डिजिटल लॉकर 2024 | Digi Locker 2024 | Digital Locker 2024, Requirements, Benefits, Digital Locker App Download

नमस्कार दोस्तों कैसे हो आप सब आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों क्या आप डिजिटल लॉकर के बारे में जानते हैं? यदि आपका जवाब ना है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि हमारे ब्लॉग के माध्यम से हम डिजिटल लॉकर के बारे में ही चर्चा करने वाले हैं। इसलिए हमारे ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

डिजिटल लॉकर योजना क्या है | Digi Locker 2024

  • डिजिटल लॉकर क्या है इसके विषय में चर्चा करने से पहले हम आपको बताना चाहते कि लॉकर उसे कहते है जहां हम अपने ज़रूरी दस्तावेजों को रखते है। जैसे घर के अलमारी में मौजूद लॉकर जहां हम अपने गहने को, पैसे को रखते हैं। बैंक में भी एक लॉकर होता है जहां व्यक्ति दस्तावेज,गहने इत्यादि रखते हैं।
  • लेकिन हम डिजिटल लॉकर के बारे में बात कर रहे हैं। डिजिटल लॉकर अर्थात वह लॉकर जो डिजिटल रूप से ऑनलाइन माध्यम से काम करेगा।
  • वर्तमान समय में संपूर्ण भारत देश में जरूरी कागजात व दस्तावेजों को संभाल कर रखने के लिए डिजिटल लॉकर की शुरुआत की गई है।
  • भारत देश में रहने वाले सभी नागरिक इस डिजिटल लॉकर का प्रयोग कर सकते हैं।
  • डिजिटल लॉकर के द्वारा दस्तावेजों को संभाल कर रखा जाता है। जैसे- पैन कार्ड,आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि महत्वपूर्ण दस्तावेज। जिन की आवश्यकता विशेष विशेष स्थानों पर होती है।

गोबर धन योजना 2024

 

डिजिटल लॉकर की शुरुआत किस उद्देश्य से की गई हैं? | Digi Locker 2024 : Objectives

  • सरकारी दस्तावेज जैसे- वोटर कार्ड, पैन कार्ड आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि। जरूरी दस्तावेजों की जरूरत समय-समय पर हमें पड़ती ही रहती है। बार-बार दस्तावेजों को ले जाने से दस्तावेज खो जाने का डर रहता है।
  • इसलिए केंद्र सरकार ने डिजिटल लॉकर की शुरुआत की है ताकि लोग दस्तावेजों को डिजिटल लॉकर में अपलोड करके रख सके। ताकि जब जरूरत पड़े तो वह उस लॉकर का प्रयोग कर दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।
  • डिजिटल लॉकर में दस्तावेज रखने से व्यक्ति को दस्तावेजों को अपने साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • डिजिटल लॉकर के कारण दस्तावेज के खोने का भी डर नहीं रहता है। यदि व्यक्ति कभी किसी दस्तावेज को ले जाना भूल जाते हैं तो डिजिटल लॉकर में उपलब्ध दस्तावेज को दिखाकर भी काम चलाया जा सकता है।
  • केंद्र सरकार की ओर से भारत देश के नागरिक को डिजिटल लॉकर का प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर। उनके जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखना ही केंद्र सरकार का लक्ष्य है।

गंगा वृक्षारोपण अभियान 2024

 

डिजिटल लॉकर के कितने प्रकार हैं? | Digi Locker 2024 : Types

डिजिटल लॉकर के प्रकार कुछ इस प्रकार हैं-

  • एक्सेस गेटवे- एक्सेस गेटवे ऑनलाइन सुरक्षा तंत्र है। ऑनलाइन डिजिटल लॉकर में जो भी दस्तावेज नागरिकों द्वारा डाले जाएंगे उनकी पूर्ण रूप से सुरक्षा एक्सेस गेटवे के द्वारा ही किया जाता है। एक्सेस गेटवे के द्वारा उपयोगकर्ता से प्राप्त डाटा को एक प्रारूप में बदल दिया जाता है। जब लोग डिजिटल लॉकर से किसी दस्तावेज को देखना चाहते हैं तो एक्सेस गेटवे ही वह माध्यम होता है जो दस्तावेजों को प्रस्तुत करता है।
  • रिपोजिटरी- आमतौर पर जहां बड़ी मात्रा में चीजों को संग्रहीत करके रखा जाता है इसे ही रिपोजिटरी कहा जाता है। जैसे- एक बड़े से घर में हत्यार छुपा कर रखना। ठीक वैसे ही रिपोजिटरी में दस्तावेजों को संग्रहित कर के रखा जाता है। डिजिटल लॉकर में रिपोजिटरी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 2024

 

डिजिटल लॉकर का मुख्य लाभ क्या है | Digi Locker 2024 : Benefits

  • डिजिटल लॉकर का पहला लाभ तो यह है कि अब डॉक्यूमेंट का हार्ड कॉपी एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि डिजिटल लॉकर के माध्यम से अब दस्तावेजों को ऑनलाइन भी दिखाया जा सकता है।
  • डिजिटल लॉकर से दस्तावेज घर पर सुरक्षित रहेंगे और खोने का भी डर नहीं रहेगा।
  • जब किसी स्थान पर डॉक्यूमेंट दिखाने की आवश्यकता पड़ेगी तो डिजिटल लॉकर के माध्यम से झट से डॉक्यूमेंट को दिखाया जा सकता है।
  • डिजिटल लॉकर में दस्तावेज ना ही कभी खोऐंगे और ना ही कभी नष्ट हो पाएंगे।
  • डिजिटल लॉकर में दस्तावेजों को स्टोर करके रखने से कोई दूसरा व्यक्ति उन दस्तावेजों के साथ छेड़खानी नहीं कर पाएगा।
  • डिजिटल लॉकर पूर्ण रूप से सुरक्षित डिजिटल लॉकर है।
  • जो व्यक्ति डिजिटल लॉकर को खोलेंगे केवल वे व्यक्ति ही अपने दस्तावेज को देख पाऐंगे।

7th Pay कमीशन की सम्पूर्ण जानकारी 2024

 

डिजिटल लॉकर के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? | Digi Locker 2024 : Requirements

  • आवेदक भारत देश का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसलिए स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र।
  • पहचान प्रमाण पत्र के रुप में आवेदक के पास आधार कार्ड,वोटर कार्ड पैन कार्ड इत्यादि होना चाहिए।
  • आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • यदि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो वह व्यक्ति डिजिटल लॉकर में अकाउंट नहीं बनवा पाएंगे।

डिजिटल लॉकर का अकाउंट कैसे बनाएं? | Digi Locker Accounts 2024

  • केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल लॉकर का वेबसाइट बनाया गया है। जहां जाकर भारत देश के नागरिक डिजिटल लॉकर बनवा सकते हैं।
  • केंद्र सरकार के डिजिटल लॉकर का ऑफिशल वेबसाइट है-
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके समक्ष एक होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको साइन अप करना है।
  • आपसे आपका आधार कार्ड का नंबर मांगा जाएगा। जिसे आपको भरना है फिर आप के फोन पर एक ओटीपी जाएगा जिसके द्वारा वेरिफिकेशन होना है।
  • जैसे ही वेरिफिकेशन करवा लेंगे वैसे ही आधार कार्ड की जानकारी आपके समक्ष आ जाएगी। आधार कार्ड की जानकारी जैसे ही आएगी वैसे ही डिजिटल लॉकर में आपका अकाउंट बन जाएगा।
  • अकाउंट बन जाने के बाद अब आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • डिजिटल लॉकर में साइन इन करने के बाद आपका डॉक्यूमेंट अपलोड करने का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर क्लिक कर आपको अपने दस्तावेजों को अपलोड करना है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2024

 

डिजिटल लॉकर अकाउंट क्या मोबाइल पर खोला जा सकता है? | Digi Locker 2024 : Mobile App

  • जी हां दोस्तों डिजिटल लॉकर अकाउंट अब मोबाइल पर भी खोला जा सकता है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से डिजिटल लॉकर एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा।
  • गूगल प्ले स्टोर पर डिजिटल लॉकर एप्लीकेशन आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद आपको फोन पर इंस्टॉल कर लेना है और फिर साइन अप करना है।
  • साइन अप के बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा जो आधार कार्ड से लिंक किया हुआ है।
  • अब आप के फोन पर एक ओटीपी आएगा जिस को आपको डालना है और वेरिफिकेशन करवा लेना है।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद डिजिटल लॉकर में आपका अकाउंट खुल जाएगा।
  • अकाउंट खुल जाने के बाद आप डिजिटल लॉकर एप्लीकेशन में लॉगिन कर डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

दोस्तों आज हमने जाना डिजिटल लॉकर के विषय में। डिजिटल लॉकर एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जहां पर आवेदक अपने सारे दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं। वह भी सुरक्षित तरीके से। आवेदक अपने दस्तावेजों का इस्तेमाल कहीं भी किसी भी वक्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment