मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 2024 | Mission Raksha Gyan Shakti 2024, Registration, Benefits, Eligibility

नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के विषय में। जिसकी घोषणा भारत देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा 27 नवंबर 2018 को की गई थी।

दोस्तों आज हम अपने ब्लॉग में मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के विषय में संपूर्ण जानकारी आपको प्रदान करने वाले हैं। इसलिए हमारे ब्लॉग को अंत तक पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 2024 क्या है | Mission Raksha Gyan Shakti 2024

  • आई पी कल्चर पैदा करने के लिए मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की शुरुआत भारतीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी में 2018 को की गई थी।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति का लक्ष्य है स्वदेशी रक्षा उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकार की संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के तहत नए उत्पादों के विकास के लिए भी इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की घोषणा करते वक्त निर्मला सीतारमण जी ने यह भी कहा कि हमारा भारत देश प्राचीन काल से ही ज्ञान का केंद्र रहा है। लेकिन हमारे भारत देश में बौद्धिक संपदा के प्रति लोगों में जागरूकता कम है जिसे हमें बढ़ाना है।
  • लोगों में जागरूकता को फैलाने के लिए एक माहौल की आवश्यकता है। उस माहोल को बनाने के लिए ही मिशन रक्षा ज्ञान नाम की योजना की शुरुआत की जा रही है।

7th Pay कमीशन की सम्पूर्ण जानकारी 2024

 

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति का मुख्य उद्देश्य क्या है | Mission Raksha Gyan Shakti 2024 : Objectives

  • परिवर्तन संसार का नियम है और समय-समय पर परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन का होना स्वाभाविक है।
  • भारत देश में बहुत सालों से पुरातन रक्षा उत्पादों का ही प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के द्वारा पुराने उत्पादों के स्थान पर नए तकनीकी वाले उत्पादों का प्रयोग किए जाने पर बल दिया जाएगा।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के द्वारा ना केवल नए नए अविष्कारों पर बल दिया जाएगा बल्कि रक्षा केंद्र को भी प्रेरित करने का मुख्य उद्देश्य है इस योजना का।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के माध्यम से वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग कर नए रक्षा उत्पादों का निर्माण किया जा सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति का श्री गणेश किया गया है।
  • वर्तमान समय में मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति का पूर्ण रूप से संचालन गुणवत्ता आश्वासन महाविद्यालय द्वारा ही किया जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2024

 

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति 2024 की विशेषताएं क्या है? | Mission Raksha Gyan Shakti 2024 : Features

  • WTO जिसे हिंदी में विश्व व्यापार संगठन के नाम से भी जाना जाता है। उनके अनुसार मनुष्य के पास दिमाग बहुत है जिसमें वह तरह तरह का निर्माण वैज्ञानिक पद्धति से कर सकते हैं। बस हमें उनके बुद्धि का प्रयोग कर रक्षा उद्योगों को नया आविष्कार प्रदान करना है।
  • मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के तहत एक निश्चित समय निर्धारित किया जाएगा।जिसके अनुसार सृजन के उपयोग तथा उसका अधिकार निर्माताओं को दिया जाएगा। जिससे वह तकनीकी उत्पाद को बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
  • रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा रक्षा में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए चल रही पहलों के तहत मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की स्थापना की गई है ।
  • इस मिशन का उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उद्योग में आईपीआर संस्कृति को बढ़ावा देना है ।
  • गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) को कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है ।
  • इस कार्यक्रम का अंतिम उद्देश्य भारतीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में आईपी संस्कृति पैदा करना है कई वैज्ञानिकों को भी तत्कालीन रक्षा द्वारा सुविधा थी।

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति कार्यान्वयन प्राधिकरण | Mission Raksha Gyan Shakti 2024 : Work

  • गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीक्यूए) को कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।
  • इस वर्ष अप्रैल में एक आईपी सुविधा प्रकोष्ठ की स्थापना की गई थी। जिसने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम किया है।

ड्राइविंग लाइसेंस

मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति की जरूरत क्यों है? | Mission Raksha Gyan Shakti 2024 : Requirement

  • आईपीआर एक पारिस्थितिकी तंत्र के एक प्रमुख घटक के रूप में उभरा है जो नवाचार और सरलता को उत्तेजित करता है ।
  • हमारे ज्ञान और रचनात्मकता अक्सर आईपी अधिकारों के संरक्षण के लिए आधुनिक कानूनी ढांचे पर जागरूकता की कमी के कारण अपनी पूरी क्षमता के लिए उपयोग नहीं किया गया है तो यह समय की जरूरत है आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) के बारे में पता है ।

दोस्तों आज हमने जाना मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के विषय में जिसे केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। इस योजना के तहत नई-नई तकनीकों के आविष्कार एवं उसके प्रयोग पर बल दिया जाएगा।

दोस्तों यदि आपको हमारा ब्लॉग पसंद आया है तो उसे अवश्य शेयर कीजिए।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

Leave a Comment