नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम भारत देश में होने वाली एक ऐसी प्रवेश परीक्षा के विषय में जानकारी देने वाले हैं। जो बहुत ही कठिन परीक्षा होती है। इस प्रवेश परीक्षा का नाम है CLAT, CLAT का पूरा नाम अंग्रेजी में Common Law Admission Test है। हिंदी में CLAT को सामान्य विधि प्रवेश परीक्षा कहते हैं।
आज हम अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को CLAT प्रवेश परीक्षा के विषय में विस्तार से बताने वाले हैं। इसलिए हमारे ब्लॉग को अंत तक पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।
CLAT प्रवेश परीक्षा क्या है? | CLAT Entrance Test 2022 | CLAT Entrance Test in Hindi 2022
- जिस तरह से आईएएस ऑफिसर बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा दी जाती है, डॉक्टर बनने के लिए नीट एग्जाम दिया जाता है, इंजीनियर बनने के लिए जेईई दिया जाता है, टीचर बनने के लिए नेट परीक्षा दिया जाता है। ठीक वैसे ही वकील बनने के लिए CLAT प्रवेश परीक्षा दी जाती है।
- CLAT प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली परीक्षा है। प्रतिवर्ष इस परीक्षा को Law University अर्थात एनएलयूएस द्वारा लिया जाता है।
- जिन विद्यार्थियों का लक्ष्य जीवन में वकील बनना है ऐसे विद्यार्थी ही CLAT परीक्षा की तैयारी करते हैं।
- CLAT परीक्षा को देने के बाद विद्यार्थी पूरे भारत देश के किसी भी सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज से वकालत की पढ़ाई कर सकते हैं।
- हालांकि यह परीक्षा बहुत ही कठिन होती है क्योंकि पूरे भारत देश के लाखों विद्यार्थी प्रतिवर्ष इस परीक्षा को देते हैं।
अगर आप भी US में पढ़ना चाहते हैं तो जान लें SAT एग्जाम के बारे में
CLAT परीक्षा और Law विश्वविद्यालय का कोर्स | CLAT Entrance Test 2022 : Low Course
- Law विश्वविद्यालय के द्वारा BA LLB Honours,
- B.SC LLB Honours,
- BBA LLB Honours,
- BASW LLB ,
- B.COM LLB Honours
- LLM
CLAT प्रवेश परीक्षा देने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? | CLAT Entrance Test 2022 : Eligibility
- CLAT प्रवेश परीक्षा को सभी विद्यार्थी दे सकते हैं जिन्होंने 12वीं पास किया है या 12 वीं परीक्षा में बैठने वाले है।
- परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी के पास 50% अंक 12 वीं में होने चाहिए।
- एससी एवं एसटी छात्रों के पास 40% अंक होने पर ही वे परीक्षा दे पाएंगे।
- जो विद्यार्थी ग्रेजुएशन कर रहे हैं एवं ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं। ऐसे विद्यार्थी भी क्लैट प्रवेश परीक्षा को दे सकते हैं।
नोट- यदि क्लैट परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी पास हो जाते हैं, तो उनके पास लॉ विश्वविद्यालय में दाखिल होने से पहले ग्रेजुएशन एवन 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना चाहिए। अन्यथा CLAT प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद भी किसी कॉलेज में दाखिला नहीं हो पाएगा।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) | GATE Exam 2022
CLAT प्रवेश परीक्षा देने के लिए क्या आयु होनी चाहिए? | CLAT Entrance Test 2022 : Age Limit
CLAT परीक्षा देने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। किसी छात्र की उम्र चाहे कितनी भी हो, यदि वह वकील बनना चाहते हैं तो उनके सपने के मध्य आयु नाम का बांधा कभी उतपन्न नहीं होगा।
CLAT परीक्षा के लिए फीस | CLAT Entrance Test fee 2022
Category | CLAT Application Fee (in Rs) |
General/OBC/PwD/NRI/PIO/OCI | 4,000 |
SC/ST/BPL | 3,500 |
CLAT परीक्षा की तिथि | CLAT Entrance Test Date 2022
परीक्षा के लिए पंजीकरण 1 जनवरी 2022 को खुलेगा और 15 जून 2022 को बंद होगा। परीक्षा जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में अमूमन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल वेबसाइट जरूर देखें। जिसकी आधिकारिक वेबसाइट है
CLAT प्रवेश परीक्षा और विश्वविद्यालय | CLAT Entrance Test 2022 : College List for CLAT Exam
आइए जानते हैं कि संपूर्ण भारत में किन-किन विश्वविद्यालय को CLAT प्रवेश परीक्षा के लिए चुना गया है। चुने गए विश्वविद्यालयों के नाम कुछ इस प्रकार है-
- बंगलुरु का नेशनल लॉ स्कुल ऑफ़ इंडिया युनिवर्सिटी
- कोलकाता का पश्चिम बंगाल नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ जयुरिडीकल साइंसेस
- नालसर का युनिवर्सिटी ऑफ लॉ – हैदराबाद
- भोपाल का राष्ट्रीय कानून संस्थान विश्वविद्यालय
- हिदाय्तुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी – रायपुर
- गांधीनगर गुजरात का नेशनल लॉ युनिवर्सिटी
- डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय – लखनऊ
- राजीव गांधी नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ लॉ – पटियाला
- चाणक्य नेशनल लॉ युनिवर्सिटी – पटना
- नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज – कोची
- राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय कटक- नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉग रांची
- राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और न्यायिक अकादमी – गुवाहाटी
- दामोदरम संजीववादी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालत्र – विशाखापत्तनम
- तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल – त्रिचुरापल्ली
जीआरई परीक्षा 2022 | GRE Exam 2022
CLAT प्रवेश परीक्षा 2022 कैसा होता हैं? | CLAT Entrance Exam 2022
- CLAT प्रवेश परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- 200 अंकों के प्रश्न को पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे का समय मिलता है।
- CLAT प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से लिया जाता है।
- प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र कुल 5 भागों में बटा हुआ होता है।
- पहले भाग में लीगल एप्टीट्यूड, दूसरे भाग में जनरल अवेयरनेस, तीसरे भाग में लॉजिकल रीजनिंग, चौथे भाग में अंग्रेजी और पांचवें भाग में वर्बल एबिलिटी को शामिल किया जाता है।
- पहले और दूसरे भाग से 50-50 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- तीसरे और चौथे भाग से 40-40 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- 5 वे भाग से 20 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- सबसे महत्वपूर्ण बात जो CLAT परीक्षा से जुड़ी है- इस परीक्षा में गलत प्रश्नों के उत्तर देने पर सही प्रश्न से अंक काटे जाते हैं अर्थात नेगेटिव मार्किंग होती है।
- हर गलत जवाब के लिए कुल अंक से 1/4 अंक काटा जाता है।
CLAT प्रवेश परीक्षा का पासिंग मार्क्स कितना है? | CLAT Entrance Exam Qualifying Marks 2022
CLAT प्रवेश परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स 33% रखा गया है। 100 में 33 नंबर लाने पर ही विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा पास कर जाते हैं।
CLAT प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करें? | CLAT Entrance Test 2022 : Exam Preparation
- CLAT प्रवेश परीक्षा को देने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। विद्यार्थी को कम से कम 10 से 12 घंटा पढ़ाई करना चाहिए।
- विद्यार्थियों का जो भाग कमजोर है उस भाग पर विद्यार्थियों को ज्यादा जोर देना चाहिए।
- मान लीजिए कि यदि आपका अंग्रेजी विषय पर पकड़ कम है,तो आपको अंग्रेजी विषय पर खुद से ही मेहनत करनी होगी।
ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा 2022 | GMAT Exam 2022
क्या एलएलबी के लिए क्लैट (CLAT) जरूरी है ? | CLAT is Required for LLB 2022
जवाब हाँ है। एलएलबी कोर्स/डिग्री के लिए लॉ कॉलेजों में प्रवेश के लिए क्लैट बहुत ज़रूरी है।
CLAT प्रवेश परिक्षा क्या NEET परिक्षा से कठिन है? | Difficult Test CLAT Vs NEET 2022
- क्लैट की तुलना में नीट अधिक कठिन होगी। सबसे पहले नीट यूजी एकमात्र परीक्षा है जिसके द्वारा आप एमबीबीएस/बीडीएस कर सकते हैं।
दोस्तों आज हमने जाना CLAT प्रवेश परीक्षा के विषय में। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। प्रतिवर्ष क्लैट की परीक्षा को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी द्वारा लिया जाता है।करियर विकल्प के रूप में कानून सरकारी क्षेत्र में, सिविल सेवा, या कानूनी विभाग जैसे विभिन्न पुरस्कृत विकल्प वास्तव में आकर्षक हैं।
जिन लोगों का सपना है वकील बनना उनके सपने को साकार करने के लिए उन्हें परीक्षा देनी होगी।
सीए और एमबीबीएस दोनों ही लगभग समान रूप से कठिन हैं – इन दोनों डिग्रियों को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी और बड़े पैमाने पर अध्ययन करना होगा।
Graduation Course | Sarkari Yojana | India Top Exam | Excel Tutorial |