बीए (Bachelor of Arts) कोर्सेज की पूरी जानकारी | BA Course 2024 | Career Option After BA Course 2024

बारहवीं पास करने के बाद छात्र / छात्राओं को अक्सर यह सोचने में समय लगता है कि वह किस स्ट्रीम को चुनें। कई छात्र / छात्राओं को एवं उनके माता पिता को यही लगता है कि बाहरवीं के बाद आर्ट्स की जगह अन्य मेडिकल या नॉन मेडिकल कोर्सेज करने से उनका भविष्य संवर जायेगा, जिस कारण कई छात्र-छात्राएं अपनी रूचि के विपरीत आर्ट्स की जगह दूसरे कोर्सेज को चुन लेते हैं।

आर्ट्स न चुनने का दूसरा कारण यह भी है कि छात्र / छात्राओं को आर्ट्स के विभिन कोर्सेज का पता ही नहीं होता और न ही वह यह जानते हैं कि किस कोर्स को चुनकर वह अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की सारी जानकारी, फीस, कोर्स की समय सीमा एवं अन्य जानकारी प्रदान की जाएगी।

बैचलर ऑफ आर्ट्स | Bachelor of art | BA Graduation Course | Graduation Course | Professional Course

बीए या बैचलर ऑफ आर्ट्स 3 साल का एक अंडरग्रैजुएट डिग्री कोर्स होता है, जो +2 कंपलीट करने के बाद विद्यार्थी चुन सकते हैं। 3 साल का यह कोर्स 6 सेमेस्टर में कंप्लीट किया जा सकता है। बैचलर ऑफ आर्ट्स में एक या दो कंपलसरी सब्जेक्ट का चुनाव करने के पश्चात अन्य सब्जेक्ट चुने जाते हैं। कंपलसरी सब्जेक्ट का चुनाव विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार कर सकते हैं, जिन सब्जेक्ट में विद्यार्थियों  की दिलचस्पी होती है; उन्हीं सब्जेक्ट का चयन करके बैचलर ऑफ आर्ट्स अर्थात बी ए कोर्स 3 सालों में पूरा कर सकते हैं जोकि 6 सेमेस्टर में विभाजित होता है।

भारत में शीर्ष 10 शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम | Top 10 Teaching Course 2024

बैचलर ऑफ आर्ट्स फुल टाइम और पार्ट टाइम | Bachelor of art Part time | Bachelor of art Full time

विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स को फुल टाइम या फिर पार्ट टाइम में पूरा कर सकते हैं। जो विद्यार्थी 3 सालों का फुल टाइम कोर्स पूरा नहीं कर सकते अर्थात यह कोर्स पूरा करने के लिए कॉलेज में हाजिर नहीं रह सकते, वह विद्यार्थी पार्ट टाइम में भी इस कोर्स को पूरा कर सकते हैं, जिसमें  कॉलेज या यूनिवर्सिटी में रोज हाजिर होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स  की फीस | Bachelor of art Course Fee | BA Fee

कॉलेज तथा यूनिवर्सिटी मेंइस कोर्स की प्रति सेमेस्टर फीस लगभग 8000 से 20,000 के आसपास होती है, परंतु अलग-अलग संस्थानों के द्वारा अलग-अलग मापदंडों पर फीस को निर्धारित किया गया होता है, इसमें भी इतना तय है कि निजी या प्राइवेट कॉलेजों में प्रति सेमेस्टर फीस 8000 से 20,000 के लगभग फीस ली जाती है। सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेजों में इस कोर्स की फीस निजी कॉलेजों से कम होती है, जो कि लगभग 5000 से 10000 के करीब होती है।

बैचलर ऑफ आर्ट्स में एडमिशन की प्रक्रिया | Bachelor of art Course Admission Process | BA Admission Process

  • बैचलर ऑफ आर्ट्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा में पास होना अनिवार्य है।
  • निर्धारित नियमों अनुसार विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा में कम से कम 40% से 45% मार्क्स होना अनिवार्य है, तभीवह इस स्ट्रीम में दाखिला ले पाते हैं।
  • अधिकतर कॉलेजों में एडमिशनविद्यार्थियों के मार्क्स के मेरिट के आधार पर किया जाता है।
  • परंतु कुछ कॉलेज ऐसे भी हैंजो एडमिशन देने के लिए एक एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं, जो भी विद्यार्थी उस एंट्रेंस एग्जाम के हिसाब से अंक प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें बैचलर ऑफ आर्ट्स (ग्रेजुएशन कोर्स) में एडमिशन दे दिया जाता है।

डी एड कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी | डी एड कोर्स 2024

बैचलर ऑफ आर्ट्स  में दाखिला लेते वक्त ध्यान रखने वाली बातें | BA Admission Guidelines

  • बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को सब्जेक्ट की कैटेगरी का चयन करनाआवश्यक होता है, उन्हें वही सब्जेक्ट  का चयन करना चाहिए, जिनमें उनकी दिलचस्पी हो।
  • कंपलसरी सब्जेक्ट का चयन करना जरूरी होता हैक्योंकि उन्हीं सब्जेक्ट के आधार पर बी.ए. कोर्स की सारी शिक्षण शैली निर्भर करती है। बी.ए. कोर्स की सारी शिक्षा विद्यार्थियों द्वारा चयन किए गए कंपलसरी सब्जेक्ट पर आधारित होती है, जिसमें उन्हें गहराई में चुने गए सब्जेक्ट की सारी जानकारी दी जाती है अथवा उन्हें अध्ययन करवाया जाता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने इंटरेस्ट के आधार पर ही कंपलसरी सब्जेक्ट का चयन करके बी.ए. कोर्स को जारी रखना चाहिए।

बैचलर ऑफ आर्ट्स से संबंधित कोर्स | List of BA Course | List of BA Graduation Course

  • Bachelor of Arts In Ancient History
  • Bachelor of Arts In Fine Arts
  • Bachelor of Arts In History Hons
  • Bachelor of Arts In Political Science Hons.
  • Bachelor of Arts In History
  • Bachelor of Arts In Geography
  • Bachelor of Arts In Computer Science
  • Bachelor of Arts In Education
  • Bachelor of Arts In Sociology
  • Bachelor of Arts In English Hons.
  • Bachelor of Arts In Arabic Hons.
  • Bachelor of Arts In Economics Hons.
  • Bachelor of Arts In French Hons.
  • Bachelor of Arts In Hindi Hons.
  • Bachelor of Arts In Home Science Hons.
  • Bachelor of Arts In Philosophy Hons.

इन सभी कैटेगरी में से किसी भी एक कैटेगरी का चयन करके विद्यार्थी बैचलर ऑफ आर्ट्स में अपनी शिक्षा को पूरा कर  सकते हैं।  इन सभी  कोर्सेज की संक्षिप्त जानकारी निम्नलिखित प्रकार है:-

Bachelor Of Arts In Ancient History:- Bachelor Of Arts In Ancient History या B.A प्राचीन इतिहास  बैचलर ऑफ आर्ट्स की एक कैटेगरी है। इस कोर्स में विद्यार्थी इतिहास की जानकारी का अध्ययन करते हैं मुख्य रूप से वह मानव इतिहास की शुरुआत से लेकर मध्य युग प्राचीन इतिहास की सारी जानकारी को कवर करते हैं। यह कोर्स  बैचलर ऑफ आर्ट की कैटेगरी है इसलिए इस कोर्स की अवधि तीन साल  है अर्थात यह कोर्स 3 साल में पूरा किया जाता है।

Bachelor Of Arts In Fine Arts:- बीएफए या बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है, जिसमें विजुअल या परफॉर्मिंग आर्ट्स से संबंधित अध्ययन करवाया जाता है। इस कोर्स में पेंटिंग, मूर्तिकला, फोटोग्राफी, साहित्य, एनिमेशन जैसे विषय होते हैं और इसके अलावा नृत्य, रंगमंच और संगीत से संबंधित अध्ययन भी करवाया जाता है।

Bachelor Of Arts In History Hons:- Bachelor Of Arts In History Hons. एक 3-वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम प्रोग्राम,है, जो 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात बी.ए. की कैटेगरी में सम्मिलित है। इस कोर्स में इतिहास के अनुशासन, योग्य छात्रों के बुनियादी और उन्नत पाठ तथा प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं चाहे वह भारत में घटित हुई हो या फिर दुनिया भर में; उन घटनाओं का व्यापक अध्ययन करवाया जाता है।

Bachelor Of Arts In Political Science Hons.:- Bachelor Of Arts In Political Science Hons.राजनीति विज्ञान या राजनीति विज्ञान में कला ऑनर्स स्नातक एक स्नातक राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम है, जिसमें राजनीति विज्ञान जैसे कि राज्य, सरकार और राजनीति से संबंधित कराया जाता है। बी.ए. राजनीति विज्ञान केवल राजनीति विज्ञान के गहन अध्ययन के साथ 3 साल की डिग्री को जोड़ती है और इस पाठ्यक्रम को छह सेमेस्टर में विभाजित किया गया है। यह डिग्री बजट विश्लेषण, सार्वजनिक संबंध और राजनीतिक अनुसंधान में नौकरियों के लिए स्नातक से लैस है और इसमें इन्ही सारे विषयों का गहन अध्यन्न विद्यार्थिओं को पाठ्यक्रम के रूप में कराया जाता है।

Bachelor Of Arts In History:- इतिहास में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) डिग्री प्रोग्राम व्यक्तिगत संवर्धन प्रदान करते हुए, कैरियर परिवर्तन, उन्नति या स्नातक शिक्षा के लिए वयस्कों को तैयार करता है, जिसमें छात्रों को अनुशासन और अतीत की महान घटनाओं और महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की व्याख्याओं का मूल्यांकन करने के लिए अध्यन्न कराया जाता है। इतिहास में ज्ञान की अधिक गहराई को विकसित करने के लिए विद्यार्थी इसमें भी बेचलर ऑफ़ आर्ट्स कर सकते हैं।

Bachelor Of Arts In Geography:- भूगोल में कला स्नातक (B.A) भूगोल के सामाजिक और व्यवहार संबंधी पहलुओं पर जोर देता है; बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) का एक प्रमुख व्यापक उदार-कला आधारित कार्यक्रम है, जिसमें कोर और ऐच्छिक भूगोल पाठ्यक्रमों के संयोजन के साथ साथ विदेशी लैंग्वेज अध्ययन और अन्य पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है।

Bachelor Of Arts In Computer Science:- बीए कंप्यूटर साइंस एक 3 साल का स्नातक कार्यक्रम है, जो विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को पढ़ाने के बजाय कंप्यूटिंग के गणितीय और सैद्धांतिक आधार पर केंद्रित है और इन्ही विषयों में गहराई से अध्यन्न कराया जाता है। यह डिग्री सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर नेटवर्किंग, वेब डिज़ाइन, डेटाबेस और प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में अध्ययन का एक कार्यक्रम पूरा करने के लिए छात्रों को प्रदान की जाती है। विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की इस काटेगोरी का भी चयन कर सकते हैं और इसमें अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

Bachelor Of Arts In Education Hons.:- बी.. एजुकेशन तीन साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। बैचलर ऑफ आर्ट्स एजुकेशन कोर्स छात्रों को प्रारंभिक या माध्यमिक कला शिक्षा में प्रवेश स्तर के पदों पर रोजगार की तलाश करने के लिए तैयार करता है। छात्र विभिन्न पृष्ठभूमि और क्षमता स्तरों से बच्चों और किशोरों की जरूरतों के लिए पाठ्यक्रम को अनुकूलित करने पर विचार करना, शोध करना और सीखाना जैसे कौशल का अध्यन्न करते हैं।

Bachelor Of Arts In Sociology:- समाजशास्त्र में कला स्नातक सामाजिक जीवन, सामाजिक परिवर्तन और मानव व्यवहार के कारणों और परिणामों को संलग्न किया गया है। सामाजिक संबंधों के बारे में अनुसंधान, सिद्धांत और ज्ञान लागू करना, समूहों, संगठनों और समाजों की संरचना को समझना यह सब इस पाठ्यक्रम का हिस्सा है।

Bachelor Of Arts In English Hons.:- बीए इंग्लिश ऑनर्स 3 साल का स्नातक पाठ्यक्रम है, जो मानविकी और कला के क्षेत्र में आता है। बीए अंग्रेजी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम छात्रों को नाटक, कविता, उपन्यास और नाटकों के माध्यम से अंग्रेजी भाषा और साहित्य के आधुनिक समाज में विकास के बारे में सिखाता है; विद्यार्थी इसमें भी आर्ट्स की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

Bachelor Of Arts In Arabic Hons.:- अरबी में बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स एक अंडरग्रेजुएट अरबी भाषा पाठ्यक्रम है, जिसमें अरबी साहित्य के बारे में क्षेत्र जैसे कि समाज, कविता, गद्य, नाटक, उपन्यास, व्याकरण आदि का गहन अध्यन्न कराया जाता है। यह कोर्स अरबी भाषा पर केंद्रित है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करनेकी अवधि भी तीन साल है।

Bachelor Of Arts In Economics Hons.:- बी.ए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र ऐसे विशेषज्ञता और कौशल के साथ छात्रों को एक समाज, एक राष्ट्र या एक कंपनी / संगठन बनाने और विकसित करने में मदद करता है। एक संगठन के समग्र विकास के लिए विभिन्न निकायों के आर्थिक रूप से मजबूत पकड़ वाले पेशेवरों की आवश्यकता महत्वपूर्ण है, इसी का अध्यन्न बी.ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में कराया जाता है।

Bachelor Of Arts In French Hons.:- Bachelor Of Arts In French Hons.तीन साल का डिग्री कोर्स है, और यह कुछ संस्थानों द्वारा अंशकालिक आधार पर प्रदान किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम को छह सेमेस्टर में विभाजित किया गया है। बीए ऑनर्स फ्रेंच या बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स एक अंडरग्रेजुएट फ्रेंच भाषा का कोर्स है। इसमें फ्रेंच भाषा का अध्यन्न कराया जाता है।

Bachelor Of Arts In Hindi Hons.:- बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स हिंदी हिंदी भाषा पर जोर देने के लिए तीन वर्षीय लम्बा स्नातक पाठ्यक्रम है। इस कार्यक्रम में हिंदी साहित्य की पूरी जानकारी, इतिहास के माध्यम से भाषा के विकास का विश्लेषण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारीयों का अध्यन्न कराया जाता है।

Bachelor Of Arts In Home Science Hons.:- होम साइंस में बीए होम साइंस या बैचलर ऑफ आर्ट्स एक 3 साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है; पाठ्यक्रम जो भारत में विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों द्वारा पेश किया जाता है। पाठ्यक्रम की अवधि कुछ कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में भिन्न हो सकती है। इस पाठ्यक्रम में बी.ए. होम साइंस छात्रों को प्रत्येक आय समूहों और अन्य विषयों जैसे खाद्य विज्ञान, खाद्य और पोषण की नींव, कपड़े और परिधान विज्ञान का परिचय, बाल विकास, आदि के लिए घरेलू वित्तीय योजनाएं बनाने के लिए आवश्यक कौशल सिखाया जाता है।

Bachelor Of Arts In Philosophy Hons.:- Bachelor Of Arts In Philosophy Hons. दर्शन मौलिक और सामान्य समस्याओं का अध्ययन है; जो मूल्यों, अस्तित्व, कारण, ज्ञान, भाषा और मन की तरह जीने के लिए जुड़े हुए हैं। इस पाठ्यक्रम में वास्तविकता और अनुभव के बीच के संबंध का अध्ययन कराया जाता है। यह पाठ्यक्रम हर समय सामान्य इंद्रियों को शामिल करने और साथ ही जागरूक होने में मदद करता है। यह भी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स है।

यह सारे आर्ट्स के केटेगरी कोर्स हैं अर्थात यह कम्पल्सरी कोर्स हैं, विद्यार्थीगण इनमें से किसी भी एक केटेगरी का चयन करके बैचलर ऑफ़ आर्ट्स का कोर्स पूरा कर सकते हैं। 

बी.. कोर्स पूरा करने के बाद जॉब और करियर की संभावनाएं | Career After BA Course 2024

बैचलर ऑफ आर्ट्स पूरा करने के बाद प्राइवेट कंपनी में जॉब  के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं की प्राइवेट सेक्टर में बी.ए. ग्रैजुएट की बहुत डिमांड होती है।

बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स पूरा करने के बाद जॉब में सैलरी पैकेज | Salary Package After BA Course

  • बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स पूरा करने के बादजो उम्मीदवार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी प्राप्त कर लेते हैं, उन उम्मीदवारों को प्रेशर लेवल पर एक लाख से लेकर डेढ़ लाख तक का सैलरी पैकेज प्राप्त होता है।
  • जोउम्मीदवार एक्सपीरियंस लेवल पर नौकरी प्राप्त करते हैं, उन उम्मीदवारों को डेढ़ लाख से लेकर ढाई लाख तक का वार्षिक सैलरी पैकेज दिया जाता है।

डीटीएल कोर्स 2024 | DTL Course in Hindi

बी ए कोर्स पूरा करने के बाद हायर एजुकेशन | Course After BA | Professional Course after BA

  • बी.ए. कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी चाहे तो हायर एजुकेशन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें बैचलर ऑफ आर्ट्स कोर्स पूरा करने के बाद बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध करवाए जाते हैं।
  • किसी भी एक सब्जेक्ट पर विद्यार्थीमास्टरस ऑफ आर्टस (MA) कर सकते हैं, जो कि एक प्रोफेशनल डिग्री है।
  • इसके अलावा MBA, CA, CS, ICWAजैसे कई और विकल्प भी मौजूद हैं, जो बी.ए. कोर्स पूरा करने के बाद किए जा सकते हैं।

बैचलर ऑफ़ आर्ट्स किसी एक केटेगरी में पूरा करने के पश्चात विद्यार्थी हायर एजुकेशन भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं और प्राइवेट या सरकारी सेक्टर में नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment