New column, जो हमने डाटा में ऐड किया था ,pivot table field list में ऐड हो जाएगी।
  • जैसे ही field list update होगी, इस नए data को हम drag करके Pivot Table में add कर सकते है।
  • इस तरह हम Pivot Table में New field को add करके उसे अपडेट कर सकते है।

Index Match Function

Use of Slicer in Pivot Table 2024 | पाइवोट टेबल में स्लाइसर का प्रयोग

Pivot Table में Slicer एक बहुत ही उपयोगी फंक्शन होता है। Slicer टेबल में एक एडवांस फ़िल्टर की तरह काम करता है। यह टेबल में फ़िल्टर को काफी आसान बना देता है।

Slicer का उपयोग करने से पहले हमे Pivot Table बनाये। आईये example के द्वारा समझते है।

Example के तौर पर हमने यहाँ एक Pivot Table लिया है। जब हम Cursor को Pivot Table पर रखते है तो मेनू बार में Option tool highlight हो जायेगा।

Pivot table data Slicer 9
Pivot table data Slicer 9
  • अब ऑप्शन टूल पर जाये।
  • Insert Slicer पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही Insert Slicer Box दिखने लगेगा ।
  • Insert Slicer के डाटा में दिए गए Column Header के नाम दिखने लगेंगे ।
  • अब आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक Column को चुने और उसके लेफ्ट में दिए हुए बॉक्स पर Click करके ओके करें।
    यहाँ हमने Month को लिया है।
  • Ok करते ही Month Slicer Screen पर दिखने लगेगा।
  • इस slicer में सभी Month के नाम दिखेंगे।
  • अब हम जिस भी Month पर Click करेंगे वह Pivot Table में फ़िल्टर होकर आ जायेगा।
  • इस प्रकार आप slicer का प्रयोग Pivot Table में कर सकते है।

हमे आशा है कि इस पोस्ट में दी गयी सारी जानकारी आपको समझ में आयी होगी। अगर इस पोस्ट से रिलेटेड कोई जानकारी लेना चाहते हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे, धन्यवाद

प्रधानमंत्री सरकारी योजनाएंसरकारी योजनाएंग्रेजुएशन कोर्स

 

Spread the love

1 thought on “जाने Pivot Table क्या होता है, और आप इसका यूज़ कैसे कर सकते हैं, किसी डाटा को summaries करने के लिए | Pivot table in excel, Easy way to create pivot table in Hindi”

  1. Sir, 4/7/2022.
    Very clearly and neatly you have explained the Topic Pivot Table.
    I am sure a student like me will understand the whole course.
    I hope to receive such type of courses in future too.
    Thank you very much for the efforts taken by you.
    I remain.
    Kanhaiyalal Newaskar.

    Reply

Leave a Comment