प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra Yojana 2024 | PM Mahila Shakti Kendra Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके सशक्तीकरण के लिए भारत सरकार ने बहुत सारी योजनाएं जारी है। कुछ योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गई है जो कि सारे राज्यों में ही इस समय चल रही हैं तो कुछ योजनाएं ऐसी हैं जो जो कि राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई है और राज्य की महिलाएं ही उन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्हीं योजनाओं में से एक योजना है ‘प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र’ जो कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना है और यह योजना भारत के सभी राज्यों में शुरू की गई है।

इस योजना के तहत जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर अंब्रेला योजनाएं शुरू की जाएंगी जो कि महिलाओं के लिए विशेष रूप से काम करेंगी। इस योजना के लागू हो जाने से महिलाओं को ऐसे अधिकार मिलेंगे, जो उनके स्वाभिमान को और ऊंचा उठाएंगे।

नवंबर, 2017 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला शक्ति केंद्र की शुरुआत की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत 640 जिलों में महिला शक्ति केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया। यह केंद्र महिला केंद्रित योजनाओं को महिलाओं तक सुविधा पूर्ण तरीकों से पहुंचाने के लिए गांव ब्लॉक और राज्य स्तर के बीच कड़ी का काम और जिला स्तर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनाओं को भी मजबूती प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 2024

 

इस योजना की सफलता के लिए कॉलेजों के छात्र सेवकों के माध्यम से समुदायिक सहभागिता को बढ़ाना है। इस योजना की शुरुआत देश के 115 अति पिछड़े जिलों के ब्लॉकों से की जाएगी। स्वयंसेवक छात्र एवं एनजीओ परिवर्तन एजेंट के रूप में आंगनवाड़ी की महिला सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली महिलाओं के हित की योजनाएं बच्चों के पोषण लिंग समानता महिलाओं के अधिकार आदि के बारे में जागरूकता लाने का काम करेंगे, जिससे महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया जा सकेगा और नवजात बच्चों को कुपोषण की समस्या से भी बचाया जा सकेगा तथा बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 का क्रियान्वयन | PM Mahila Shakti Kendra Yojana 2024

महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सहित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण मिशन नामक अंब्रेला योजना को  640 जिलों में चरणबद्ध तरीकों से सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में महिला शक्ति केंद्र सहयोग करेगी। इस योजना के तहत सभी उप योजनाओं की योजना समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर एक सामान्य कार्यबल गठित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य कार्यवाही के अभी सरल और लागत प्रभावित को सुनिश्चित करना है नीति आयोग द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार सभी उप योजनाओं के लिए  सूचको पर आधारित मॉनिटरिंग के लिए तंत्र की स्थापना की जाएगी। सभी उप योजनाओं का केंद्रीय राज्य जिला और ब्लॉक स्तर पर एक मॉनिटरिंग ढांचा है।

ब्लॉक स्तरीय समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे:

  • जिले या ब्लॉक में चलाए जा रहे कॉलेजों के 4 सदस्य ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्य होंगे।
  • जिले का एक सरकारी प्रतिनिधि ब्लॉक के एक प्रतिनिधि ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्य होंगे।
  • महिला स्वयं सहायता प्रतिनिधि के 2 सदस्य ब्लॉक स्तरीय समिति के सदस्य होंगे।

प्रधानमंत्री नमामि गंगे योजना 2024

 

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 के ब्लॉक स्तरीय कार्य | PM Mahila Shakti Kendra Yojana 2024 : Work

  • इस योजना को पूरा करने के लिए ग्राम स्तर पर महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए एकत्रित किया जाएगा और उन्हें योजना से जुड़े फायदे बताए जाएंगे, उनके साथ अन्य बातें हुई डिसकस की जाएंगी ताकि उन्हें पता रहे कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है।
  • ग्रामसभा पंचायती राज संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्य प्रणाली में महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि वह बढ़ चढ़कर इस योजना का हिस्सा बने और योजना को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
  • कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी योजना और जानकारी को ग्रामीण महिलाओं में प्रसारित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और महिलाओं को उसके विकास से संबंधित योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित और सहायता करना।
  • सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों में नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड आवासीय प्रमाणपत्र आदि बनवाने में महिलाओं की मदद करना।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रचार प्रसार में जिला स्तरीय महिला केंद्र की सहायता करना।
  • पंचायती वन स्टॉप सेंटर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस जैसे प्लेटफार्म के प्रयासों द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली को सरल बनाना।
  • महिला शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उसी क्षेत्र में कार्यरत सिविल सोसाइटी संगठन एनजीओ से जोखिम भरे
  • अफसरों पर सहायता के लिए समन्वय स्थापित करना।
  • राज्य में महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आजीविका के क्षेत्र में काम कर रहे सरकारी सिविल सोसायटी संगठन पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण महिलाओं की पहचान कराना।

प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2024

 

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 के लाभ | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra Yojana 2024 : Benefits

  • यह योजना महिलाओं के प्रति हिंसा में कमी लाएगी।
  • महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • ग्रामीण महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के हित की योजनाओं और उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहन एवं जागरूकता का विकास होगा।
  • इस योजना के तहत महिलाएं सशक्तिकरण का हिस्सा होंगी और आत्मनिर्भर हो पाएंगी।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 का विवरण | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra Yojana 2024 : Details

  • इस योजना में स्थानीय कॉलेजों के लगभग तीन लाख से अधिक समय से भी छात्र शामिल होंगे।
  • बजट में 400000 आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला शक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए 500 करोड़ आवंटित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं का यौन उत्पीड़न महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य पुलिस एवं कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 150 वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड 2024

 

कुल मिलाकर ऐसी योजनाओं से देश के पिछड़े एवं शोषित वर्ग का फूल उत्थान हो सकेगा तथा उन्हें समाज में मुख्यधारा से जुड़ने में सफलता मिलेगी जिससे देश  का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा। देश की वर्तमान सरकार का मिशन है सबका साथ सबका विकास। इसी मिशन को यथार्थ में बदलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश के अनुसूचित जाति जनजाति पीड़ित जाति एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किन डिवेलपमेंट योजना स्वरोजगार हेतु सब्सिडी दर पर लोन मुहैया कराने की योजना तथा महिलाओं और बच्चों को पोषण और अधिकारों के लिए  जागरूकता बढ़ाने के लिए इस योजना का संचालन किया गया है।

PM YojanaGraduation CourseSarkari YojanaIndia Top ExamExcel Tutorial
Spread the love

1 thought on “प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2024 | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra Yojana 2024 | PM Mahila Shakti Kendra Yojana 2024, Registration, Benefits, Eligibility”

Leave a Comment